भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्‍बत नेटवर्क एशिया और ऑस्‍ट्रेलेशिया रिजनल बैठक में सीटीए वी-टैग पहल पर चर्चा

October 27, 2022

tibet.net

२६ अक्तूबर, २०२२

 धर्मशाला। रविवार २३ अक्‍तूबर २०२२ को तिब्‍बत नेटवर्क एशिया और ऑस्‍ट्रेलेशिया रिजनल की  बैठक धर्मशाला स्थित नोरबु हाउस में हुई।

धर्मशाला। रविवार, २३ अक्तूबर २०२२ को धर्मशाला स्थित नोरबू हाउस में आयोजित तिब्बत नेटवर्क एशिया और ऑस्‍ट्रेलेशियारिजनल बैठक के प्रतिभागियों को वॉलंटरी तिब्बत एडवोकेसी ग्रुप (वी-टीएजी) की पहल के बारे में बताया गया और इस बात पर चर्चा हुई कि तिब्बत समर्थक समूहों (टीएसजी) को कैसे इस पहल में शामिल किया जा सकता है।

बैठक के तीसरे दिन सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग के तिब्बत एडवोकेसी अनुभाग की प्रमुख दुक्थेन क्यी ने प्रतिभागियों के लिए वी-टीएजी पर एक प्रस्तुति दी। उन्होंने वी-टीएजी की पृष्ठभूमि, आज के समय में तिब्बत के बारे में एडवाकेसी के महत्व और इसके उचित फल प्राप्त करने के लिए समान विचारधारा वाले समूहों, संगठनों और व्यक्तियों के बीच सहयोग के माध्यम से एडवोकेसी को मजबूत करने की आवश्यकता के बारे में संक्षेप में चर्चा की। एशिया और ऑस्‍ट्रेलेशियाक्षेत्रीय बैठक के प्रतिभागियों में ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान, ताइवान, ब्रिटेन और अमेरिका के विभिन्न तिब्बत समर्थक समूहों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्थानीय तिब्बती गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। इनमें से कई वर्षों से सक्रिय रूप से तिब्बती आंदोलन से जुड़े हुए हैं और तिब्बत समर्थक अभियान चला रहे हैं। इसलिए, निर्वासन के ६०से अधिक वर्षों में तिब्‍बत समर्थक समूहों और अन्य संगठनों के अथक और अपार योगदान को स्वीकार करते हुए उन्होंने तिब्बत समर्थन के लिए एक समन्वित और मजबूत सहयोग की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला। दुक्थेन क्यी ने वॉलंटरी तिब्बत एडवोकेसी ग्रुप के मुख्य घटकों में से एक होने के नाते तिब्‍बत समर्थक समूहों की भूमिका के बारे में भी बताया और बताया कि कैसे वे वी-टीएजी के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बत के पक्ष में समर्थन को बढ़ा सकते हैं। सत्र वॉलंटरी तिब्बत एडवोकेसी ग्रुप के साथ टीएसजी के जुड़ाव पर कुछ सवालों के साथ समाप्त हुआ और कुछ ने भविष्य में इसका समर्थन करने और सहयोग करने के प्रति अपनी सकारात्मक रुचि भी साझा की।

दुक्थेन क्यी के साथ तिब्बत एडवोकेसी सेक्शन के कर्मचारी तेनज़िन पाल्मो और रिनचेन भी थे।

शाम को अंतिम सत्र में माननीय सिक्योंग पेन्पा छेरिंग का प्रतिभागियों के साथ एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जहां सिक्योंग ने तिब्बत के इतिहास की अच्छी समझ के साथ प्रभावी ढंग से तिब्बत की हिमायत करने पर जोर दिया।

एशिया और आस्ट्रेलेशिया क्षेत्रीय बैठक का आयोजन अंतरराष्ट्रीय तिब्बत नेटवर्क द्वारा किया गया था और तिब्बत एडवोकेसी सेक्शन के टीएसजी संपर्क अधिकारी तेनज़िन पाल्मो ने २१-२३अक्तूबर २०२२तक तीन दिवसीय प्रशिक्षण में भाग लिया।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

1 month ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 months ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 months ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 months ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service