भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

चीन में २०२२ के शीतकालीन ओलंपिक के खिलाफ स्विट्जरलैंड में साइकिल रैली

August 30, 2021

साइकिल रैली मे जुड़े स्विट्ज़रलैंड के तिब्बती समुदाय

tibet.net

३० अगस्त २०२१

स्विट्जरलैंड। स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने चीन में २०२२ में होनेवाले शीतकालीन ओलंपिक के विरोध में एक साइकिल रैली का आयोजन किया। इस अवसर पर ८० से अधिक साइकिल चालकों ने आत्मदाह करनेवाले सभी तिब्बती शहीदों के सम्मान में श्रद्धावनत होते हुए २८ अगस्त, २०२१ को ज़्यूरिख शहर के मुख्य स्टेशन से चीन के वाणिज्य दूतावास तक रैली की। इस दौरान सभी साइकिल सवारों ने आत्मदाह करने वाले तिब्बतियों की तस्वीरें अपने टी-शर्ट पर चित्रित करवा रखी थीं।

चीनी कम्युनिस्ट शासन के तहत पीड़ित लोगों के लिए न्याय करने में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की विफलता पर निराशा व्यक्त करते हुए तिब्बती समुदाय के सदस्यों ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति सहित अंतरराष्ट्रीय समुदाय से चीनी कम्युनिस्ट शासन द्वारा दबाए गए लोगों की आवाज पर ध्यान देने का आह्वान किया।

समुदाय ने अपनी ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि तिब्बत, पूर्वी तुकेंस्तान, हांगकांग, आंतरिक मंगोलिया और चीन के अंतर्गत अन्य क्षेत्रों में व्यापक मानवाधिकार उल्लंघन के स्पष्ट सबूत के बावजूद बीजिंग में २०२२ में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के चार्टर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा कर दिया है। २००८ के बीजिंग ओलंपिक के बाद चीन ने अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार मानकों और ओलंपिक चार्टर के मूल मूल्यों को बनाए रखने के बजाय, तिब्बत और अन्य क्षेत्रों में मानवाधिकारों के हर पहलू का लगातार उल्लंघन किया है। प्रेस बयान में कहा गया है कि २००८ में ओलंपिक कराने की अनुमति पाने के लिए चीन द्वारा किए गए अधूरे वादे इस बात का स्पष्ट संकेत है कि बीजिंग में २०२२ का ओलंपिक खेल मानवाधिकारों के हनन के माहौल में होगा जो कि २००८ की तुलना में काफी खराब है।

साइकिल रैली का आयोजन २०२२ के बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक के विरोध में स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के तिब्बती समुदाय द्वारा अपने मासिक कार्यक्रम के हिस्से के रूप में किया गया था। समुदाय ने पिछले महीने ज्यूरिख शहर में तिब्बत में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर प्रकाश डालते हुए एक नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया था। इसके अलावा, स्विट्जरलैंड और लिकटेंस्टीन के तिब्बती समुदाय ने तीन स्विस-आधारित तिब्बत समूहों- स्विस-तिब्बती मैत्री संघ, यूरोप में तिब्बती युवा संघ और तिब्बती महिला संगठन-स्विट्जरलैंड के साथ अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है। इस साल की शुरुआत में बीजिंग शीतकालीन ओलंपिक खेलों के पुरस्कार पर ओईसीडी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने में बर्न स्थित स्विस नेशनल कांटैक्ट प्वाइंट भी शामिल हो गया है।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

चीनी लोकतंत्र समर्थक समूहों ने चीन के “जातीय एकता और प्रगति को बढ़ावा देने संबंधी कानून” की निंदा करते हुए सम्मेलन आयोजित किया।

3 weeks ago

सिक्योंग पेनपा छेरिंग तीन यूरोपीय देशों की आधिकारिक यात्रा के लिए ज्यूरिख पहुँचे

3 weeks ago

स्वास्थ्य विभाग ने धर्मशाला में असहाय अकेली रह रही बुजुर्ग नन को सहायता प्रदान की

3 weeks ago

महिला सशक्तिकरण डेस्क ने मंडी क्षेत्र में तिब्बती ननों के लिए यौन और प्रजनन स्वास्थ्य आउटरीच विज़िट का आयोजन किया

3 weeks ago

गृह मंत्री पालदेन धोंडुप ने कांगड़ा के उपायुक्त और धर्मशाला के तहसीलदार से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service