भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती भारतीय संस्कृति के अनुयायी : दलाईलामा

April 30, 2013

दैनिक जागरण, 29 अप्रैल 2013

His Holinessजागरण प्रतिनिधि, डलहौजी : वर्तमान की चुनौती का सामना करने के लिए मनुष्य को सर्वभौमिक उत्तरदायित्व की व्यापक भावना का विकास करना चाहिए। हमें यह सीखने की आवश्यकता है कि हम न केवल अपने लिए कार्य करें, बल्कि समूची मानवता के लाभ के लिए कार्य किए जाएं। ये बात अध्यात्मिक गुरु दलाईलामा ने रविवार को डलहौजी पब्लिक स्कूल में कही।

उन्होंने कहा कि मानव दायित्व की वास्तविक कुंजी सर्वभौमिक उत्तरदायित्व ही है। यह विश्व शांति, प्राकृतिक संसाधनों के समवितरण और भविष्य की पीढ़ी के हितों के लिए पर्यावरण की उचित देखभाल का सबसे अच्छा आधार है। उन्होंने कहा कि एक शरणार्थी के रूप में हम तिब्बत के लोग भारत के प्रति हमेशा कृतज्ञता महसूस करते हैं। न केवल इसलिए कि भारत ने तिब्बतियों की इस पीढ़ी को सहायता और शरण दी, बल्कि इसलिए भी कि कई पीढि़यों से तिब्बती लोगों ने इस देश से पथ प्रकाश और बुद्धिमता प्राप्त की है। इसलिए हम हमेशा भारत के आभारी रहते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सांस्कृतिक नजरिए से देखा जाए तो हम भारतीय संस्कृति के अनुयायी हैं।

उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि जितना हो सके मुस्कराते रहें। एजूकेटिंग द हर्ट विषय पर विशेष भाषण में उन्होंने कहा कि दिमाग के साथ-साथ दिल को भी शिक्षित करें और समृद्ध तथा सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि डीपीएस में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे भाग्यशाली हैं, जिन्हें डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लो जैसे व्यक्तित्व का सानिध्य नसीब है। स्कूल आधुनिक शिक्षा प्रदान कर आधुनिक भारत के निमार्ण में अहम भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर बच्चों ने धर्मगुरु से विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे, जिसका उन्होंने विस्तारपूर्वक जवाब दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत नृत्य से हुआ। स्वागत भाषण में कैप्टन ढिल्लो ने कहा कि महामहिम अद्भुत ज्योति हैं। जहां इनके चरण पड़ते हैं वहां का वातावरण ज्योतिमय हो जाता है।

Public gatheringवहीं समापन पर स्कूल के निदेशक एवं प्राचार्य डॉ. कैप्टन जीएस ढिल्लो एवं श्रीमति ढिल्लो ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। कार्यक्रम में जिला उपायुक्त संदीप कदम, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज चड्ढा, जीएनपीएस के प्राचार्य नवदीप भंडारी, हिल टॉप स्कूल के अध्यक्ष सुवीर आहूजा, डॉ. विपिन ठाकुर, डीएसपी हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी, डीएसपी डलहौजी रमन शर्मा, योग मानव विकास ट्रस्ट की अध्यक्षा किरण डोडेजा, पर्यटन निगम के पूर्व निदेशक आशीष चड्ढा, कांग्रेस अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के जिला मुख्य सलाहकार परमजीत सिंह तथा साहित्यकार बलदेव मोहन खोसला सहित अन्य कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 days ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 week ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

1 week ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

4 weeks ago

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service