भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन ने तिब्बती नववर्ष समारोह में बौद्ध ध्‍वज फहराने पर रोक लगाई, आयोजक को हिरासत में लिया और जुर्माना लगाया

February 8, 2023


tibet.net

स्रोत: तिब्बती मानवाधिकार और लोकतंत्र केंद्र (टीसीएचआरडी)

चीनी अधिकारियों ने तिब्बत विश्वविद्यालय के एक छात्र को तिब्‍बती नववर्ष ‘लोसार’ पर समारोह आयोजित करने के लिए हिरासत में लिया और जुर्माना लगाया। समारोह के मंच पर पृष्ठभूमि में चीनी ध्‍वज के बजाय बौद्ध ध्‍वज प्रदर्शित किए गए थे। टीसीएचआरडी को मिली जानकारी में पुष्टि की गई है कि तिब्‍बती छात्र गेफेल को २४ जनवरी की शाम को परंपरागत अमदो तिब्बती प्रांत और नए सिचुआन प्रांत के न्‍गाबा (चीनी : अबा) तिब्बती और क्‍वांग स्वायत्त प्रिफेक्‍चर के ज़ुंगचू (चीनी: सोंगपैन) काउंटी में मुगे टाउनशिप स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया।

गेफेल पर ५०,००० युआन का जुर्माना लगाया गया और २६ जनवरी की दोपहर को रिहा होते समय हर हफ्ते ‘राजनीतिक शिक्षा’ सत्र में भाग लेने का आदेश दिया गया। मुगरे स्थित तिब्बती विश्वविद्यालय के छात्र तिब्बती सोनम लोसार के हर तीसरे दिन कार्यक्रम का आयोजन करते हैं। यह समारोह तिब्बत के कुछ हिस्सों और हिमालयी क्षेत्र में बौद्ध समुदायों में मनाया जाता है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक गेफेल को ‘चीनी राष्ट्र को विभाजित करने वाली गतिविधियों में शामिल होने’ के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान गेफेल पर बौद्ध ध्वज प्रदर्शित करके कानून तोड़ने का आरोप लगाया गया था जो अधिकारियों के अनुसार, तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज के समान था। गेफेल ने अधिकारियों को समझाया कि बौद्ध ध्वज शांति, करुणा और ज्ञान के सार्वभौमिक मूल्यों का प्रतीक है और इसका राजनीति या राष्ट्र को विभाजित करने से कोई लेना-देना नहीं है।

लेकिन गेफेल को साप्ताहिक राजनीतिक शिक्षा सत्र में भाग लेने का आदेश दिया गया, क्योंकि उन्होंने पुलिस द्वारा लगाई गई कुछ शर्तों, जैसे कि चीनी झंडे का अनिवार्य उपयोग और कार्यक्रम के प्रस्तुतकर्ताओं के लिए भविष्य में चीनी भाषा का उपयोग करना आदि को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

नए साल के कार्यक्रम में विशिष्‍ट कानून का उल्लंघन करने के लिए उन पर भारी जुर्माना भी लगाया गया था। इन कानून उल्‍लंघनों में कार्यक्रम स्थल पर चीनी झंडे का उपयोग नहीं करना, स्थल को सजाने के लिए केवल तिब्बती अक्षरों का उपयोग करना, कार्यक्रम के दौरान किए गए सभी गीत और नृत्य तिब्बती भाषा में करना और कम्‍युनिस्‍ट पार्टी या चीनी सरकार की प्रशंसा करने वाले किसी भी प्रचार गीत को प्रदर्शित नहीं करना शामिल है। तिब्बत में संपर्क रखने वाले एक सूत्र ने टीसीएचआरडी को बताया कि इस तरह के कार्यक्रम में चीनी भाषा का उपयोग करने की आवश्यकता ‘बेतुकी’ थी, क्‍योंकि अधिकांश दर्शक स्थानीय तिब्बती खानाबदोश थे जो चीनी भाषा नहीं समझते हैं।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

14 hours ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

2 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

2 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

3 days ago

प्रतिनिधि थिनले चुकी ने जिनेवा में ताइवान के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

3 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service