भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्‍बती संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने एस्टोनियाई प्रधानमंत्री काजा कलास से मुलाकात की, ओजीपी ग्लोबल समिट २०२३ में भाग लिया

September 1, 2023

tibet.net

धर्मशाला। निर्वासित  ति‍ब्‍बती संसद के सदस्‍यों-गेशे मोनलम थारचिन, लग्यारी नामग्याल डोलकर,छेनेछांग धोंडुप ताशी और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग के एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने ओपन गवर्नमेंट पार्टनरशिप (ओजीपी)ग्लोबल समिट-२०२३ में एस्टोनियाई प्रधानमंत्रीकाजा कलास और अन्य गणमान्‍य नेताओं से मुलाकात की।

०६ सितंबर, २०२३ को ओजीपी ग्लोबल समिट-२०२३ का मुख्य कार्यक्रम एस्टोनिया के तेलिन में टेलिस्कीवी लूमेलिनक हॉल में आयोजितहुआ। इस कार्यक्रम में एस्टोनिया के प्रधानमंत्रीकाजा कलास औरकोसोवो के प्रधानमंत्रीएल्बिन कुर्तीका संबोधन हुआ। इसके उपरांत अमेरिकीविदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन,यूक्रेन के प्रधानमंत्रीडेनिस श्माइहाई,मलावी के राष्ट्रपतिलाज़रस चकवेराऔर डोमिनिकन गणराज्य के राष्ट्रपतिलुइस अबिनैडरका आभासी संबोधन हुआ।

कार्यक्रमों की शृंखला में आगे तिब्बती संसदीयप्रतिनिधिमंडल ने भाग लिया और चीनी कम्युनिस्ट सरकार के तहत तिब्बत के महत्वपूर्ण मुद्दे को उजागर करने के लिए हर उपलब्ध अवसर का लाभ उठाया। कार्यक्रम से इतरसांसदों ने तिब्बत में चीन की दमनकारी नीतियों के तहत तिब्बती पहचान के विनाश, निर्वासितकेंद्रीय तिब्बती प्रशासनऔर अन्य के कामकाज, तिब्बती संसद के कामकाज पर दुनिया भर की सरकारों और आईएनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की।

ओजीपी शिखर सम्मेलन से इतर तिब्बती सांसदों ने ०७ सितंबर को २०२१कीनोबेल शांति पुरस्कार विजेता फिलिपिनो और अमेरिकी पत्रकार मारिया एंजेलिटा रेसा से मुलाकात की। नोबेल पुरस्कार विजेता ने याद कियाकि परम पावन दलाई लामा ने नोबेल पुरस्कार मिलने पर उन्‍हें कैसे बधाई दी थी और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए नोबेल समिति के फैसले और उनके काम की सराहना की थी।नोबेल पुरस्कार विजेता ने तिब्बती प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया और उनकी सराहना की।

तिब्बती संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिका के पूर्व प्रतिनिधि और तिब्बत समर्थक जैकी स्पीयर से भी मुलाकात की और तिब्बतियों के स्वतंत्रता संग्राम में उनके अटूट समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त किया। पूर्व प्रतिनिधि ने तिब्बती सांसदों के आग्रह परउन्हें निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया और उनसे मुलाकात की सराहना की।

प्रतिनिधिमंडल को उसी शाम कोएस्टोनिया के प्रधानमंत्रीकाजा कलास से मिलने और ओजीपी शिखर सम्मेलन में भाग लेने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री को अवगत कराने का अवसर मिला। उन्होंने प्रधानमंत्रीकोतिब्बत के अंदर की चिंताजनक स्थिति, बौद्ध धर्म और बॉन परंपराके चार संप्रदायों, तिब्बती पठार के पर्यावरणीय महत्व आदि का संक्षिप्त परिचय भी दिया। उन्होंने स्वतंत्र तिब्बत की तत्कालीन सरकार द्वारा वित्त मंत्री छेपोन वांगचुक डेडेन शाकाब्पा को जारी ऐतिहासिक शाकाब्पा पासपोर्ट और तिब्बत के मुद्दे से जुड़े अन्य टीपीआईई दस्तावेज़की एक प्रति भी भेंट की।

शिखर सम्मेलन के समापन के बादतिब्बती टीम ने यूएसएआईडी के प्रशासक और संयुक्त राष्ट्र में पूर्व अमेरिकी राजदूत सामंथा पावर और ओजीपी के सीईओ संजय प्रधान से मुलाकात की। तिब्बती प्रतिनिधिमंडल ने ओजीपी की आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त किया और उन्हें तिब्बती औपचारिक स्कार्फ (कथा) भेंट किया। शिखर सम्मेलन में तिब्बत, ताइवान और अन्य १०० देशों के प्रतिनिधियों सहित २००० प्रतिभागियों ने भाग लिया।

 


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 month ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 month ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 month ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 month ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service