भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

अधिकारियों ने बीमार तिब्बती व्यवसायी के परिवार को जेल में उनसे मिलने से मना किया

January 18, 2023

उम्रकैद की सजा काट रहे दोरजी ताशी से मिलने के लिए आए उनके भाई नेअधिकारियों से गुहार लगाते हुए वीडियो पोस्ट की

rfa.org

जेल में बंद एक तिब्बती व्यवसायी के भाई ने कईवीडियो पोस्ट किए हैं,जिनमें वहअधिकारियों से अपने भाई से मिलने की अनुमति देने की गुहार लगा रहे हैं।इन वीडियो में पश्चिमी चीनी स्वायत्त क्षेत्र में जेल के सामने विरोध प्रदर्शन भी चल रहा है, जहां हिरासत में रखे गए उनके छोटे भाई का स्वास्थ्य खराब है। १३ जनवरी को सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो मेंदोरजी छेतेन का कहना है कि चीनी अधिकारियों ने ४८ वर्षीय दोरजी ताशी से मिलने के उनके सभी अनुरोधों को अस्वीकार कर दिया है। ताशी को जुलाई २००८ में बड़े पैमाने पर तिब्बती विरोध-प्रदर्शनों के बाद गिरफ्तार किया गया था। ताशी२०१० सेतिब्बत की राजधानी ल्हासा में द्राप्ची जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। उनके बारे में अधिकार समूहों और समर्थकों का कहना है कि उनपरऋण धोखाधड़ी के राजनीतिक रूप से प्रेरित आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा,‘जब मैं ०६ जनवरी को फिर से अपील करने गया, तो स्थानीय अधिकारियों ने द्राप्ची जेल की गरिमाको बर्बाद करने का मुझ पर आरोप लगाया और मुझसे माफी की मांग की।एक सुरक्षा गार्ड चाहता था कि मैं ऑनलाइन एक माफी वीडियो पोस्ट करूं। ‘एक अधिकार समूह-इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत के अनुसार,चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्यताशी एक सफल व्यवसायी थे, जो अपनी गिरफ्तारी से पहले तिब्बत में एक लक्जरी होटल शृंखला और रियल एस्टेट कंपनियां चला रहे थे। उनकी परोपकारी गतिविधियों के लिए उनकी प्रशंसा की जाती थी। उन्होंने क्षेत्र में गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास में योगदान दिया।

लेकिन मार्च २००८में तिब्बत में चीनीशासन के खिलाफ बड़े पैमाने पर विद्रोह-प्रदर्शनों के बादउन्हें तिब्बती प्रदर्शनकारियों को कथित गुप्त समर्थन और निर्वासि‍त तिब्बती समुदाय के साथ राजनीतिकसंबंध रखने के आरोप में ‘अलगाववादी’ करार दिया गया था।अधिकार समूह के अनुसार, उन्‍होंने अपने पर लगाए गए इन आरोपों को बाद में अस्वीकार कर दिया था। हालांकि पूछताछ के दौरान उनके खिलाफ राजनीतिक आरोप हटा दिए गए थे, लेकिन उन्‍हें ऋण धोखाधड़ी मेंआरोपित किया गया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।

हाल के वर्षों में, अधिकारियों ने छेतेनको अपने भाई से मिलने नहीं देने के लिए बहाना बनाते हुए कोविड-१९ महामारी का हवालादिया। हालांकि,उन्होंने उन्‍हें वर्चुअल बैठक करनेदेने से भी इनकार कर दिया।छेतेन को पहले एक अलग मामले में छह साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। इसी तरह उनके दो अन्य रिश्तेदारों को भी क्रमशः पाँच और दो साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।सोशल मीडिया पर प्रसारित एक अन्य वीडियो मेंछेतेन को ०६ जनवरी को जेल के बाहर चीनी भाषा में बोलते हुए देखा जा सकता है। इसमें वह ताशी से मिलने की अनुमति देने के लिए चीनी अधिकारियों के नामएक अपील-पत्र के बारे में बता रहे हैं।

वह कहते हैं,‘मेरा छोटा भाई जेल में एक गंभीर बीमारी से पीड़ित हैऔर हमने संबंधित अधिकारियों से उसके स्वास्थ्य की जांच करने और उसे उचित चिकित्सा प्रदान करने का अनुरोध किया है।लेकिन अधिकारियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई हैऔर इसलिएहम चीनीनेताओं से अनुरोध करते हैं कि वे सभी के साथ समान व्यवहार करें। ‘छेतेन ने अधिकारियों से परिवार के सदस्यों को ताशी से मिलने की अनुमति देने का भी आग्रह किया। वीडियो में वह कहते हैं,‘हम मानते हैं कि परिवार के सदस्यों को उनसे मिलने से मना करना और हमें उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में सूचित नहीं करना देश के कानून के खिलाफ है और यह बुनियादी मानवाधिकारों का उल्लंघन है। ‘छेतेन कहते हैं,‘अगर इन परिस्थितियों में आने वाले दिनों में उनका स्वास्थ्य बिगड़ता रहता है तो द्राप्ची जेल को पूरी जिम्मेदारी लेनी होगी। ‘१९दिसंबर कोदोरजी ताशी की बड़ी बहनगोनपो क्‍यी,जिसे गोंटे के नाम से भी जाना जाता है, ने ल्हासा में एक अदालत के बाहर अपने भाई की रिहाई के लिए शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। बाद में सुरक्षा गार्डों ने उन्‍हें हिरासत में ले लिया। गोनपो ने जून-२०२२में राजधानी के एक अन्य न्यायालय के बाहर भीधरना दिया था। द्राप्ची जेलया ल्हासा जेल नंबर-१तिब्बत में सबसे बड़ा कारावास केंद्र है।यहां कुछ तिब्बती बौद्ध भिक्षुओं और भिक्षुणियों को उनकी भिन्‍नराजनीतिक प्रति‍बद्धताओंके लिए हिरासत में रखागया है। मानवाधिकार समूह- फ्री तिब्बत- के अनुसार, यह जेल अपनी खराब स्थिति, क्रूरता और कैदियों पर अत्याचार का प्रयोग करने के लिए कुख्‍यात है।

तिब्बत पूर्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र था जब तक कि उस पर आक्रमण नहीं किया गया और सात दशक से अधिक समय पहले चीन में शामिल नहीं किया गया था। आज की तारीख में चीनी अधिकारी तिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित करते हुए इस क्षेत्र पर कड़ी पकड़ बनाएरखते हैं।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

4 days ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

4 days ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

4 days ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

4 days ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

4 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service