भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत के समर्थन में साइकिल यात्रा पर निकले भारतीय का पुडुचेरी विधानसभा परिसर में स्वागत

January 6, 2022

श्री संदेश मेश्राम के स्वागत समारोह में पुडुचेरी विधान सभा में माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. रंगास्वामी, माननीय अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम और अन्य गणमान्य व्यक्ति

 

tibet.net / पुडुचेरी। श्री संदेश मेश्राम उर्फ समतेन येशी द्वारा शुरू की गई जनजागरण साइकिल यात्रा (दक्षिण भारत) २ जनवरी २०२२ को केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पहुंच गई, जहां भारत-तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) पुडुचेरी के अध्यक्ष श्री एस. अधवन, संयुक्त सचिव श्री आई. पांडियन एवं अन्य सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

श्री संदेश मेश्राम ने १० दिसंबर २०२१ को कर्नाटक से साइकिल रैली की शुरुआत की। अपनी साइकिल यात्रा के दौरान उन्होंने पुडुचेरी पहुंचने से पहले उत्तर कन्नड़, केरल और तमिलनाडु के दक्षिणी भाग के कई गांवों, कस्बों और शहरों की यात्रा की।

४ जनवरी २०२२ को आईटीएफएस पुडुचेरी द्वारा श्री संदेश मेश्राम के सम्मान में स्वागत स्वागत समारोह का आयोजन पुडुचेरी विधानसभा के परिसर में किया गया। कार्यक्रम में पुडुचेरी के माननीय मुख्यमंत्री श्री एन. रंगास्वामी, पुडुचेरी विधानसभा के माननीय अध्यक्ष श्री आर.सेल्वम और पुडुचेरी से राज्यसभा के माननीय सांसद श्री एस. सेल्वा गणपति की उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय रही।

आईटीएफएस पुडुचेरी के सदस्य श्री वेंकट सुब्रमण्यम ने स्वागत भाषण दिया और आईटीएफएस पुडुचेरी के अध्यक्ष श्री एस.अधवन ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। माननीय अध्यक्ष श्री आर. सेल्वम ने श्री संदेश मेश्राम को तिब्बती हित में उनके कार्य के लिए सम्मानित किया। गणमान्य व्यक्तियों और कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य सदस्यों को भी तिब्बत पर पैम्फलेट वितरित किए गए।

माननीय मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी ने जनजागरण साइकिल यात्रा के यात्री श्री संदेश मेश्राम को उनकी आगे की यात्रा के लिए झंडी दिखाकर रवाना किया और तिब्बती हित के लिए शुभकामनाएं दीं। आईटीएफएस पुडुचेरी के संयुक्त सचिव श्री आई. पांडियन ने सभी को धन्यवाद किया।

गणमान्य व्यक्तियों के अलावा कार्यक्रम में आईटीएफएस पुडुचेरी के सदस्यों, कलसांग, ऑरोविले तिब्बत मंडप के सोनम और अन्य सदस्य तथा प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक्स दोनों मीडिया के मित्रों ने भाग लिया।

पुडुचेरी में अपने प्रवास के दौरान श्री संदेश मेश्राम की मेजबानी ऑरोविले तिब्बत मंडप के आचा कलसांग ने की। उन्होंने ऑरोविले के आसपास के क्षेत्रों का दौरा किया और इस दौरान वे प्रसिद्ध तिब्बतविद् और लेखक श्री क्लॉउडे अर्पी से मिलकर प्रसन्न हुए।

जनजागरण साइकिल यात्रा (दक्षिण भारत) का मुख्य उद्देश्य तिब्बत के बारे में आम भारतीय जनता के बीच जागरुकता पैदा करना और चीनी कम्युनिस्ट सरकार द्वारा तिब्बत के क्रूर कब्जे के तहत इसकी कठोर वास्तविकताओं के बारे में वास्तविकताओं से अवगत कराना है। यह यात्रा भारत और तिब्बत के बीच सदियों पुराने संबंधों को फिर से मजबूत करने और जनता को शिक्षित करने के लिए है कि भारत की सीमा चीन के साथ नहीं, बल्कि तिब्बत के साथ लगती है।

साइकिल यात्रा १२ जनवरी, २०२२को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में समाप्त होगी।


विशेष पोस्ट

सिक्योंग को परम पावन दलाई लामा से विशेष भेंट का अवसर, 16वें कशाग के उपक्रमों की दी संक्षिप्त जानकारी

25 Sep at 9:55 am

परम पावन दलाई लामा ने ल्होखा सांस्कृतिक एवं कल्याण संघ, नामग्याल संस्थान, इथाका और दुनिया भर से आए युवा तिब्बतियों द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

11 Sep at 9:14 am

हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश से हुए नुकसान पर दुख व्यक्त किया गया

9 Sep at 10:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन ने 65वां तिब्बती लोकतंत्र दिवस मनाया

3 Sep at 10:45 am

पैंसठवें तिब्बती लोकतंत्र दिवस पर निर्वासित तिब्बती संसद का वक्तव्य

2 Sep at 10:32 am

संबंधित पोस्ट

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

6 days ago

सिक्योंग को परम पावन दलाई लामा से विशेष भेंट का अवसर, 16वें कशाग के उपक्रमों की दी संक्षिप्त जानकारी

1 month ago

तिब्बतियों और समर्थकों ने कार-मुक्त रविवार को साइकिल रैली के साथ करुणा वर्ष और परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का जश्न मनाया

1 month ago

फ्रांस में तिब्बत ब्यूरो ने वु लान महोत्सव में भाग लिया और परम पावन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताओं पर प्रदर्शनी आयोजित की

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ल्होखा सांस्कृतिक एवं कल्याण संघ, नामग्याल संस्थान, इथाका और दुनिया भर से आए युवा तिब्बतियों द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service