भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीनी संपर्क अधिकारी सांगेय क्याब ने चीन के अंदर धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया

February 24, 2025

यूरोपीय चीनी संपर्क अधिकारी ने धार्मिक उत्पीड़न के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया

जिनेवा। यूरोपीय देशों के लिए चीनी संपर्क अधिकारी सांगेय क्याब ने स्विट्जरलैंड के बेसल में २२ फरवरी २०२५ को चीनी ईसाई समूहों द्वारा आयोजित विरोध-प्रदर्शन में भाग लिया।

‘एसोसिएशन फॉर द डिफेंस ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड रिलिजियस फ्रीडम (मानवाधिकार और धार्मिक स्वतंत्रता रक्षा संघ)’ द्वारा ‘द चर्च ऑफ अलमाइटी गॉड’ के सहयोग से आयोजित यह विरोध-प्रदर्शन स्विट्जरलैंड के बेसल ट्रेन स्टेशन पर आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम २२ फरवरी को स्विट्जरलैंड, जर्मनी और ऑस्ट्रिया में विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया। इसमें धार्मिक उत्पीड़न के कारण चीन से भागे हुए व्यक्तियों ने भाग लिया था। इस सभा का उद्देश्य अप्रैल २०२४ में जिलिन प्रांत में ६४८ विश्वासियों की गिरफ्तारी और दो व्यक्तियों की कथित यातना और हत्या की निंदा करना था।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए सांगेय क्याब ने चीन में उत्पीड़न के पीड़ितों के साथ एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा, ‘मैं आज यहां आया हूं, क्योंकि हम सभी ने चीनी सरकार के उत्पीड़न और पीड़ा का अनुभव किया है। मैं आपका समर्थन जताने आया हूं। आपने जिस यातना और पीड़ा का उल्लेख किया है, वह तिब्बत में हर दिन होती है। तिब्बत में ऐसा उत्पीड़न ७० वर्षों से जारी है। दस लाख तिब्बती बच्चों को जबरन बोर्डिंग स्कूलों में भेजा गया है और उन्हें तिब्बती भाषा सीखने की अनुमति नहीं है। चीनी सरकार तिब्बत में व्यापक स्तर पर हर चीज का चीनीकरण करने की नीति लागू कर रही है, जो शी जिनपिंग के शासन में और भी बदतर हो गई है। तिब्बतियों ने ६६ वर्षों से चीनी सरकार का विरोध किया है और ऐसा करना जारी रखा है। हममें से जो लोग विदेश में हैं, उन्हें तिब्बत और चीन में पीड़ित लोगों की आवाज़ बनना चाहिए। हमें चीनी सरकार के कुकर्मों को उजागर करना चाहिए।’ प्रदर्शनकारियों द्वारा गाए गए एक गीत का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, ‘जैसा कि आपके गीत में कहा गया है कि शैतान के बुरे कामों को सूरज के सामने उजागर किया जाना चाहिए।’ इसी तरह से हमें दुनिया को चीनी सरकार के गलत कामों से अवगत कराने की आवश्यकता है।’

अपने भाषण का समापन करते हुए सांगेय क्याब ने प्रदर्शनकारियों को अपने संघर्ष में दृढ़ बने रहने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा, ‘हम तिब्बती ६६ वर्षों से निर्वासन में हैं। हम संघर्ष करना जारी रखे हुए हैं। आप केवल कुछ वर्षों से निर्वासन में हैं। हिम्मत मत हारिए। कृपया मज़बूत बने रहिए। अगर हम एक साथ अभियान चलाते हैं तो हमारे पास बहुत ताकत होगी। मुझे उम्मीद है कि हम भविष्य में और अधिक सहयोग कर सकते हैं।’

सुबह १० बजे से दोपहर ३ बजे तक चले इस विरोध-प्रदर्शन में ३० से अधिक व्यक्तियों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने चीनी सरकार की कड़ी आलोचना की और ‘हमें आज़ादी चाहिए’ और ‘धार्मिक विश्वास के लिए कोई सज़ा नहीं’ जैसे नारे लगाए।


विशेष पोस्ट

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

5 Jul at 11:29 am

परम पावन की घोषणा दलाई लामा की परंपरा चलती रहेगी

2 Jul at 8:20 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों का नौवां सम्मेलन टोक्यो घोषणा-पत्र, टोक्यो कार्य योजना और परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के सम्मान में प्रस्ताव पारित करने के साथ संपन्न

5 Jun at 9:29 am

दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शामिल हुए परम पावन दलाई लामा

4 Jun at 10:59 am

तिब्बत पर विश्व सांसदों के नौवें सम्मेलन के लिए दुनिया भर के सांसद टोक्यो पहुंचे

3 Jun at 3:17 pm

संबंधित पोस्ट

परमपावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर उनके सम्मान में ‘शुद्ध दर्शन और आध्यात्मिक अनुभूतियाँ’ पुस्तक का विमोचन

5 hours ago

सिक्योंग ने तिब्बत एक्शन इंस्टीट्यूट की रिपोर्ट “जब वे हमारे बच्चों को लेने आए: चीन के औपनिवेशिक बोर्डिंग स्कूल और तिब्बत का भविष्य” के विमोचन में भाग लिया

5 hours ago

नेपाल में तिब्बती लोग परमपावन दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मना रहे हैं

5 hours ago

सचिव पलदेन धोंडुप ने अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू के साथ बैठक की

5 hours ago

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

2 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service