भाषा
བོད་ཡིག中文English

चीन के गुस्से की परवाह किए बिना ब्लिंकन ने भारत में दलाई लामा के प्रतिनिधि से मुलाकात की

July 27, 2021

ब्लिंकन ने दलाई लामा के प्रतिनिधि से मुलाकात की।

रॉयटर, साइमन लुईस, २८ जुलाई २०२१

नई दिल्ली, २८ जुलाई, रॉयटर। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने बुधवार को नई दिल्ली में दलाई लामा के एक प्रतिनिधि से मुलाकात की। इससे बीजिंग नाराज हो सकता है क्योंकि वह तिब्बती आध्यात्मिक नेता को खतरनाक अलगाववादी मानता है। विदेश विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्लिंकन ने कुछ देर तक न्गोडुप डोंगचुंग से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें दलाई लामा की ओर से साफा भेंट किया। डोंगचुंग केंद्रीय तिब्बती प्रशासन (सीटीए) के प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हैं।

अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर संवाददाताओं से कहा, ‘दलाई लामा स्पष्ट रूप से विश्व स्तर पर सम्मानित आध्यात्मिक नेता हैं और इसलिए इस संकेत को कृतज्ञतापूर्वक ग्रहण किया गया और इसकी सराहना की गई।’

राष्ट्रपति बराक ओबामा के २०१६ में वाशिंगटन में दलाई लामा से मिलने के बाद से यह बैठक अमेरिका और तिब्बती अधिकारियों के बीच सबसे विशिष्ट संपर्क थी।

चीन के विदेश मंत्रालय ने इस पर तत्काल टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ज्ञातव्य है कि चीन ने १९५० में तिब्बत पर कब्जा कर लिया था, जिसे बीजिंग ‘शांतिपूर्ण मुक्ति’ कहता है। १९५९ में चीनी शासन के खिलाफ एक असफल विद्रोह के बाद दलाई लामा निर्वासन में भारत भाग गए। चीन द्वारा मानवाधिकारों के उल्लंघन की घटनाओं की आलोचना के बीच विशेष रूप से अमेरिका से हाल के महीनों में सीटीए और तिब्बत समर्थक समूहों को अंतरराष्ट्रीय समर्थन में बढ़ावा मिला है। नवंबर में, निर्वासित तिब्बती सरकार के तत्कालीन प्रमुख लोबसांग सांगेय ने व्हाइट हाउस का दौरा किया था, जो पिछले छह दशकों में इस तरह की पहली यात्रा थी।

एक महीने बाद, अमेरिकी कांग्रेस ने ‘तिब्बत पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट’ पारित किया, जो दलाई लामा के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए तिब्बतियों के अधिकार को मान्यता देता है और तिब्बत की राजधानी ल्हासा में एक अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की स्थापना की मांग करता है।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

2 months ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service