भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

खोए इतिहास को संजोने की तैयारी कर रहा बिहार

January 4, 2013

पर्दा पाश, 03 जनवरी 2013

पटना : भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली वाले राज्य बिहार की राजधानी पटना में पांच से सात जनवरी तक चलने वाले अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में भाग लेने आने वाले बौद्ध धर्मावलंबी बौद्ध धर्म से संबंधित 150 पुरातात्विक धरोहरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे। सम्मेलन का आयोजन विश्व शांति का संदेश देने के लिए किया जा रहा है।

पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में आयोजित इस सम्मेलन में नव नालंदा विहार, पुरातत्व निदेशालय और सांस्कृतिक निदेशालय की ओर से प्रदर्शनी में न केवल पेंटिंग के सहारे, बल्कि बुद्ध की जीवनी से संबंधित करीब 150 से अधिक यात्रा और चित्र तथा मूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई है।

बिहार में दूसरी बार हो रहे बौद्ध सम्मेलन के आयोजन की जिम्मेदारी सम्भाल रहे बोधगया मंदिर प्रबंधक समिति के एक अधिकारी ने बताया कि दलाई लामा पांच जनवरी को इस सम्मेलन का शुभारम्भ करेंगे। इस दौरान स्मृति पार्क में लगी भगवान बुद्ध की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

कार्यक्रम में थाईलैंड, श्रीलंका, म्यांमार, चीन, जापान और कम्बोडिया जैसे लगभग 20 बौद्ध धर्मावलंबी देशों के 300 बौद्ध विद्वान और भिक्षु हिस्सा लेंगे। सरकारी स्तर पर इस कार्यक्रम में कला-संस्कृति विभाग सहयोग कर रहा है। आगंतुकों की सुरक्षा के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

पिछले रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद पार्क में हो रही तैयारी का निरीक्षण करते हुए कहा था कि इस सम्मेलन से न केवल विश्व में शांति के संदेश का प्रसार होगा, बल्कि आने वाले बौद्ध धर्मावलंबी भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली और कर्मस्थली से भी रू-ब-रू होंगे।

उल्लेखनीय है कि फरवरी 2010 में भी नालंदा में बौद्ध धर्म सम्मेलन का आयोजन किया गया था। पिछले वर्ष प्रसिद्ध पर्यटक और धर्मनगरी बिहार के गया जिले के बोधगया में बौद्ध धर्मावलंबियों की तंत्र साधना की कालचक्र पूजा का आयोजन किया गया था।

भारत के विभिन्न राज्यों के अतिरिक्त तिब्बत, नेपाल, चीन, जापान, म्यांमार, कनाडा, अमेरिका सहित कई देशों से करीब दो लाख बौद्ध धर्मावलंबी कालचक्र पूजा में शामिल होने के लिए इस ज्ञान नगरी में उपस्थित थे। तिब्बतियों के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा के प्रतिदिन होने वाले प्रवचन के दौरान लामाओं की एकजुटता और एकाग्रता, धर्म के प्रति आस्था और शांति का संदेश पूरे विश्व में प्रसारित किया गया था।

राज्य के पर्यटन मंत्री सुनील कुमार पिंटु ने कहा कि बिहार में पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे आयोजनों से बाहर के लोगों को बिहार को नजदीक से समझने का मौका भी मिलता है। उन्होंने कहा कि आगंतुकों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए कई समितियां बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि बिहार एक बार फिर अपने खोए इंतिहास को संजोने की तैयारी कर रहा है।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

2 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

2 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

2 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service