भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

ऑस्ट्रेलियाई संसद की प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने सिक्योंग पेन्पा छेरिंग को सम्मानित किया

June 20, 2023

tibet.net

कैनबरा। ऑस्ट्रेलियाई संसद के दोनों सदनों- प्रतिनिधि सभा और सीनेट- ने २० जून २०२३ को सिक्योंग पेन्पा छेरिंग  को सम्मानित किया।

माननीय उपसभापति शेरोन क्लेडन और सदन के सदस्यों की उपस्थिति में सांसद डॉ. सोफी स्कैम्प्स और सांसद सुसान टेम्पलमैन ने ऑस्ट्रेलियाई संसद की कार्यवाही देखने आए सिक्योंग पेन्पा छेरिंग का स्‍वागत किया।

सांसद सोफी स्कैम्प्स और सांसद सुसान टेम्पलमैन ने सदन का ध्यान चीनी शासन में तिब्बत के अंदर की गंभीर स्थिति की ओर दिलाया, जिसमें तिब्बती बच्चों को ‘औपनिवेशिक शैली’ के बोर्डिंग स्कूलों में जबरन भर्ती करना और परम पावन दलाई लामा के पुनर्जन्म मामले में चीनी सरकार का हस्तक्षेप शामिल है। सांसदों ने तिब्बत मामले में बहुपक्षीय मंचों पर सार्वजनिक और निजी तौर पर सीधे चीन के साथ मानवाधिकारों की वकालत करने के महत्व पर भी जोर दिया।

ऑस्ट्रेलियाई सीनेट में सिक्योंग पेन्‍पा  छेरिंग और उनके साथ आए तिब्बती प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए सीनेटर जेनेट राइस ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से विशेष रूप से एक नीति बनाने और ‘चीनी सरकार के किसी भी हस्तक्षेप के बिना दलाई लामा के उत्तराधिकार की रक्षा करने’ का आग्रह किया। सीनेटर राइस ने चीन सरकार से चीन-तिब्बत संघर्ष को हल करने के लिए परम पावन दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का भी आह्वान किया।

सीनेटर लिंडा रेनॉल्ड्स ने तिब्बत में धार्मिक स्वतंत्रता के गंभीर उल्लंघन और तिब्बती संस्कृति और धर्म के ‘जान-बूझकर’ चीनीकरण किए जाने के बारे में बढ़ती वैश्विक चिंताओं को उठाया। तिब्बत में सरकार द्वारा संचालित आवासीय विद्यालयों की आलोचना करते हुए सीनेटर रेनॉल्ड्स ने इस नीति को ‘तिब्बती माता-पिता और बच्चों के अपने परिवारि‍क इकाइयों की अखंडता को बनाए रखने के उनके अधिकारों में हस्तक्षेप करके उनके अधिकारों का मौलिक उल्लंघन’ करना बताया।

सीनेटर डेबोरा ओ’नील ने चीनी सरकार द्वारा तिब्बती धार्मिक अभिव्यक्ति के दमन, अत्यधिक सुरक्षा उपायों, बड़े पैमाने पर निगरानी, यात्रा पर प्रतिबंध और तिब्बती सांस्कृतिक अधिकारों और विरासत पर चीन की दमनकारी नीतियों को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

सीनेटर लिडिया थोरपे ने ऑस्ट्रेलियाई सरकार से तिब्बत में सांस्कृतिक संहार के खिलाफ ‘खड़े होने’ और तिब्बत में चीन द्वारा अपनी संस्‍कृति थोप कर तिब्‍बती संस्‍कृति को निगल जाने की नीति की संयुक्त राष्ट्र से जांच कराने के लिए सहयोगियों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समूह बनाने का आह्वान किया।

सीनेटर टोनी शेल्डन ने औपनिवेशिक बोर्डिंग स्कूलों, शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी, तिब्बत में जबरन श्रम और परम पावन दलाई लामा के उत्तराधिकार मामले में चीन के हस्तक्षेप पर भी चिंता व्यक्त की।

सीनेटर जॉर्डन स्टील जॉन और सीनेटर निक मैककिम ने परम पावन १४वें दलाई लामा के उत्तराधिकार के मामले में चीनी सरकार के हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करते हुए इस मामले में ऑस्ट्रेलियाई सरकार की निभाने योग्‍य भूमिका पर प्रकाश डाला।

ऑस्ट्रेलियाई सांसदों और तिब्बत के लिए सर्वदलीय संसदीय समूह के सदस्यों ने धर्मशाला की अपनी हालिया यात्रा के दौरान परम पावन दलाई लामा और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नेतृत्व से मुलाकात के अपने अनुभवों को व्‍यक्‍त किया और तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन के प्रति अपने निरंतर समर्थन को दोहराया। सिक्योंग पेन्पा छेरिंग के साथ कैनबरा स्थित तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि कर्मा सिंगे और कैनबरा तिब्बती समुदाय के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 week ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 week ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 week ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 week ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service