भाषा
བོད་ཡིག中文English

अवर सचिव उज़रा ज़ेया तिब्बत-डीसी के कार्यालय में परम पावन दलाई लामा के ८७वें जन्मदिन समारोह में शामिल हुई

July 9, 2022

तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिकी विशेष समन्वयक श्रीमती उजरा ज़ेया।

tibet.net 

वाशिंगटन डीसी। यहां के तिब्बत-डीसी कार्यालय, इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत (आईसीटी) और कैपिटल एरिया तिब्‍बतन एसोसिएशन (सीएटीए) ने संयुक्त रूप से ०६ जुलाई की शाम को कार्यालय में परम पावन दलाई लामा का ८७वां जन्मदिन  मनाया। परम पावन के जन्मदिन समारोह तिब्बतियों, तिब्बत के मित्रों और दुनिया भर में परम पावन के अनुयायियों द्वारा मनाया जाने वाला एक दिन है। इस जन्‍मदिन समारोह को तिब्बती में त्रुंगला यारसोल के नाम से भी जाना जाता है।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिकी विशेष समन्वयक अवर सचिव उजरा ज़ेया थीं। अन्य विशिष्ट अतिथियों में चेक राजदूत हाइनेक कोमोनिसेक और कसूर कृति रिनपोछे शामिल रहीं। इस अवसर पर परम पावन को अपनी शुभकामनाएं देते हुएअवर सचिव ज़ेया ने परम पावन दलाई लामा के साथ अपनी हालिया मुलाकात को याद किया और तिब्बती लोगों के मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। चेक राजदूत कोमोनिसेक ने एक बड़े पड़ोसी देश के बगल में रहने के चेक गणराज्‍य के ऐतिहासिक अनुभवों को याद करते हुए तिब्बती लोगों के प्रति चेक लोगों के गहरे संबंध और समर्थन को उजागर किया। उन्‍होंने खुद के भारत में राजदूत रहते हुए परम पावन दलाई लामा के साथ राजनयिक बातचीत के माध्यम से अपने व्यक्तिगत संबंध को याद किया। कसूर कीर्ति रिनपोछे ने अवर सचिव और अन्य लोगों को तिब्बती मुद्दे के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और परम पावन दलाई लामा के साथ फिर से जुड़ने के लिए तिब्बत के अंदर तिब्बती लोगों के सपने को साकार करने के लिए उनके निरंतर समर्थन के लिए सभी से आग्रह किया।

इस अवसर पर प्रतिनिधि नामग्याल चोएदुप ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और बधाई दी। उन्‍होंने परम पावन के मानवता की एकता, सौहार्दता और ध्यान की साधना के संदेश की लगातार बढ़ती प्रासंगिकता के बारे में बताया।

शाम के जन्मदिन के स्वागत समारोह में वॉयस ऑफ अमेरिका की तिब्बती सेवा में कार्यरत कसूर तेनज़िन टेथोंग, राग्या महायान बौद्ध केंद्र, वर्जीनिया के शिंगसा रिनपोछे, अमेरिकी सीनेट समिति के विदेशी संबंध मामलों के वरिष्ठ अधिकारी माइकल शिफ़र, यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट की एशिया प्रमुख अंजलि कौर, कैपिटॉल हिल स्थित अमेरिकी कांग्रेस ऑफि‍स और अमेरिकी विदेश विभाग के कर्मचारियों और तिब्बत के कई दोस्तों ने भी भाग लिया।

आईसीटी के अंतरिम उपाध्यक्ष तेनचो ग्यात्सो भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। कैपिटल एरिया तिब्बती एसोसिएशन के पूर्व टीपा कलाकार कर्मा ग्यात्सो और न्यूयॉर्क के गायक दावा रिनचेन ने परम पावन को समर्पित गीतों का गायन किया।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

2 months ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service