भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों ने चीन की शून्य कोविडनीति के तहत कठोर शर्तों का खुलासा किया

September 26, 2022

(सूत्रों ने कहा कि चीनी सरकार ने ल्हासा में तालाबंदी का आदेश दिया, लेकिन इसके लिए पहले से तैयारी नहीं की)

rfa.org / सोनम ल्हामो

१५ सितंबर २०२२

तिब्बती लोग चीनी सरकार की शून्य कोविडनीति को लेकर अपनी कुंठाओं को निकालने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। इस क्षेत्र के सूत्रों ने आरएफए को बताया कि इस नीति के तहत ल्हासा और तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र (टीएआर) के अन्य क्षेत्रों को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

टीएआरमें कोविड-१९ मामले लगातार बढ़ रहे हैं। चीनी सरकार के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस क्षेत्र में मंगलवार तक १४७ ‘पर्याप्त या उच्च कोविडसंक्रमि‍त क्षेत्रों’ और १५८‘मध्यम स्तर के संक्रमित क्षेत्रों’में १६,९०२ पुष्ट मामले थे।

ल्‍हासा समेत पूरे चीन में कोवि‍ड मामलों की संख्‍या बढ़ते रहने के बाद ३१दिन पहले ल्‍हासा में चीनी सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा की थी। स्‍थानीय निवासियों का कहना है कि लॉकडाउन का आदेश लोगों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय दएि बिना आया।कुछ लोगों के पास भोजन की कमी थी। लॉकडाउन से कोविड-१९के मरीजों के लिए इलाज ढूंढना भी मुश्किल साबित हुआ है।

ल्हासा में रहने वाले एक तिब्बती ने सुरक्षा कारणों से नाम न छापने की शर्त पर आरएफए की तिब्बती सेवा को बताया, ‘ल्हासा लगभग एक महीने से बंद है।‘ सूत्र ने कहा कि चीनी सरकार जल्दबाजी में किए गए लॉकडाउन से खुद लड़खड़ा रही है।

सूत्र ने कहा,‘एक पृथकवास  केंद्र में बंद एक व्यक्ति की नाक से खून बह रहा था और प्रभारी अधिकारी दरवाजा खोलने के लिए चाबी नहीं ढूंढ पाए ताकि वे उसे अस्पताल ले जा सकें। वह आदमी लगभग दो दिनों तक उस खराब स्थिति में रहा।‘

सूत्र ने कहा, ‘एक अन्य पृथकवास केंद्र मेंकिसी को दौरा पड़ा और अस्पतालों और अधिकारियों के बीच संपर्क सुविधा न होने के कारण उसे जल्दी अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका। मरीज अब अस्पताल में है लेकिन बेहोश है। इसलिए भले ही चीनी सरकार ने लोगों को पृथक वास में रखने के लिए पृथकवास केंद्र की सुविधाएं स्थापित की हों, लेकिन उनके लिए सरकार के पास कोई उचित इलाज नहीं है।‘

शिकायत कहीं नहीं

चीनी सोशल मीडिया शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म डॉयिन और कुआइशौ पर तिब्बतियों ने पृथकवाससुविधाओं की आलोचना की।

एक वीडियो में एक केंद्र में भर्ती एक तिब्बती ने कहा, ‘कोई भी कोविडरोगियों की देखभाल या उनका इलाज नहीं कर रहा है और इस केंद्र में कोई स्वच्छता नहीं है।‘

सूत्र ने कहा, ‘सबसे बढ़कर, कोई अधिकारी या कार्यालय नहीं हैं जहां हम इन (दुरावस्‍थाओं) के बारे में शिकायत कर सकें।‘

पृथकवास केंद्रों में से एक में भर्ती एक अन्य तिब्बती ने कहा कि वे ‘बिना बिस्तरों के खाली घर’ हैं।

दूसरे मरीज ने कहा,’यदि आप घूमते हैं, तो आप वास्तव में छत से धूल गिरते हुए देख सकते हैंजो कि कोविड मरीजों के लिए अस्वास्थकर है। भोजन समय पर नहीं पहुंचता और जब तक हम तक पहुंचता है तब तक सारा भोजन खराब हो चुका होता है।‘

एक अन्य स्‍थानीय ने कोविड-१९ फैलाने के लिए पृथकवास  केंद्रों की प्रक्रियाओं को दोषी ठहराते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।

तीसरे व्‍यक्ति ने कहा, ‘हम ल्हासा में कोविड ​​​​मामलों में यह वृद्धि देख रहे हैं, क्योंकि जनता की जांच करने वाले अधिकारी कभी भी अपने हाथों को साफ नहीं करते हैं, और इसलिए यह चक्र चलता रहता है।‘

हालांकि, आरएफएयह पुष्टि करने में असमर्थ है कि चीनी अधिकारियों ने जांच स्थलों पर वायरस फैलाया।

अन्य लोगों ने ल्हासा की सड़कों पर घंटों खड़े संक्रमित लोगों की तस्वीरें और वीडियो पोस्ट किए क्योंकि सरकार घबराई हुई है और उन्हें जल्दी से निर्दिष्ट पृथकवास  केंद्रों तक नहीं पहुंचा सकती है।

ल्हासा में कर्मा मठ के एक तिब्बती ने आरएफए को बताया, ‘स्थानीय अधिकारियों ने मुझे कोविड है भी या नहीं, इसका बिना किसी सत्यापन किए मुझे पृथकवास करने को मजबूर कर दिया।‘

उन्होंने मुझे एक दिन के लिए पृथकवास  केंद्र में ले जाने से पहले लगभग तीन घंटे तक सड़क के किनारे इंतजार कराया और फिर मुझे छोड़ दिया। उन पृथकवास  केंद्रोंमें मेरे साथ लगभग ६००लोग थे और अब मुझे चिंता है कि मुझे कोविडहो सकता है।‘


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

गेन्ट शहर ने परम पावन 14वें दलाई लामा के जीवन और विरासत पर प्रेरणा देने वाली प्रदर्शनी लगाई

2 days ago

कालोन थरलाम डोलमा चांगरा ने दिल्ली में नए KVS कमिश्नर विकास गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की

2 days ago

स्वास्थ्य विभाग ने मियाओ तिब्बती बस्ती में EMC वर्कशॉप का पहला चरण आयोजित किया

2 days ago

भारत तिब्बत समन्वय कार्यालय ने नई दिल्ली में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह में भाग लिया

3 days ago

शिक्षा विभाग ने छठी क्लास के लिए साइंस टेक्स्टबुक को फाइनल करने के लिए मीटिंग की

3 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service