भाषा
བོད་ཡིག中文English

चीन सरकार तिब्बत में 624 समृद्ध सीमा गांव बसाने की योजना बना रहा है

February 7, 2020

freetibet.org, 

चीन तिब्बत के सीमावर्ती गांवों पर 21 अरब युआन खर्च करने की योजना बना रहा है।

चीन की सरकारी मीडिया और तिब्बत वॉच ने रिपोर्ट दी है कि तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) में सरकार ने तिब्बत की सीमाओं पर 624 नए समृद्ध गांवों और खेतों का निर्माण करने का वादा किया है।

तिब्बत वॉच ने कहा कि यह योजना तिब्बत को सुरक्षित रखने में मदद करने का एक प्रयास है।  नए ‘सीमा रक्षक गांव’ कुछ उन मार्गों पर बनाए गए हैं, जहां से अतीत में तिब्बती लोग भारत और नेपाल भाग जाया करते थे।

चीन के सरकारी मीडिया ने 2019 में कहा था कि बस्तियों में 61,598 घरों और 2,40,000 से अधिक लोगों को बसाया जाएगा, जिसपर कुल लागत 21 अरब युआन आएगी।

सरकारी मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि 2019 में 559 सीमावर्ती गांव निर्माणाधीन थे और 60 तैयार हो चुके थे। सरकारी मीडिया रिपोर्ट मे कहा गया है कि ‘सीमाएं फलती-फूलती हैं, सीमाएं समृद्ध होती हैं और सीमा सुरक्षित कर देती है।‘

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने 2014 में घोषणा की थी कि ‘देश को अच्छी तरह से शासित करने के लिए हमें सबसे पहले सीमाओं को अच्छी तरह से नियंत्रित करना चाहिए। और सीमाओं को अच्छी तरह से नियंत्रित करने के लिए  हमें पहले तिब्बत में स्थिरता सुनिश्चित करनी चाहिए।‘

उसी वर्ष सीमा सुरक्षा की रक्षा के लिए एक नोटिस जारी किया गया था। तिब्बत वॉच ने कहा कि इस नोटिस में स्थानीय लोगों को अपराधियों को इस प्रवृत्ति से अलग करने और अधिकारियों को सूचना देने के लिए 500 से 50,000 युआन का इनाम देने की घोषणा की गई।

नोटिस में सूचीबद्ध अपराधों में अवैध प्रवेश और सीमा पार कर जाना, प्रतिक्रियावादी सूचनाओं का प्रसार और आत्मदाह शामिल है।

 


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service