भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बतियों ने नए प्रधानमंत्री के लिए किया मतदान

March 20, 2011

तिब्बतियों ने नए प्रधानमंत्री के लिए किया मतदान

20 मार्च 2011

धर्मशाला। तिब्बती नागरिकों ने निर्वासित तिब्बती सरकार के नए प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए रविवार को विश्व भर में मतदान किया। तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा द्वारा राजनीति से सेवानिवृत्ति लेने के अपने फैसले पर पुनर्विचार करने से इंकार करने के बाद यह मतदान हुआ है।

प्रधानमंत्री पद के लिए तीन उम्मीदवार लोबसांग सिंगे, तेनजिन नामग्याल तेथोंग और ताशी वांगदी चुनाव मैदान में हैं। प्रधानमंत्री पद के चुनाव के लिए भारी संख्या में पुरुष और महिलाएं 10 मतदान केंद्रों पर आते दिखाई दिए। मतदाता अपने हाथों में मतदाता पहचान पत्र लहरा रहे थे।

सिंगे हारवर्ड लॉ स्कूल में वरिष्ठ सदस्य हैं। तेथोंग अमेरिका में रहते हैं। वांगदी ब्रसेल्स, न्यूयार्क और नई दिल्ली में दलाई लामा के प्रतिनिधि रह चुके हैं।

वर्ष 2010 में प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवारों के नाम के चयन के लिए हुए मतदान में सिंगे का नाम प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में सबसे आगे था। दलाई लामा द्वारा राजनीति से सेवानिवृत्ति लेने की घोषणा के बाद उनका प्रधानमंत्री बनने की सम्भावना सबसे ज्यादा है।

प्रधानमंत्री का चुनाव करने के अलावा मतदाता निर्वासित संसद के 43 सदस्यों का भी चुनाव करेंगे। चुनाव के परिणाम 27 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे। दलाई लामा मतदाता नहीं हैं।

ज्ञात हो कि भारत में रहने वाले 83,000 से अधिक तिब्बयिों ने मतदान में हिस्सा लिया। भारत में मतदान शाम पांच बजे समाप्त हुआ। अमेरिका और यूरोप में चुनावी प्रक्रिया चल रही है।

इन देशों के अलावा जापान, रूस और आस्ट्रेलिया में भी मतदान हुआ।

चुनाव अधिकारी जाम्फेल चोसंग ने कहा कि नेपाल और भूटान में अधिकारियों ने चुनाव पर रोक लगा दी। कुछ तिब्बतियों ने कहा कि चीन के दबाव के चलते इन देशों में मतदान नहीं हो सका।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

वैश्विक बौद्ध शिखर सम्मेलन- २०२३

3 years ago

‘यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस यूथ लीडर्स’ के साथ संवाद का पहला दिन

3 years ago

लोकार्पण और चर्चा | तुम्हारा नाम क्या है तिब्बत

4 years ago

तिब्बती मुद्दों के लिए अमेरिकी विशेष समन्वयक उजरा ज़ेया का धर्मशाला में तिब्बतियों ने जोरदार स्वागत किया

4 years ago

तिब्बती प्रतिनिधि चीन के अत्याचारों के खिलाफ बहु-सांस्कृतिक विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए

4 years ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service