भाषा
བོད་ཡིག中文English

आरएसएस प्रमुख श्री मोहन भागवत ने परम पावन दलाई लामा का दर्शन किया

December 20, 2021

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत परम पावन दलाई लामा जी का दर्शन करते हुए 

tibet.net / धर्मशाला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक श्री मोहन भागवत ने आज २० दिसंबर की सुबह गदेन फोडंग में परम पावन दलाई लामा का दर्शन किया। आरएसएस प्रमुख ने कल कांगड़ा में सिक्योंग पेन्पा त्सेरिंग और स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल सहित ६० बुद्धिजीवियों के साथ एक सेमिनार में भाग लिया था।

आरएसएस प्रमुख भागवत कांगड़ा के पांच दिवसीय दौरे पर हैं और दर्शन के समय उनके साथ आरएसएस के वरिष्ठ नेता श्री इंद्रेश कुमार भी मौजूद रहे। परम पावन दलाई लामा के दर्शन के बाद दौरे पर आए आरएसएस के नेताओं ने १६वें कशाग के सिक्योंग पेन्पा त्सेरिंग, कलोंस और अध्यक्ष खेंपो सोनम तेनफेल से मुलाकात की। आरएसएस नेताओं के साथ बैठक के दौरान तिब्बती नेताओं ने परम पावन दलाई लामा और तिब्बती लोगों के आतिथ्य और समर्थन के लिए भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति तिब्बती लोगों की कृतज्ञता ज्ञापित की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिक्योंग ने कहा, ‘यह बहुत स्वाभाविक है कि जब श्री मोहन भागवत धर्मशाला में हों, तो उन्हें परम पावन दलाई लामा से मिलना चाहिए। और परम पावन दलाई लामा की ओर से भी यह स्वाभाविक है कि वह एक प्रमुख नेता से मिलें जो बड़ी संख्या में भारतीय आबादी का प्रतिनिधित्व करते हैं।’

सिक्योंग ने कहा, ‘आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की यात्रा वास्तव में तब हुई जब परम पावन दलाई लामा ने महामारी के बाद १५ दिसंबर से व्यक्तिगत तौर पर दर्शन देना शुरू किया है। इनमें से पहला दर्शन सिक्योंग को दिया, इससे यह परम पावन की दूसरी आमने-सामने की बैठक बन गई।’

परम पावन दलाई लामा आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और वरिष्ठ नेता इंद्रेश कुमार के साथ बातचीत करते हुए।

हालांकि परम पावन दलाई लामा और आरएसएस के प्रतिनिधियों के बीच बातचीत का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, सिक्योंग पेन्पा त्सेरिंग ने माना कि यह बात सामान्य मुद्दों के बारे में हो सकती है। ‘उन्होंने मानवता के बड़े हित के बारे में प्रमुख मुद्दों पर बात की होगी।’

बातचीत के बारे में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए श्री इंद्रेश कुमार ने कहा कि परम पावन दलाई लामा ने उनसे कहा कि भारत धार्मिक सद्भाव का मॉडल है और भारत को इसे दुनिया को बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने भी तिब्बती मुद्दों के प्रति भारत का गंभीर समर्थन व्यक्त किया।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service