भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बती संसदीय प्रतिनिधिमंडल का गोवा में एडवोकेसी अभियान संपन्न

February 4, 2024

tibet.net

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती संसद के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोवा में अपना आधिकारिक तिब्बत एडवोकेसी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। प्रतिनिधिमंडल में सांसद गेशे ल्हारम्पा अटुक छेतेन, छानेछांग धोंडुप ताशी और छेरिंग यांगचेन शामिल थे। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मंत्रियों और सांसदों से मुलाकात की।

२७ जनवरी को कैलंगुट और बागा के तिब्बती स्वेटर विक्रेताओं के अध्यक्ष ताशी राप्टेन और प्रतिनिधियों ने सांसदों से संपर्क कर अपनी शिकायतों से उन्हें अवगत कराया था। इसके बाद तिब्बती सांसदों ने राज्य के नेताओं के साथ अपनी बैठक में कपड़ा विक्रेताओं के प्रतिनिधियों को भी शामिल करने की अनुमति ले ली थी। तिब्बती सांसदों के साथ राज्य के नेताओं से मिलने गए सोनम छोमो, न्यिमा छेरिंग, कांगंगा और जिनपा को राज्‍य के प्रमुख नेताओं की ओर से शिकायतों को दूर करने में सहायता का आश्वासन मिला।

अगले दिन उन्होंने गोवा के स्वास्थ्य, टीसीपी, वन, शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्री विश्वजीत राणे के साथ बैठक की। तिब्बती सांसदों ने मंत्री को तिब्बती संसद की एक स्मारिका और एक दस-सूत्रीय अपील-पत्र भेंट किया, जिसमें तिब्बत मुद्दे की जोरदार वकालत की गई है। इसके बाद उन्हें गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और श्री विश्वजीत के पिता श्री प्रताप सिंह राणे से मिलने का सौभाग्य मिला। बैठक के दिन श्री प्रताप सिंह राणे का ८५वां जन्मदिन भी था। १९६१ में गोवा में पुर्तगाली शासन के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री प्रताप सिंह राणे ने सात बार गोवा के प्रभावशाली मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है।

दोपहर में संसद सदस्यों ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर के अनुयायी विश्वभूषण समिति नामक भारतीय बौद्ध संघ  की कार्य समिति की नई चुनावी बैठक में भाग लिया। यहां सांसद छेरिंग यांगचेन ने निर्वासित तिब्बती संसद के कामकाज पर जानकारी दी और धोंदुप ताशी सहित संसद सदस्यों ने तिब्बत में बोर्डिंग स्कूलों की स्थिति के बारे में बात की। उधर, गेशे ल्हारम्पा अटुक छेतेन ने धार्मिक सद्भाव के बारे में बात की। अंत में नए अध्यक्ष श्री सतीश एस. कारगनाकर, पूर्व अध्यक्ष श्री. एस. जाधव और महासचिव श्री निखिल प्राजक्ते को तिब्बती औपचारिक स्कार्फ ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

२९ जनवरी की सुबह गोवा विश्वविद्यालय के प्रोफेसर जोआना पी. कोएल्हो के सहयोग से सांसद छेरिंग यांगचेन ने गोवा विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान विभाग में ‘भारत के लिए तिब्बत क्यों मायने रखता है’ विषय पर व्याख्यान दिया। बातचीत के दौरान उन्होंने निर्वासित तिब्बती समुदाय के जीवन और तिब्बत में संकट पर भी चर्चा की। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा सदस्य एवं गोवा भाजपा के अध्यक्ष श्री सदानंद तनावड़े से मुलाकात की और उन्हें तिब्बती संसद का अपील-पत्र, संबंधित दस्तावेज एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। दोपहर में उनकी मुलाकात गोवा के विधायक और गोवा कांग्रेस के अध्यक्ष श्री यूरी अलेमाओ से हुई। अलेमाओ को केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कामकाज के बारे में जानकारी दी गई और धर्मशाला आने का निमंत्रण दिया गया।

२९ जनवरी की शाम को सांसदों ने गोवा विधानसभा के अध्यक्ष श्री रमेश तवाड़कर से मुलाकात की और उपरोक्त मुद्दों पर जानकारी दी। स्‍पीकर ने तिब्बत के उचित मुद्दे को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।

३० जनवरी को सांसदों ने गोवा कांग्रेस के महासचिव श्री सावियो डिसूज़ा से मुलाकात की और महात्मा गांधी की शहादत की ७६वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसके बाद उन्होंने गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री जोशुआ डिसूजा के साथ बैठक की। इसके बाद गोवा सरकार में समाज कल्याण, नदी जलमार्ग, अभिलेखागार और पुरातत्व मंत्री श्री सुभाष फाल देसाई और राज्यसभा और ऑल पार्टी इंडियन पार्लियामेंटरी फोरम फॉर तिब्बत (एपीआईपीएफटी) के पूर्व सदस्य श्री विनय तेंदुलकर के साथ मुलाकात की। बाद में शाम को ये सांसद कैलंगुट में तिब्बती कपड़ा विक्रेताओं से मिलने गए। अंत में ३१ जनवरी को निर्वासित तिब्बती संसद के प्रतिनिधिमंडल ने गोवा के मुख्य सचिव श्री (डॉ.) पुनीत कुमार गोयल से मुलाकात की और उन्हें संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत किए गए और उपरोक्त मुद्दों से अवगत कराया।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने टीसीसीसी तिब्बती भाषा एवं संस्कृति स्कूल में तिब्बतियों को संबोधित किया

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने बेलेविले-ट्रेंटन तिब्बती समुदाय का पहला आधिकारिक दौरा किया

2 days ago

सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग ने अपर टीसीवी स्कूल में 11वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की 30वीं वर्षगांठ मनाई

4 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने कनाडाई संसद सदस्य य्वोन बेकर से मुलाकात की

4 days ago

सांसद तेनपा यारफेल और फुरपा दोरजी ग्यालधोंग ने नेपाल में दोथांग नोरज़िनलिंग का दौरा किया

5 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service