भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

जार्ज फर्नांडिस के निधन पर दलाई लामा शोकाकुल

January 31, 2019

तिब्बतनरिव्यू.नेट, 30 जनवरी, 2019

दलाई लामा ने श्री जार्ज फर्नांडिस के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। भारत के पूर्व ट्रेड यूनियन नेता, पत्रकार, कृषक नेता और बिहार के संसद सदस्य जार्ज फर्नांडिस का गत 29 जनवरी को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। जार्ज ने बाद में भारत के संचार, उद्योग, रेलवे के साथ-साथ रक्षा मंत्री के रूप में कार्य किया। वह कुछ वर्षों से अल्जाइमर से ग्रस्त था और 88 वर्ष की आयु में 29 जनवरी की सुबह नई दिल्ली स्थित अपने घर में उनका निधन हो गया।

जार्ज की विधवा लैला कबीर के प्रति अपने शोक संदेश में दलाई लामा ने श्री फर्नांडीस के साथ अपने पांच दशकों से अधिक समय के निरंतर संपर्कोँ और मुलाकातों को याद किया। लैला कबीर जार्ज के अल्जाइमर और पार्किंसन से ग्रस्त होने के बाद उनके जीवन में फिर से वापस लौट आई थीं। दलाई लामा ने श्री फर्नांडिस के महान समर्पण की प्रशंसा की। जार्ज इस बात पर विश्वास करते थे कि स्थिति कितनी भी कठिन क्यों न हो, यह कोई चिंता की बात नहीं है।

दलाई लामा ने उन्हें महान मानवतावादी और सच्चाई में विश्वास रखने वाले के रूप में याद करते हुए कहा, ‘अपने पूरे जीवन में जार्ज देश के लाखों गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए एक आवाज थे। उन्हें न्याय और बुद्धि के लिए दृढ़ विश्वास था। वह एक वास्तविक संघर्षशील नेता थे।’

दलाई लामा ने उन्हें ‘तिब्बत का एक स्थायी मित्र” बताया जो शुरू से ही तिब्बती लोगों और उनके आंदोलन के लिए सहानुभूतिपूर्ण थे। वह तिब्बती लोगों के पक्ष में हमेशा  बोलते रहे और साथ ही अन्य ऐसे समूहों के लिए भी अपनी आवाज बुलंद की जो कठिन परिस्थितियों में रहे या शोषण और गुलामी का शिकार हुए।’

यह याद करते हुए कि उन्होंने अपनी बैठकों में फर्नांडिस से कहा था कि वह हमेशा उन्हें याद करेंगे, दलाई लामा ने कहा, ‘हालांकि जॉर्ज और मैं अलग-अलग धार्मिक परंपराओं से रहे लेकिन एक बौद्ध के रूप में मुझे विश्वास है कि वह अपने देश की सेवा करने के लिए, विशेष रूप से शोषितों-पीड़ितों की सेवा और उनके लिए संघर्ष करने के लिए यहीं पुनर्जन्म लेंगे।’

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के राष्ट्रपति लोबसांग सांगेय ने भी जार्ज के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है, उन्होंने फर्नांडिस को ‘तिब्बत के लिए सबसे मजबूत आवाज और वास्तव में तिब्बत का एक महान मित्र’ कहा है।

अपने शोक संदेश में भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने फर्नांडिस के निधन पर दुख व्यक्त किया है। यह कहते हुए कि दिवंगत नेता अपनी राजनीतिक विचारधारा से कभी विचलित नहीं हुए और स्थिर बने रहे, उन्होंने ट्वीट किया- “जॉर्ज साहब ने भारत के सबसे अच्छे राजनीतिक नेतृत्व का प्रतिनिधित्व किया। दो-टूक बोलनेवाले और निडर, अग्रगामी और दूरदर्शी, उन्होंने हमारे देश के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया। वह गरीबों और हाशिए पर रहनेवालों के अधिकारों के लिए सबसे प्रभावी आवाज़ों में से एक थे।’

फर्नांडिस जनता दल के प्रमुख सदस्य थे और समता पार्टी के संस्थापक भी थे। रक्षा मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान भारत ने 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। 1998 में रक्षा मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के छह सप्ताह से भी कम समय के बाद समाजवादी नेता ने चीन को भारत का नंबर 1 खतरा कहकर भारतीय रक्षा और विदेश नीति प्रतिष्ठानों को हिलाकर रख दिया और कई टिप्पणीकारों का हार्दिक समर्थन प्राप्त किया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

3 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

3 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

3 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service