भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह की 61वीं वर्षगांठ पर तिब्बतियों के साथ एकजुटता

March 9, 2020

इंटरनेशनल कैंपेन फाॅर तिब्बत

savetibet.org, इंटरनेशनल कैंपेन फाॅर तिब्बत

इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत ने 10 मार्च, 1959 को हुए तिब्बती राष्ट्रीय विद्रोह की 61वीं वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर 9 मार्च को तिब्बती लोगों के साथ अपनी एकजुटता का इजहार किया।

छह दशक पहले ठीक इसी दिन तिब्बतियों ने एशिया के हिमालयी क्षेत्र में ऐतिहासिक रूप से स्वतंत्र अपनी मातृभूमि तिब्बत पर चीन द्वारा पर आक्रमण के खिलाफ विद्रोह कर दिया था।

उनका तात्कालिक डर यह था कि चीनी सैनिकों ने कथित तौर पर दलाई लामा के अपहरण की योजना बनाई थी। कुछ दिनों के भीतर ही दलाई लामा को निर्वासन में भागने के लिए मजबूर होना पड़ा। तब से चीन तिब्बत पर फौलादी शिकंजा डालकर शासन कर रहा है और दलाई लामा को कभी तिब्बत लौटने की अनुमति नहीं दी।

यद्यपि मानवाधिकार पूरे चीन में सीमित हैं, लेकिन तिब्बतियों को तो उनकी पहचान को संरक्षित करने और उनकी सबसे बुनियादी स्वतंत्रता तक का उपयोग करने से बुरी तरह से रोका जा रहा है। जैसा कि चीन अधिकारों के उल्लंघन करने वाले के तौर पर लंबे समय से कुख्यात है, ऐसे में तिब्बत में स्थितियां नाटकीय रूप से बदतर होती जा रही हैं।

पिछले कई वर्षों से हालिया 2020 तक फ्रीडम हाउस ने बार-बार, तिब्बत को दुनिया में दूसरे सबसे कम-मुक्त क्षेत्र के रूप में सूचीबद्ध किया है। इससे बदतर स्थिति केवल सीरिया और उत्तर कोरिया में है।

लेकिन तिब्बत के बाहर दलाई लामा ने दूरदृष्टि दिखाई और निर्वासन में ऐसी संस्थाओं को स्थापित करने का काम किया है, जिसने दुनिया भर में तिब्बती लोगों को अपने धर्म, परंपराओं और जीवन जीने के तरीके को संरक्षित करने और प्रसारित करने का मौका दिया है। साथ ही वे आधुनिक शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं।

जबरदस्त चुनौतियों के बीच तिब्बती संघर्ष को अहिंसक रखने की दलाई लामा की प्रतिबद्धता दुनिया भर में इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत और अहिंसक आंदोलनों के लिए प्रेरणा बनी हुई है।

दलाई लामा संस्था की रक्षा

जैसा कि हम इस 10 मार्च को वर्षगांठ को मनाते हैं, इंटरनेशनल कंपेन फॉर तिब्बत ने तिब्बत के लोगों के लिए मानव अधिकारों और लोकतांत्रिक स्वतंत्रता को बढ़ावा देने और दलाई लामा के

दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए खुद को फिर से समर्पित किया।

वर्तमान में हम चीन द्वारा तिब्बत में दलाई लामा और लामाओं की पुनर्जन्म प्रणाली पर नियंत्रण स्थापित करने के प्रयासों को देख रहे हैं।

सिर्फ छह साल की अवस्था में पंचेन लामा और उनके परिवार का अपहरण करने के बाद और उनकी जगह अपना पंचेन लामा घोषित करने वाली चीनी कम्युनिस्ट पार्टी अब अगले दलाई लामा के चयन के अधिकार का दावा कर रही है।

ऐसे समय में, जब अंतरराष्ट्रीय समुदाय तिब्बत के मुद्दे का राजनीतिक समाधान करने को समर्थन दे रहा है, तिब्बती बौद्ध परंपरा की इस विशिष्ट रिवाज के मामले में निर्णायक बनने के चीन के बेतुके दावे को खारिज करना जरूरी है।

संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रतिनिधि सभा ने जनवरी में तिब्बती पॉलिसी एंड सपोर्ट ऐक्ट को भारी बहुमत में पारित कर दिया। यह एक ऐसा अहम विधेयक है जो अन्य बातों के अलावा इस बात को अमेरिका की आधिकारिक नीति बना देगा कि केवल दलाई लामा और तिब्बती बौद्ध समुदाय ही दलाई लामा के पुनर्जन्म  के बारे में फैसला कर सकते हैं। इसके साथ उन चीनी अधिकारियों पर इस विधेयक में प्रतिबंध लगाए जाने का प्रावधान किया गया है जो भविष्य में चीन द्वारा थोपे गए दलाई लामा के नाम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

विधेयक को अब सीनेट को पारित कराने और राष्ट्रपति द्वारा हस्ताक्षर कर कानून बनाने की आवश्यकता है।

चीनी सैनिकों से दलाई लामा की रक्षा के लिए तिब्बती विद्रोह दिवस पर तिब्बतियों के उठ खड़े होने के साठ साल बाद हम सभी को अब चीनी नियंत्रण से दलाई लामा की संस्था की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की जरूरत है।


विशेष पोस्ट

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

संबंधित पोस्ट

परम पावन दलाई लामा के कार्यालय (OHHDL) के सचिव Tenzin Taklha को Thiksey Medal से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 9th Thiksey Rinpoche के 84वें जन्मदिवस समारोह के अवसर पर प्रदान किया गया।

21 hours ago

तेज़ू धर्ग्येलिंग के तिब्बती सेटलमेंट अधिकारी ने युम्बुलागांग सामुदायिक भवन के उद्घाटन समारोह में भाग लिया।

2 days ago

तेनजिंगांग तिब्बती बस्ती की 12वीं स्थानीय तिब्बती सभा के नए उपाध्यक्ष ने शपथ ली

2 days ago

तिब्बत म्यूज़ियम ने 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 31वीं सालगिरह मनाकर इंटरनेशनल म्यूज़ियम डे मनाया

3 days ago

प्रतिनिधि थिनले चुकी ने जिनेवा में ताइवान के विदेश मंत्री से मुलाकात की।

3 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service