भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

ड्ज़ा वोन्पो में लगभग ६० तिब्बतियों को परम पावन दलाई लामा के चित्र रखने पर गिरफ्तार किया गया

August 30, 2021

तिब्बत के ड्ज़ा वोन्पो मे चीनी सैन्य

tibet.net

३० अगस्त २०२१

चीनी अधिकारियों ने परम पावन दलाई लामा की तस्वीरें रखने के आरोप में पिछले सप्ताह तिब्बती सिचुआन प्रांत के कर्ज़े (चीनी : गंजी)  स्वायत्त प्रिफेक्चर के डेजा वोन्पो में १९ भिक्षुओं और ४० आम लोगों सहित ६० तिब्बतियों को गिरफ्तार किया है। पहले से ही प्रतिबंधित ड्ज़ा वोन्पो शहर में इस मार्च से प्रतिबंध और निगरानी और कड़ी हो जाने के कारण यह खबर कई महीने बाद आई है।

 

हमारे सूत्र के अनुसार, पिछले महीनों में मारे गए विभिन्न छापों के दौरान कथित तौर पर परम पावन दलाई लामा के चित्रों के बरामद होने के बाद चीनी पुलिस ने २२ अगस्त को तिब्बतियों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए कुछ भिक्षुओं की पहचान लोदेन चुंगलम, पल्क्यब, तेनज़िन लोसेल, पेंडो, लोशेर, चोचोक, गदेन, शेरब, जैम्पेल, डालो, चोएपा, सोनम गलाक और तामदीन नोरबू के रूप में हुई है। अन्य की पहचान उस समय तक अज्ञात थी। सूत्र ने पुष्टि की है कि पकड़े गए तिब्बती वर्तमान में सेरशुल (चीनी: शिकू) काउंटी पुलिस की हिरासत में हैं।

 

सामूहिक गिरफ्तारी के तीन दिन बाद २५ अगस्त को चीनी अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों को एक नगर बैठक के लिए बुलाया जिसमें १८ वर्ष से अधिक उम्र के तिब्बतियों के लिए उपस्थित होना अनिवार्य था। इस आदेश के अनुपालन में विफल रहने पर दंड का प्रावधान किया गया था। बैठक ‘तिब्बतियों को परम पावन दलाई लामा की तस्वीरें न रखने की चेतावनी देने के लिए’, निर्वासित तिब्बतियों को ‘अपने मोबाइल फोन से किसी भी संवेदनशील जानकारी शेयर न करने के लिए’  और ‘कम्युनिस्ट पार्टी का अनुसरण करने के लिए’ बुलाई गई थी।

 

चीनी हिरासत में तिब्बती कैदियों के क्रूर और अमानवीय व्यवहार की पुष्टि करते हुए सूत्र ने कहा कि, ड्ज़ा वोन्पो मठ के एक किशोर भिक्षु तेनज़िन न्यिमा की मौत के बाद क्षेत्र में शहर के निवासियों का निरीक्षण किया गया था। तेनजिन न्यिमा की मौत पुलिस यातना के कारण १९ जनवरी २०२१ को हो गई थी। मार्च २०२१ में चीनी अधिकारियों ने ड्ज़ा वोन्पो में तिब्बतियों को डराने के लिए अभियान चलाया। इसमें पुलिस और कमांडो द्वारा शहर में परेड और परम पावन दलाई लामा की तस्वीरों को घरों से जब्त करने के लिए ‘सफाई’ अभियान शामिल था।

 

तिब्बत पर कब्जे के बाद से चीन सरकार ने परम पावन दलाई लामा की तस्वीर रखने पर प्रतिबंध लगा दिया है। १९८९ के नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित परम पावन को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की सरकार द्वारा बेतुके ढंग से ‘अलगाववादी’ कहा जाता है। इसलिए, निर्वासित परम आदणीय नेता के प्रभाव को तिब्बत के भीतर से मिटाने के प्रयासों के तहत परम पावन के प्रति श्रद्धा प्रकट करनेवाले किसी भी कार्य पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसमें उनके चित्रों, बौद्ध शिक्षाओं और पुस्तकों को रखना और एक-दूसरे को देना भी शामिल है। इनमें से कोई भी सामग्री पाए जाने पर इसे रखने वाले तिब्बतियों को अक्सर कठोर दंड दिया जाता है।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

सचिव धोंडुल दोरजी ग्युटो मठ में गंगकर चोक्त्रुल रिनपोछे के मठाधीश पद के समापन समारोह में शामिल हुए

5 days ago

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

5 days ago

भारत में 36 तिब्बती बस्तियों में तिब्बती मेडिकेयर सिस्टम में एनरोलमेंट अभी चल रहा

1 week ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने भारत का 77वां गणतंत्र दिवस मनाया

2 weeks ago

16वें कशाग ने 8वीं स्थायी रणनीति समिति की बैठक बुलाई

2 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service