भाषा
བོད་ཡིག中文English

चिकित्सा सहायता न देने के कारण तिब्बती राजनीतिक कैदी की घर पर मौत

May 7, 2020

राजनीतिक कैदी छोइकयी।

rfa.org

तिब्बती सूत्रों ने बताया कि तिब्बती राजनीतिक कैदी द्वारा बार-बार चिकित्सा सुविधा की मांग किए जाने के बावजूद अधिकारियों द्वारा उसे इलाज नहीं कराने के कारण गुरुवार को कैदी की चीन के सिचुआन प्रांत स्थित उसके घर पर मौत हो गई। जेल में कठोर प्रताड़ना के परिणामस्वरूप उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था।

निर्वासन में रह रहे एक तिब्बती सूत्र ने बताया कि चोएक्यी नामके राजनीतिक कैदी एक भिक्षु भी थे। उन्हें निर्वासित आध्यात्मिक धर्मगुरु दलाई लामा के 80वें जन्मदिन के अवसर पर उनके नाम का टी- शर्ट बनाने के आरोप में चार साल की सजा दी गई थी। उन्हें सिचुआन प्रांत की मियांयांग जेल में रखा गया था और 18 जनवरी, 2019 को रिहा कर दिया गया था।

एक सूत्र ने वहां के स्थानीय स्रोतों से मिली जानकारी को नाम उजागर न करने की शर्त पर बताते हुए कहा कि, ष्कैद में रहने के दौरान चीनी पुलिस ने उसे गंभीर रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उसके जिगर और गुर्दे खराब हो गए।ष्

एक अन्य सूत्र ने बताया कि 19 जून, 2015 की गिरफ्तारी के अगले ही दिन चोएक्यी की बहन क्यिडजोम और क्यिडजोम के बेटे द्रकपा को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। उन्होंने कहा कि पूछताछ के दौरान उन्हें पीटा गया और 15 दिनों तक जेल में रखा गया।

एक सूत्र ने कहा कि रिहाई के बाद सिचुआन के सेथार (चीनी सेडा) काउंटी में अपने घर गई चोएक्यी की बहन ने कई बार यात्रा करने की अनुमति मांगी लेकिन अधिकारियों ने उसे हर बार मना कर दिया। सेथार ऐतिहासिक रूप से पूर्वी तिब्बत के खाम क्षेत्र का ही एक हिस्सा है।

सूत्र ने कहा कि उनका परिवार उनके चिकित्सा खर्चों का भुगतान कर सकता था, लेकिन अधिकारियों ने स्थानीय अस्पतालों में उन्हें भर्ती होने या इलाज कराने की अनुमति ही नहीं दी। इसके बाद उनकी मौत ही हो गई।”

तिब्बत के एक अन्य सूत्र ने कहा, ष्मरीज चोएक्यी को ल्हासा के एक अस्पताल में चिकित्सा उपचार कराने के लिए ल्हासा जाने की सलाह दी गई और भिक्षु चोएक्यी यात्रा के लिए बहुत इच्छुक भी थे। लेकिन अधिकारियों ने उन्हें पर जाने की अनुमति नहीं दी।ष्

29 अप्रैल को तिब्बती लेखक और पूर्व राजनीतिक कैदी जेट्सांग तामिक चेइकेई से मिलने सेथार के न्येटो गांव स्थित उनके घर गए जहां उन्होंने चोएक्यी के स्वास्थ्य को बड़ी तेजी से खराब होते हुए महसूस किया। ऑस्ट्रेलिया में रहने वाले एक तिब्बती शोधकर्ता दोरजी त्सेरिंग ने चोएक्यी से मिलने की विवरण देते हुए जेट्सांग के एक लेख को पढ़कर इस बारे में बताया।

त्सेरिंग ने टामिक के लिखित विवरण के हवाले से कहा, ष्वह कमजोर हो गए थे और यहां तक कि उनके मुंह से एक शब्द भी बोलना उनके लिए बहुत मुश्किल हो रहा था।ष्

स्विट्जरलैंड में निर्वासन में रह रहे पूर्व राजनीतिक कैदी गॉल जिग्मे ने स्थानीय स्रोतों के हवाले से बताया कि ष्चोएक्यी के परिवार ने अब परंपरा और स्थानीय लोगों के रीति-रिवाजों के अनुसार उनके लिए एक स्मारक सेवा की व्यवस्था की है।ष्


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service