भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीनी संपर्क अधिकारी सांगये क्याब ने बर्लिन में चीन के लोकतंत्रीकरण पर आयोजित सम्मेलन में भाग लिया

October 28, 2024

चीनी संपर्क अधिकारी सांगये क्याब ने बर्लिन में चीन के लोकतंत्रीकरण पर आयोजित सम्मेलन में भाग लिया

बर्लिन। जिनेवा स्थित तिब्बत ब्यूरो में चीनी संपर्क अधिकारी सांगये क्याब ने जर्मनी के बर्लिन में ‘साइनो-यूरो वॉयस’ द्वारा आयोजित ‘चीन में अत्याचार के खिलाफ ताइवान, हांगकांग, तिब्बत, उग्यूगर, मंगोलिया और आंतरिक मंगोलिया के लोगों के संयुक्त सम्मेलन’ में भाग लिया।

इसका आयोजन चीन डेमोक्रेसी पार्टी के ब्रिटेन स्थित मुख्यालय, फेडरेशन फॉर ए डेमोक्रेटिक चाइना, ताइवान फाउंडेशन फॉर डेमोक्रेसी और डेमोक्रेसी पार्टी ऑफ चाइना द्वारा संयुक्त रूप से किया गया था।

सम्मेलन के उद्घाटन में जर्मनी में ताइवान के प्रतिनिधि डॉ. झाई-वे शीह ने उद्घाटन भाषण दिया और चीन में सकारात्मक बदलाव को बढ़ावा देने के लिए प्रतिनिधित्व करने वाले समुदायों के बीच एकता और सहयोग के महत्व पर जोर दिया। प्रतिनिधि ने ताइवान जलडमरूमध्य में पीआरसी की बढ़ती आक्रामकता के मद्देनजर ताइवान के प्रति उनकी एकजुटता और समर्थन के लिए तिब्बती, मंगोल और उग्यूगर समुदायों के प्रति आभार व्यक्त किया। उद्घाटन समारोह के दौरान अपने संबोधन में चीनी संपर्क अधिकारी सांगये क्याब ने सीपीसी के राजनीतिक दमन से पीड़ित लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने में परम पावन १४वें दलाई लामा के अपार योगदान और समझदारी पूर्ण मार्गदर्शन का स्मरण किया। साथ ही इस सम्मेलन में ‘व्हाइट पेपर मूवमेंट’ के प्रतिनिधि को शामिल करने में हुई चूक के लिए अपनी निराशा व्यक्त की।

सम्मेलन में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के ७५ साल के शासन पर विचार-विमर्श के दौरान, सांगये क्याब ने तिब्बत में ७५ साल के दमन का विस्तृत विवरण दिया और इस अवधि को चार अलग-अलग चरणों में विभाजित किया। उन्होंने कहा कि चीनी सरकार ने हिंसक आक्रमण के बाद १९४९ से १९६५ तक तिब्बत में प्रमुख राजनीतिक अभियान शुरू किए। इसके बाद कुख्यात सांस्कृतिक क्रांति हुई, जो १९६६ से १९७६ तक चली। क्याब ने १९८० से २०१२ तक तिब्बत में बड़े पैमाने पर चीनी मूल की आबादी के आगमन को बढ़ावा देने के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के चीनीकरण कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला, जो दमन के तीसरे चरण को चिह्नित करता है। इसके कारण खासकर २००८ के अखिल तिब्बत विरोध के बाद अनेक तिब्बतियों ने आत्मदाह कर लिया। उन्होंने शी जिनपिंग के शासन के तहत वर्तमान अवधि को चौथे चरण के रूप में वर्गीकृत किया। इसमें सरकार की नीतियों की विशेषता, विशेष रूप से औपनिवेशिक शैली के बोर्डिंग स्कूलों में १० लाख से अधिक तिब्बती बच्चों के जबरन प्रवेश के माध्यम से तिब्बती पहचान को मिटाना थी।

सम्मेलन के वर्चुअल टॉक सत्र के दौरान ताइवान स्थित तिब्बत कार्यालय के प्रतिनिधि केलसांग ग्यालत्सेन ने एक व्याख्यान दिया, जिसमें उन्होंने जोर दिया कि तिब्बत के मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय चर्चा और ध्यान अभी भी कम नहीं हुआ है, जैसा कि कई लोग गलत समझते हैं। इसके मद्देनजर, उन्होंने अमेरिका में हाल ही में पारित किए गए रिज़ॉल्व तिब्बत ऐक्ट के बारे में विस्तार से बताया।

सम्मेलन में तिब्बत, दक्षिणी मंगोलिया, पूर्वी तुर्किस्तान, हांगकांग, ताइवान और चीनी लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता समूहों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

एक दिन बाद, २५ अक्तूबर को सुबह १०:३० बजे सम्मेलन के प्रतिभागियों ने बर्लिन में चीनी दूतावास के सामने विरोध- प्रदर्शन किया।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 week ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 week ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 week ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 week ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service