भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने भारत का ७७वां स्वतंत्रता दिवस मनाया

August 15, 2023

tibet.net

धर्मशाला। भारत की आजादी की ७७वीं वर्षगांठ के अवसर पर केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए)ने एक संक्षिप्त समारोह का आयोजन किया। सिक्योंग पेन्पा छेरिंग के नेतृत्व में आयोजित समारोह में तिब्‍बती लोकतंत्र के तीनों स्तंभों के प्रमुखों–कालोंस, स्वायत्त निकायों के प्रमुखों, सचिवों और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत में सिक्योंग ने भारतीय राष्ट्रीय ध्वज- तिरंगे को फहराया और उसके बाद भारत का राष्ट्रगान गाया। समारोह के बाद सिक्योंग ने मीडिया कर्मियों को संबोधित किया और इस ऐतिहासिक दिन पर भारत सरकार और भारतीय जनता को बधाई दी।

सिक्योंग ने भारत की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा, ‘लंबे समय के ब्रिटिश औपनिवेशिक काल के दौरान भारत अशांति के दौर से गुजरा और फिर १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त की। आजादी के पिछले ७७ वर्षों मेंभारत ने आर्थिक, सैन्य और सुरक्षा की दृष्टि से बहुत प्रगति की है।‘ हालांकि, इस दौर में उसने कभी दूसरों के प्रति आक्रामक रुख नहीं अपनाया।‘

उन्‍होंने आगे कहा,‘मैं तिब्बत के अंदर और तिब्बत से बाहर रहने वाले तिब्बतियों की ओर से भारतीय लोगों को इस दिन की खुशी मनाने के लिए बधाई देना चाहता हूं,क्योंकि हम एक ऐसे दौर से गुजर रहे हैं जहां हमारे देश में स्वतंत्रता नहीं है। इसकी आप बेहतर कल्पना कर सकते हैं क्‍योंकि भारत ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अधीन रह चुका है। हम भारत सरकार और भारत के लोगों को फिर से बधाई देना चाहते हैं। हम भारत के लोगों से यह भी कहना चाहते हैं कि वे इस आजादी को संजोकर रखें, क्योंकि यह अपने आप नहीं मिली है।आपको लोगों के मौलिक अधिकारों के लिए काम करना होगा। हम अभी बहुत कठिन दौर से गुजर रहे हैं और आप हर समय हमारा समर्थन करते रहे हैं। हम उस दिन की भी तलाश में हैं जब हम मुक्त वातावरण में तिब्बत वापस जाएंगे।‘

तिब्बत वापसी की अपनी उत्‍कटउम्‍मीदों के बारे में उन्होंने जोर देकर कहा, ‘हम हमेशा आशान्वित रहते हैं।जैसा कि मैंने कहा था कि यदि कोई आशा नहीं होती तो यह तिब्‍बत मुद्दा बहुत पहले ही समाप्त हो गया होता। अगर यह आज भी मौजूद है तो इसका कारण यही है कि हमारे मन में आशा बनी हुई है। उम्‍मीद और आशा के बिना इसका कोई मतलब नहीं है। ऐसे में आपके उद्देश्य को भी कोई तरजीह नहीं देता है।इसलिए आशा रखना बहुत अधिक अहम बात है। यह बात हर कोई जानता है कि आज अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बहुत गतिशीलता है। इसलिए आप नहीं जानते कि चीन कब बदल जाएगा और एक दिन ऐसा आएगा जब तिब्बत की भूमि पर प्रकाश व्‍याप्‍त हो जाएगा।‘

उन्होंने चीन सरकार को कड़ा संदेश देते हुए कहा, ‘इस दुनिया में हर कोई स्वतंत्र पैदा हुआ है।इसलिए हम किसी सरकार को यह अधिकार नहीं देसकते कि वह व्यक्ति के जीवन के हर हिस्से को नियंत्रित करे।इसलिए लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। जब तक सरकार लोगों की आकांक्षाओं का सम्मान नहीं करेंगी, कोई भी सत्तारूढ़ सरकार समय तक जीवित नहीं रह पाएगी।इसलिए लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं पर विचार करना होगा। चीन जो भी हथकंडे अपना रहा है, उसकी पूरी खबरें आ रही हैं। वह नियमों में जो भी संशोधन कर रही है या नए नियम आज बना रही हैं, वे अच्छे संकेत नहीं हैं। यह चीनी सरकार की व्याकुलता का संकेत है इसलिए यह अच्छा संकेत नहीं है। इससे लोगों में और अधिक असंतोष पैदा होगा और अंततः ऐसी स्थितियां उत्पन्न होंगी जो कम्युनिस्ट पार्टी के नेताओं के नियंत्रण से बाहर हो जाएंगी। इसलिए अगर शांति चाहिए, अगर ऐसी सरकार चाहिए जो लोगों के लिए फायदेमंद हो तो अधिक समझदारी चाहिए।वर्तमान चीनी नेतृत्व के पास ऐसे शासन की ओर बढ़ने की बुद्धि होनी चाहिए जो सरकार और लोगों के साथ ही पूरी दुनिया के लिएफायदेमंद हो।‘


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 month ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 month ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 month ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 month ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service