भाषा
བོད་ཡིག中文English

तिब्बती संसदीय समर्थन अभियान सातवें दिन भी जारी

December 21, 2021

श्री राजीव चंद्रशेखर, कौशल विकास और उद्यमिता और भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के साथ तिब्बती संसदीय प्रतिनिधि। 

tibet.net / नई दिल्ली। तिब्बती संसदीय तिब्बत समर्थन अभियान सातवें दिन यानि २० दिसंबर को भी जारी रहा और अभियान में शामिल तिब्बती गणमान्य हस्तियों ने तिब्बत के मुद्दे पर भारतीय मंत्रियों, सांसदों और विदेशी अधिकारियों के साथ बैठक, बातचीत और अपने पक्ष को मजबूती से रखा।

भारतीय संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान १७वीं तिब्बती संसद के सदस्यों- सेर्टा त्सुल्ट्रिम, गेशे ल्हारम्पा गोवो लोबसंग फेंडे, लग्यारी नामग्याल डोलकर, गेशे एटोंग रिनचेन ग्यालत्सेन और चोएडक ग्यात्सो के प्रतिनिधिमंडल ने भारत के कौशल विकास,उद्यमिता और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री श्री राजीव चंद्रशेखर, हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य श्री सुरेश कुमार कश्यप, पश्चिम बंगाल से लोकसभा सदस्य श्री राजू बिस्ता, पंजाब से लोकसभा सदस्य श्री मनीष तिवारी, और ओडिशा से लोकसभा सदस्य श्री सब्तागिरी उल्का से मुलाकात की।

बाद में शाम को तिब्बती प्रतिनिधियों ने दिल्ली में अमेरिकी दूतावास का दौरा किया और राजनीतिक मामलों के सलाहकार श्री ग्राहम डी.मेयर और अमेरिकी दूतावास के सचिव श्री जॉन एन. विनस्टेड से मुलाकात की। उन्होंने तिब्बत के भीतर वर्तमान गंभीर स्थिति पर चर्चा की और तिब्बत के मुद्दे के लिए अमेरिका के निरंतर समर्थन बनाए रखने का आग्रह किया।

पंजाब के लोकसभा सदस्य श्री मनीष तिवारी के साथ तिब्बती संसदीय प्रतिनिधि

तिब्बत एडवोकेसी अभियान के दौरान प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने भारत से तिब्बत के लिए सर्वदीलय भारतीय संसदीय मंच के पुनरुद्धार और निम्नलिखित पांच बिंदुओं पर समर्थन मांगा।

१. तिब्बती पहचान और उसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के अस्तित्व के सवाल पर भारत अंतरराष्ट्रीय क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाए।

२. तिब्बत में मानवाधिकारों के उल्लंघन, धार्मिक दमन पर चिंता प्रदर्शित करने में विश्व के नेताओं के साथ शामिल हो।

३. परम पावन और साम्यवादी चीन के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की शीघ्र बहाली का समर्थन करे।

४. वैश्विक जलवायु परिवर्तन का तिब्बती पठार पर पड़नेवाले प्रभाव को समझने के लिए एक वैज्ञानिक अनुसंधान अध्ययन शुरू करने के लिए संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन ऑन क्लाइमेट चेंज (यूएनएफसीसीसी) से आग्रह करने के लिए विश्व के नेताओं के साथ शामिल हो।

  1. तिब्बत में मानवीय पीड़ा के साथ एकजुटता दिखाने के लिए शीतकालीन ओलंपिक, २०२२ का बहिष्कार करे।
    ओडिशा से लोकसभा सदस्य श्री सब्तागिरी उल्का के साथ तिब्बती संसदीय प्रतिनिधि।
    पश्चिम बंगाल के लोकसभा सदस्य श्री राजू बिस्ता के साथ तिब्बती संसदीय प्रतिनिधि
    हिमाचल प्रदेश से लोकसभा सदस्य श्री सुरेश कुमार कश्यप के साथ तिब्बती संसदीय प्रतिनिधि।

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

4 weeks ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

4 weeks ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

1 month ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service