भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से प्रार्थना करने पर पांच तिब्बतियों को यातनाएं दीं, एक की मौत

September 22, 2022

(चार अन्य लोग जेल में हैं और उन्हें अपने परिवार से मिलने की अनुमति नहीं है)

rfa.org / सांग्याल कुंचोक

२१सितंबर, २०२२

निर्वासन में रह रहे दो तिब्बती सूत्रों ने आरएफए को बताया कि तिब्बत में चीनी अधिकारियों ने सार्वजनिक रूप से धूप जलाने और प्रार्थना करने के आरोप में कथित तौर पर पांच तिब्बतियों को गिरफ्तार कर उन्‍हें प्रताड़ित किया है औरउनमें से एक को मार दिया है।

 

चीन के उत्तर-पश्चिमी सिचुआन प्रांत में सेर्टर काउंटी (चीनी: सेडा) में पांच तिब्बतियों ने २४ अगस्त को निर्वासित तिब्बती आध्यात्मिक नेता दलाई लामा के लंबे जीवन के लिए धूप जलाई और प्रार्थना की थी। इनकी पहचान चुगधर, घेलो, छेदो, भामो और कोरी के रूप में की गई।

पुलिस ने कुछ ही समय बाद उन सबको गिरफ्तार कर लिया।हालांकि सूत्रों ने कहा कि धार्मिक गतिविधियों से किसी कानून का उल्लंघन नहीं हुआ था। आरएफएको भी इसमें किसी तरह के आरोप नहीं दिखे हैं।

निर्वासन में रह रहे एक तिब्बतीने सुरक्षा कारणों से नाम न छापने का अनुरोध करते हुए आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया, ‘गिरफ्तार किए गए तिब्बतियों को उनके क्षेत्र के स्थानीय तिब्बतियों द्वारा धार्मिक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए नियुक्त किया गया था।‘

लेकिन सरता और गोलोग क्षेत्रों में धार्मिक गतिविधियों पर चीनी अधिकारियों के बढ़ते दबदबे के तहत चीनी सरकार द्वारातिब्बतियों को अपने घर के सामने प्रार्थना झंडे भी फहराने की अनुमति नहीं है। सूत्र ने कहा कि वे तिब्बतियों को संग-सोल (एक अगरबत्ती जलाने की रस्म) करने से भी मना करते हैं। उनका कहना है कि यह पर्यावरण के लिए हानिकारक है।‘

निर्वासन में रहने वाले एक अन्य तिब्बती ने सुरक्षा कारणों से नाम उजागर न करने का अनुरोधकरते हुए आरएफए को बताया कि,‘चुगधर की मृत्यु कर्ज़े (गांज़ी) तिब्बती स्वायत्त प्रि‍फेक्‍चर की एक जेल में हुई, जबकि अन्य चार हिरासत में हैं।

दूसरे सूत्र ने कहा,‘चुगधर ५२साल के थे और उनके परिवार में उनके माता-पिता हैं। चीनी पुलिस इस बात से इनकार करती रही कि उन्होंने उसे मौत के घाट उतारा।‘

दूसरे सूत्र ने कहा,‘पुलिस ने उनके परिवार को कहा कि अगर वे चुगधर का शव अपने साथ ले जाते हैं तो उन्‍हें १,००,००० युआन (१४,००० अमेरिकी डॉलर से अधिक) की अंतरिम सहायता दी जाएगी और परिवार के प्रत्‍येक सदस्‍य को १०,००० अतिरिक्त वार्षिक मदद दी जाएगी। लेकिन यह शव उठवाने की चीनी पुलिस की बस एक चाल थी, क्योंकि उनके परिवार को कभी भी वह पैसा नहीं मिला, जिसका उनसे वादा किया गया था।‘

पहले सूत्र ने कहा कि चुगधर की मौत का आधिकारिक कारण संदिग्ध है।

पहले सूत्र ने कहा,‘चुगधर एक स्वस्थ व्यक्ति थे, लेकिन उन्हें जेल में तब तक बेरहमी से प्रताड़ित किया गया जब तक कि उनकी मृत्यु नहीं हो गई। उनके परिवार को चीनी अधिकारियों ने २६ अगस्त को तलब कियाऔर सूचित किया कि उनकी मृत्यु अचानक हो गई। उन्होंने परिवार को जेल से उसका शव लेने के लिए कहा।‘

पहले सूत्र ने कहा, ‘जब चुगधर के पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसका शव लेने गएतो चीनी पुलिस ने उन्हें एक दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने के लिए मजबूर किया, जिसमें कहा गया था कि चीनी पुलिस का उसकी मौत से कोई लेना-देना नहीं है।‘

 

पहले सूत्र के अनुसार, अन्य चार तिब्बतियों को पहले एक सप्ताह के लिए सेर्टर काउंटी की एक जेल में हिरासत में रखा गया और फिर ३१अगस्त को कार्दज़े की एक जेल में स्थानांतरित कर दिया गया।

पहले सूत्र ने कहा,‘उन पर अभी भी मुकदमा चल रहा है लेकिन उनके परिवारों को डर है कि उन्हें जल्द ही दोषी ठहराया जाएगा। उनके परिवार के सदस्यों को भी उनसे मिलने की बिल्कुल भी अनुमति नहीं है। ये तिब्बती निर्दोष हैं क्योंकि वे केवल धार्मिक गतिविधियाँ कर रहे थे।‘

चीनी अधिकारियों ने तिब्बत और पश्चिमी चीन के तिब्बती आबादी वाले क्षेत्रों पर अपनी कड़ी पकड़ बना रखी है। वहां परतिब्बतियों की राजनीतिक गतिविधियों और सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान की शांतिपूर्ण अभिव्यक्ति को प्रतिबंधित किया गया है और तिब्बतियों को अनायास ही कारावास की मनमानी सजा दी जाती है,यातनाएं दी जाती हैं और उनकी न्यायेतर हत्या तक कर दी जाती है।‘


विशेष पोस्ट

सिक्योंग ने कांग्रेसनल एंगेजमेंट, कम्युनिटी मीटिंग और मीडिया इंटरैक्शन के साथ वाशिंगटन, D.C. का दौरा खत्म किया

14 Nov at 10:00 am

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

संबंधित पोस्ट

प्रतिनिधि लोबसांग चोएडक ने होक्काइडो में जापानी समर्थकों से मुलाकात की

9 hours ago

शिलॉन्ग तिब्बती सेटलमेंट ऑफिस मेघालय असेंबली स्पीकर के साथ मीटिंग में पूर्व डिप्टी स्पीकर आचार्य येशी फुंटसोक के साथ गया

9 hours ago

शिक्षा मंत्री उर्गेन तेनज़िन ने मेवोन छुगलाग पेतोन विद्यालय के वार्षिक खेलकूद समारोह में भाग लिया।

4 days ago

धर्मशाला सेटलमेंट ऑफिसर ने धर्मशाला की सड़कों की हालत पर PWD मिनिस्टर से तुरंत दखल की मांग की

4 days ago

स्वास्थ्य मंत्री कालोन पेमा त्सो ने आईएएस डॉ. पंकज ललित के साथ शिष्टाचार मुलाकात की

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service