भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

जिनेवा स्थित तिब्बत ब्यूरो की प्रतिनिधि थिनले चुक्की ने फ्रैंकफर्ट में तिब्बत समर्थक बैठकों का नेतृत्व किया

May 26, 2025

फ्रैंकफर्ट। तिब्बती मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन को और मजबूत करने के उद्देश्य से २०- २१ मई २०२५ को फ्रैंकफर्ट गए प्रतिनिधिमंडल ने वहां अनेक बैठकें कीं। इन बैठकों में प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिनेवा स्थित तिब्बत ब्यूरो की प्रतिनिधि थिनले चुक्की ने किया। प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ पूर्व विशेष दूत और स्थायी रणनीति समिति के सलाहकार केलसांग ग्यालत्सेन और जिनेवा स्थित तिब्बत कार्यालय से संयुक्त राष्ट्र में पक्षधर अधिकारी फुंटसोक तोबग्याल भी थे।

फ्रैंकफर्ट में प्रतिनिधिमंडल ने ‘फ्रेंड्स फॉर फ्रेंड्स’ के अध्यक्ष फ्रैंक ऑथ और हेसेन राज्य के मुख्य प्रोटोकॉल अधिकारी डाइटर बीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों पक्षों ने दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने और राजनीतिक अधिकारों और मानवीय गरिमा के लिए तिब्बत के संघर्ष को समर्थन और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

प्रतिनिधि चुक्की ने तिब्बत के अंदर मौजूदा मानवाधिकार स्थिति के बारे में अद्यतन जानकारी प्रदान की और उपस्थित लोगों को परम पावन १४वें दलाई लामा के ९०वें जन्मदिन के अवसर पर दुनिया भर में आयोजित होनेवाले समारोहों की तैयारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चीनी शासन के तहत तिब्बती लोगों के शांतिपूर्ण संघर्ष को प्रसारित करने के लिए निरंतर अंतरराष्ट्रीय समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया।

प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी के पूर्व राजनेता और कानूनी विशेषज्ञ रोलांड कोच के साथ भी बातचीत की। इस बातचीत के दौरान व्यापक भू-राजनीतिक माहौल, तिब्बत के अंदर की चुनौतियों और जर्मनी द्वारा तिब्बती मुद्दे के समर्थन को और बढ़ाने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया गया। कोच ने तिब्बती लोगों की सरलता की प्रशंसा की और नई वैश्विक वास्तविकताओं के साथ तालमेल बिठाते हुए इस मुद्दे को आगे बढ़ाने पर अपने दृष्टिकोण पेश किए।

प्रतिनिधि केलसांग ग्यालत्सेन ने अपने संबोधन में कहा कि यद्यपि तिब्बत के ऊपर दुनिया का ध्यान कम हो रहा है और परम पावन दलाई लामा वृद्ध हो रहे हैं, लेकिन तिब्बती मुक्ति साधना, खासकर युवा पीढ़ी के बीच अब भी मजबूत है। उन्होंने कहा कि तिब्बती आंदोलन कमजोर नहीं पड़ रहा है, बल्कि आगे बढ़ रहा है। शिक्षित और जागरूक तिब्बतियों की नई पीढ़ी आगे आकर जिम्मेदारी ले रही है। वे शांतिपूर्ण तरीकों और संवाद के माध्यम से संघर्ष को आगे बढ़ाने को लेकर कटिबद्ध हैं।

उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पक्षधरता अभियान में यूरोप के बढ़ते महत्व पर भी प्रकाश डाला और लोकतंत्र और मानवाधिकारों के लंबे समय से समर्थक रहे जर्मनी से इस महत्वपूर्ण अवधि के दौरान तिब्बत का समर्थन करने में अग्रणी भूमिका निभाने का आग्रह किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जर्मनी स्थित तिब्बत हाउस में रुककर अपनी यात्रा का समापन किया। यहां पर उन्होंने जर्मन जनता के लिए तिब्बती संस्कृति, धर्म और त्योहारों को बढ़ावा देने पर चर्चा की। प्रतिनिधि चुक्की ने परम पावन दलाई लामा की फोटो प्रदर्शनियों का भी अवलोकन किया। इन प्रदर्शनियों में तिब्बती आंदोलन के लिए जागरुकता और एकजुटता में सांस्कृतिक पक्ष के महत्व को रेखांकित किया गया था।

– तिब्बत कार्यालय, जिनेवा


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 month ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 month ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 month ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 month ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service