भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

जलवायु परिवर्तन को लेकर अब गंभीर कार्रवाई का समय आ गया है: परम पावन दलाई लामा ने COP24 प्रतिनिधियों का आह्वान किया

December 6, 2018

तिब्बत.नेट, 05 दिसंबर, 2018

धर्मशाला। परम पावन दलाई लामा ने पोलैंड में आयोजित COP24 जलवायु सम्मेलन में विश्व नेताओं की बैठक में जलवायु परिवर्तन से निपटने पर एक गंभीर परिवर्तनकारी कार्रवाई करने और .ग्लोबल वार्मिंग के लिए रचनात्मक समाधान’ खोजने का आग्रह किया है।

लगभग 200 देशों के प्रतिनिधि और नीति निर्माता वर्तमान में पोलैंड में जलवायु परिवर्तन पर यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन के 24 वें सम्मेलन में शिरकत कर रहे हैं। सम्मेलन का उद्देश्य 2015 के पेरिस जलवायु समझौते को लागू करने के लिए एक रोडमैप तैयार करना है।

परम पावन दलाई लामा कई दशकों से पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर कार्रवाई की  बात कर रहे हैं। उन्होंने दुनिया के पर्यावरण की रक्षा पर कई लेख और विचार लिखे हैं। परम पावन ने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन की तीन प्रतिबद्धताओं में से एक बनाया है।

परम पावन दलाई लामा का संदेश COP24  पोलैंड में 20 नवंबर,  2018 को दिया गया।

उन्होंने कहा, ‘मैं जलवायु परिवर्तन पर 24 वें यूनाइटेड नेशंस फ्रेंमवर्क कन्वेंशन (COP24) में पेरिस पधारे अपने प्यारे प्रतिनिधि भाइयों और बहनों को शुभकामनाएं देता हूं और उनके लिए प्रार्थना करता हूं।

मैं ईमानदारी से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, जिन्होंने निस्वार्थ और अथक प्रयास करके दुनिया के लिए एक बेहतर वातावरण बनाने का प्रयास किया, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ, खुशहाल जीवन जी सकें।

जैसे कि कोई दुनिया की छत कहे जानेवाले तिब्बत में जन्म लेता है, जहां से एशिया की विशाल नदियां निकलती हैं। और जिस पर दुनिया की सबसे ऊंची चोटियां पाई जाती हैं, मुझे बचपन से प्रकृति से प्यार है। मैंने पर्यावरण संरक्षण को अपने जीवन की प्रतिबद्धताओं में से एक बना लिया है और मैं जहां भी जाता हूं पर्यावरण की सुरक्षा की बात जरूर करता हूं।

हमारी आधुनिक दुनिया में व्यापक तकनीकी विकास के बावजूद,  हमने कई समस्याएं भी पैदा की हैं। विशेषज्ञ हमें बताते हैं कि ग्लोबल वार्मिंग और मौसम की स्थिति में बदलाव के लिए मनुष्य ही जिम्मेदार हैं। तार्किक रूप से इसका मतलब है कि हम इंसानों की ज़िम्मेदारी है कि हम उन समस्याओं को कम करें और अंतत: उन्हें खत्म करने के लिए प्रयास करें, जो हमने पैदा की हैं।

“जलवायु परिवर्तन केवल एक या दो देशों की चिंता नहीं है। यह एक ऐसा मुद्दा है जो पूरी मानवता और इस धरती पर रहने वाले हर प्राणी को प्रभावित करता है। यह खूबसूरत ग्रह हमारा एकमात्र रिहायश है। यदि ग्लोबल वार्मिंग या अन्य पर्यावरणीय समस्याओं के कारण पृथ्वी स्वयं के अस्तित्व को बचाए नहीं रख सकती है, तो कोई अन्य ग्रह नहीं है जहां हम जाकर बस सकें। हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए अब गंभीर कदम उठाने होंगे और ग्लोबल वार्मिंग के रचनात्मक समाधान खोजने होंगे।

जब हम अंतरिक्ष से पृथ्वी को देखते हैं  तो हम पाते हैं कि हमारे बीच कोई सीमा नहीं है, बस यह एक नीला ग्रह है। यह अब केवल ‘मेरे राष्ट्र’ या ‘हमारे महाद्वीप’ के बारे में सोचने का समय नहीं है। अब मानवता की एकता की भावना के आधार पर वैश्विक जिम्मेदारी की अधिक वास्तविक समझ की आवश्यकता है।

मैं जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभाव को कम करने की दिशा में लगातार काम करने के लिए जलवायु परिवर्तन पर यूनाइटेड नेशंस फ्रेमवर्क कन्वेंशन (यूएनएफसीसीसी) को धन्यवाद देना चाहता हूं और प्रार्थना करता हूं कि यह सम्मेलन सफल हो।’


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 week ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

3 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

3 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service