भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों के लिए ‘घर’ जैसा हिमाचल

December 5, 2018

दिव्या हिमाचल, 4 दिसंबर 2018

धर्मशाला  —भारत व हिमाचल सरकार हमेशा तिब्बत के लोगों की हितैषी रही है। वहीं, तिब्बत व हिमालयी क्षेत्रों में शांति के लिए भारत सरकार द्वारा अहम प्रयास किए गए हैं। कुछ ऐसे ही मुद्दों को लेकर हिमाचल प्रदेश हिमालय परिवार ने मंगलवार को मकलोडगंज में ‘हिमाचल एवं तिब्बत के मध्य सौहार्द संबंध’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी देशों की सीमाएं सेना सीमा के बदले आम जन सीमा के रूप में विकसित हों। इससे सेनाओं एवं हथियारों पर व्यय होने वाले धन को लोगों की अन्य आवश्यकताओं पर व्यय किया जा सके।

शीघ्र ऐसा समय आएगा जब तिब्बत के लोगों को उनकी खोई हुई स्वायतता प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि चीन यूं तो बड़ा और शक्तिशाली देश होने का दावा करता है, लेकिन तिब्बत में दलाईलामा की फोटो तक ले जाने से उसे डर लगता है। वहां किसी को दलाईलामा की फोटो तक नहीं ले जाने दी जाती है। उन्हें कहा कि डोकलाम में भारत की कूटनीति के चलते चीन को मुंह की खानी पड़ी।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष डा. बिंदल ने अपने संबोधन में कहा कि  तिब्बत समेत पूरे विश्व की शांति के लिए हिमालय क्षेत्र की सुरक्षा बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में नीतिगत निर्णयों के साथ प्रयास किए हैं और भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरा है। उन्होंने इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए तिब्बत एवं धर्मशाला के लोगों द्वारा किए गए सामूहिक प्रयासों की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान निर्वासित तिब्बत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री वांगचुक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था द्वारा तिब्बत के लोगों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारत एवं हिमाचल सरकार हमेशा तिब्बत के लोगों की हितैषी रही है। इस दौरान तिब्बती बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा संस्था द्वारा सामाजिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित भी किया गया। समारोह में धर्मशाला भाजपा मंडल के पदाधिकारी, पार्षद, तिब्बत निर्वासित सरकार के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Link of news article: http://www.divyahimachal.com/2018/12/%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AC%E0%A5%8D%E0%A4%AC%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%AF%E0%A5%8B%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A5%87-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%8F-%E0%A4%98%E0%A4%B0-%E0%A4%9C%E0%A5%88/


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

2 weeks ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

3 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

3 weeks ago

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

3 weeks ago

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service