भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत का दमन कर रहा है चीन: अमेरिकी रिपोर्ट

April 20, 2016

Catchहिंदी, 19 अप्रैल, 2016

tibbatएक अमेरिकी रिपोर्ट में चीन द्वारा तिब्बत में गंभीर दमन और मानवाधिकार हनन की बात सामने आने पर तिब्बत की निर्वासित सरकार ने बीजिंग की आलोचना की है.

बुधवार को अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी ने वार्षिक मानवाधिकार रिपोर्ट को जारी किया था. इसमें तिब्बत की अनूठी धार्मिक, सांस्कृतिक और भाषाई विरासत के गंभीर दमन के बारे में अमेरिका ने अपनी चिंता जताई है.

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला स्थित तिब्बत के निर्वासित सरकार के प्रवक्ता ताशी फुंतसोक ने इस रिपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से संज्ञान लेने का अाग्रह किया है. तिब्बत के निर्वासित संसद के प्रवक्ता पेपा सेरिंग ने कहा है कि अमेरिकी रिपोर्ट तिब्बत में चीनी दमन के बारे में जागरूकता पैदा करेगी.

वहीं चीन हमेशा से कहता आया है कि 1959 में चीनी शासन के खिलाफ असफल विद्रोह के बाद भारत चले गए दलाई लामा हिंसक अलगाववादी है. इसी महीने निर्वासित तिब्बत सरकार ने दुनिया भर के सांसदों व सरकारों से चीन की ओर से तिब्बत में बनाये जा रहे राजनैतिक बंदियों के मामले में दखल देने का अनुरोध किया था. ताकि उन्हें जेलों में स्वास्थ्य लाभ मिले व उनकी रिहाई के लिये चीन पर दबाव बनाया जा सके.

इसके बाद अमेरिकी कांग्रेस के 11 सदस्यों ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन कैरी को पत्र लिखकर चीन के कब्जे वाले तिब्बत में राजनैतिक कैदियों को लेकर चिंता जताई थी. कैरी को लिखे पत्र में कहा गया था कि तिब्बत में सैंकड़ों लोगों को राजनैतिक कैदी बना लिया गया है. उनके बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई जा रही है.

इसके अलावा 2014 में भी अमेरिका की आधिकारिक रिपोर्ट में कहा गया था कि तिब्बत में चीन धार्मिक अधिकारों का लगातार दमन कर रहा है. अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने रिपोर्ट जारी करते वक्त कहा था, चीनी अधिकारी तिब्बती बौद्धों को महज दलाई लामा की फोटो रखने के आरोप में गिरफ्तार कर लेते हैं.

अमेरिका कई बार चीन को दलाई लामा से सीधी बात करने के लिए दबाव बना चुका हैं. 2014 में बातचीत को बढ़ावा देने के लिए जॉन कैरी ने एक अधिकारी की नियुक्ति की थी जिसे चीन ने मान्यता देने से इंकार कर दिया था.

Link of news article: http://hindi.catchnews.com/international/exiled-tibetan-govt-hits-out-at-china-over-us-report-of-human-rights-abuse-1461062461.html


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 month ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 months ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 months ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 months ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service