भाषा
བོད་ཡིག中文English

जर्मनी में यूरोप-तिब्बत एडवोकेसी: तिब्बती सांसदों ने जर्मन सांसदों के साथ तिब्बत में गंभीर स्थिति पर चर्चा की

November 7, 2024

सांसद माइकल ब्रांड, सांसद पीटर हेड्ट, सांसद मारिया क्लेन-शमींक और सांसद फ्रैंक मुलर के साथ तिब्बती सांसद।

बर्लिन। बर्लिन यात्रा के अंतिम दिन तिब्बती सांसदों- यूडन औकात्सांग और शेरिंग ल्हामो ने जर्मन बुंडेस्टाग के पॉल-लोबे-हॉस के समिति कक्ष में तिब्बत पर एक प्रस्तुति दी। इस कार्यक्रम का आयोजन जर्मन-तिब्बतन पालिर्यामेंटरी ग्रुप फॉर तिब्बत (तिब्बत के लिए जर्मन तिब्बती संसदीय समूह)’ के अध्यक्ष सांसद माइकल ब्रांड ने किया था।

बैठक में सीडीयू पार्टी के सांसद माइकल ब्रांड और चीन पर अंतरसंसदीय गठबंधन के सह-अध्यक्ष, मानवाधिकार और मानवीय सहायता पर एफडीपी पार्टी के प्रवक्ता सांसद पीटर हेइड्ट, स्वास्थ्य नीति पर ग्रीन पार्टी के प्रवक्ता सांसद मारिया क्लेन-श्मींक और विदेश नीति पर एफडीपी कार्य समूह के सदस्य सांसद फ्रैंक मुलर मौजूद रहे।

जेनेवा स्थित तिब्बत कार्यालय में संयुक्त राष्ट्र में एडवोकेसी अधिकारी फुंटसोक टॉपग्याल और जर्मनी में तिब्बती समुदाय के अध्यक्ष डंडुप डोनका के अलावा आईसीटी जर्मनी के निदेशक काई मुलर और ‘तिब्बतन इनिशिएटिव ड्यूशलैंड’ के डेविड मिसल जर्मन बुंडेस्टैग में इस प्रस्तुति कार्यक्रम में हमारे साथ शामिल हुए।

दोनों तिब्बती सांसदों ने तिब्बत की वर्तमान स्थिति पर संक्षिप्त प्रस्तुति दी। इसमें तिब्बती पहचान, संस्कृति और धर्म को मिटाने के उद्देश्य से चीन की संहारक नीतियों पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस दौरान सरकार नियंत्रित आवासीय स्कूलों को चलाने, तिब्बती निजी स्कूलों और मठों के स्कूलों को बंद करने और विकास के नाम पर मठों को ध्वस्त करने पर विशेष चिंता व्यक्त की गई।

इस कार्यक्रम में जर्मन सांसदों से विशेष अपील की गई कि वे जर्मन संसद में, विशेष रूप से परम पावन दलाई लामा की ९०वीं जयंती के अवसर पर एक घोषणा पारित करें, जिसमें परम पावन दलाई लामा को ही उनके अपने पुनर्जन्म को निर्धारित करने के अधिकार का समर्थन किया गया हो। तिब्बती सांसदों ने दोहराया कि इससे चीनी सरकार को तिब्बती लोगों के धार्मिक क्षेत्र में हस्तक्षेप न करने का एक मजबूत संकेत मिलेगा।

जर्मन सांसदों से तिब्बत के प्रति अपनी एकजुटता दिखाने के लिए धर्मशाला आने का आग्रह करने पर सांसदों में से एक ने २०२५ की शुरुआत में धर्मशाला आने की अपनी इच्छा व्यक्त की। प्रस्तुति के बाद तिब्बती सांसदों को सांसद माइकल ब्रैंड और उनके कर्मचारियों के सौजन्य से जर्मन संसद के एक घंटे के दौरे पर ले जाया गया। उसी शाम तिब्बती सांसद प्राग के लिए रवाना हो गए।

तिब्बती सांसद, सांसद माइकल ब्रांड, सांसद पीटर हेड्ट, सांसद मारिया क्लेन-श्माइंक और सांसद फ्रैंक मुलर के साथ बैठक के दौरान।
तिब्बती सांसद, सांसद माइकल ब्रांड, सांसद पीटर हेड्ट, सांसद मारिया क्लेन-श्माइंक और सांसद फ्रैंक मुलर के साथ बैठक के दौरान।
तिब्बती सांसद, सांसद माइकल ब्रांड, सांसद पीटर हेड्ट, सांसद मारिया क्लेन-श्माइंक और सांसद फ्रैंक मुलर के साथ बैठक के दौरान।
तिब्बती सांसद, सांसद माइकल ब्रांड, सांसद पीटर हेड्ट, सांसद मारिया क्लेन-श्माइंक और सांसद फ्रैंक मुलर के साथ बैठक के दौरान।
जर्मन बुंडेस्टैग में तिब्बती सांसद
तिब्बती सांसदों की जर्मन बुंडेस्टैग यात्रा के दौरान
तिब्बती सांसदों की जर्मन बुंडेस्टैग यात्रा के दौरान
तिब्बती सांसदों की जर्मन बुंडेस्टैग यात्रा के दौरान

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service