भाषा
བོད་ཡིག中文English

एक और तिब्बती बौद्ध भिक्षुणी ने आत्मदाह किया

November 5, 2011

नवभारत टाइम्स, 3 नवम्बर, 2011

पेइचिंग।। तिब्बत की एक बौद्ध भिक्षुणी ने आत्मदाह कर लिया। उसने तिब्बत में चीन के शासन के विरोध में खुद को आग लगा ली। चीन के सिचुआन प्रांत में यह 11वां मामला है जिसमें बौद्ध समुदाय के भिक्षु या भिक्षुणी ने आत्मदाह किया है।

चीन की सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने बताया कि गारजे तिब्बती स्वायत्तशासी इलाके के दाऊ काउंटी स्थित बौद्ध मठ की एक भिक्षुणी ने आत्मदाह कर लिया जिससे उसकी मौत हो गई। संवाद समिति ने हालांकि कहा कि भिक्षुणी ने आत्मदाह क्यों किया यह स्पष्ट नहीं है।

आत्मदाह करने वाली भिक्षुणी की पहचान 35 साल की किऊ झियांग के रूप में की गई है।

वह दाऊ काउंटी के तोंगफोशान गांव की रहने वाली थी। वह आत्मदाह करने वाली दूसरी भिक्षुणी है। इसके अलावा हाल के महीनों के दौरान उस प्रांत के कीर्ति बौद्ध मठ के नौ भिक्षु भी आत्मदाह कर चुके हैं।

तिब्बत के लिए अंतरराष्ट्रीय अभियान के मुताबिक पिछले कुछ समय के दौरान आत्मदाह के प्रयासों ने चीन शासन के खिलाफ और दलाईलामा की वापसी को लेकर आंदोलन तेज किया है। दलाईलामा 1959 में तिब्बत से भागने के बाद भारत के धर्मशाला में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं।

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service