भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत पर चीनी राजदूत का बयान गुमराह करनेवाला और असत्य है

November 14, 2019

छेवांग ग्यालपो आर्या।
tibet.net

भारत में चीन के राजदूत सुन वेइदांन्ग का हिंदुस्तान टाइम्स में गत 6 नवंबर को प्रकाशित लेख, ‘चीन का तिब्बतः प्रगति की कहानी’ भ्रामक है और असत्य पर आधारित है। यह केवल इस बात का प्रतिबिंब है कि चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व दुनिया को क्या विश्वास दिलाना चाहता है। सीसीपी के मुखपत्र शिन्हुआ न्यूज ने अगले दिन वैश्विक खपत के साथ इसे तेजी से साझा किया। तिब्बत में चीनी शासन का साठ साल कोई प्रगति, विकास और धार्मिक स्वतंत्रता की कहानी नहीं है। इसके विपरीत यह दमन और व्यवसाय का साठ लंबा साल रहा है। राजदूत ने कहा है, ‘तिब्बत प्राचीन काल से चीन का हिस्सा रहा है। यहां विकास और प्रगति होती रही है!’ मैं चीनी राजदूत द्वारा भारत में इस तरह का बयान देने के दुस्साहस पर हैरान हूं, जो जानता है कि इन वर्षों के दौरान तिब्बतियों के साथ क्या-क्या हुआ है। मुझे निम्नलिखित तथ्यों के आधार पर राजदूत और चीनी नेतृत्व की नीतियों को परखना चाहिए।

सातवीं शताब्दी के तिब्बती सम्राट स्रोंगत्सनगम्पो ने अपनी वीरता का परिचय देते हुए युद्ध में चीनी तांग राजकुमारी वेनचेन कोन्जो को जीत लिया और राजकुमारी को पटरानी नहीं, बल्कि अपनी पांचवीं रानी बना लिया। तिब्बती बौद्ध धर्म का स्रोत भारत में है न कि चीन। तिब्बत में बौद्ध धर्म लाने वाले भारतीय भिक्षु पद्म सम्भव आज भी तिब्बत में दूसरे बुद्ध के रूप में पूजे जाते हैं। अनेक भारतीय आचार्यों ने शिक्षा देने के लिए तिब्बत का दौरा किया है और कई तिब्बती आचार्यों ने शिक्षा प्राप्त करने के लिए भारत की यात्रा की है। तिब्बती लामाओं ने बौद्ध धर्म सिखाने के लिए चीन का दौरा किया है, लेकिन चीनी बौद्ध गुरुओं के शिक्षक के रूप में तिब्बत जाने का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इस तरह राजदूत का यह कहना कि बौद्ध धर्म चीन से तिब्बत आया, गलत है।

युआन राजवंश मंगोल राजवंशों या खानतेज में से एक था जिसने इसके पूर्वी भाग पर अपना शासन स्थापित किया था। कुबलई खान (1260-1294 ई) ने 1271 ई में इसकी स्थापना की थी। युआन राजवंश के शासन से पहले तिब्बत ने गोदन और कुबलई खान के शासन में मंगोलों के साथ पूजारी-संरक्षक (तिब्बतीः चोस-योन) का एक विशेष तरह का अच्छा संबंध रखा। 1279 में कुबलई खान ने दक्षिणी सुंग साम्राज्य पर आक्रमण किया, तब चीन युआन राजवंश के अधीन आ गया। चीन केवल विजित प्रदेश का एक हिस्सा था न कि राजवंश का संस्थापक। इसलिए मंगोल विजय के कारण तिब्बत पर दावा करने का चीन की ओर से यह दावा पूर्व निर्धारित है। उस आधार पर तो मंगोलिया का तिब्बत और चीन पर बेहतर दावा बनता है।

चीन ने तिब्बत के मंगोलों से आजाद होने के 18 साल बाद 1368 में मंगोलों से स्वतंत्रता प्राप्त की और मिंग राजवंश (1368-1644) की स्थापना हुई। युआन और मिंग राजवंशों के शासनकाल में खींचे गए ऐतिहासिक नक्शे और रिकॉर्ड तिब्बत को एक विदेशी राज्य के रूप में दर्शाते हैं। युआन साम्राज्य में बारह प्रमुख प्रांत थे और तिब्बत उनमें शामिल नहीं किया गया था। ऐसा इसलिए था क्योंकि तिब्बत मंगोल प्रभाव में था और 1253 के बाद से शाक्य लामाओं द्वारा शासित था, मंगोलों द्वारा नहीं। मिंग राजवंश के दौरान 1594 में चीनी अधिकारी वांग फेन द्वारा खींचा गया चीन के क्षेत्रीय मानचित्र में भी तिब्बत को बाहर दिखाया गया है। यह बात साबित करती है कि तिब्बत को कभी भी युआन और मिंग साम्राज्यों का हिस्सा नहीं माना गया।

किंग राजवंश और पुनर्जन्म के मुद्दों के बारे में पहली बात जो हमें समझनी चाहिए, वह यह है कि किंग मांचू राजवंश था, चीनी नहीं। यह मंचू किंग राजवंश भी 1644 में ही अस्तित्व में आया था, जबकि पहले दलाई लामा गेदुन द्रुप 1391 में पैदा हुए थे। उनका पुनर्जन्म दूसरे दलाई लामा गेदुन ग्यात्सो के रूप में 1475 में हुआ और 1543 में उनका दूसरा पुनर्जन्म सोनम ग्यात्सो के रूप में तीसरे दलाई लामा के रूप में हुआ। इस तरह दलाई लामाओं की पुनर्जन्म प्रणाली किंग राजवंश के 253 साल पहले से चली आ रही है।

1792 में जब मंचू सम्राट किआंगलोंग (1736-1795) ने तिब्बत पर हमला करने वाले गोरखा ताकतों को वहां से निकालने में मदद की तो उनके अधिकारियों ने प्रभावी प्रशासन के लिए 29 सूत्रीय नियम लागू करने का सुझाव दिया। इसमें से एक नियम यह था कि दलाई लामा और अन्य उच्च लामाओं का चयन करने के लिए स्वर्ण कलश का उपयोग किया जाए। लेकिन 11वें दलाई लामा (1838-1856) को छोड़कर तिब्बतियों ने इसे नियम का कभी पालन नहीं किया, क्योंकि इसमें धार्मिक पवित्रता नहीं दीख रही थी। सभी दलाई लामाओं को प्राचीन तिब्बती धार्मिक परंपरा के अनुसार ही चुना जाता रहा है और दलाई लामाओं के पुनर्जन्म पर चीन का दावा ऐतिहासिक और धार्मिक तथ्यों को तोड़ने-मरोड़ने जैसा है और बिल्कुल झूठ है।

अगस्त 2007 में चीन ने तिब्बती धार्मिक गतिविधियों को नियंत्रित करने और उन्हें कमजोर करने के लिए तथाकथित ’आदेश संख्या-5’ को घोषित किया। इस फरमान के तहत सभी अवतारी बौद्ध लामाओं के अवतार को मान्यता देने से पहले राज्य की मंजूरी लेना अनिवार्य बना दिया गया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी धर्म को नहीं मानती, वे धर्म को अफीम मानते हैं। इसलिए सीसीपी की ओर से तिब्बती धार्मिक मामले में हस्तक्षेप करना अनैतिक और हास्यास्पद है।

तिब्बतियों ने इस फरमान को अपनी धार्मिक स्वतंत्रता के घोर उल्लंघन के रूप में देखा खारिज कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में काम करने वाले पार्टी सदस्यों और तिब्बतियों को मठों और मंदिरों में जाने की अनुमति नहीं है, इसी बच्चों को भी। विडंबना यह है कि अधिकांश मठों को सीसीपी की भारी निगरानी में पार्टी सदस्यों द्वारा प्रशासित किया जाता है। लारुंग-गार और याचेन-गर मठों में चल रहे विनाश और दमन को देखते हुए यह पूछा जाना चाहिए कि राजदूत किस तरह की धार्मिक स्वतंत्रता की बात कर रहे हैं?

अब जहां तक तिब्बत में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में वृद्धि का सवाल है, तो सच यह है कि विकास से तिब्बतियों को कोई लाभ नहीं हुआ है। विकास का आंकड़ा तिब्बती पठार के बड़े सैन्यीकरण, खनन गतिविधियों में निवेश, बांधों और सुरंगों के निर्माण और तिब्बत में चीनी श्रमिकों को लाकर बसाने के और आप्रवास में वृद्धि को प्रतिबिंबित करता है। इसने तिब्बतियों को हाशिए पर डाल दिया है और तिब्बत को जलवायु संकट में डाल दिया है। इससे पड़ोसी दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों की पारिस्थितिकी तक को खतरा उत्पन्न हो गया है।

अपने सुविधा के अनुसार समय-समय पर सीमाओं पर चीन के उकसावे से हम सभी अच्छी तरह से वाकिफ हैं। लेकिन लेख में भारत पर दिया गया निष्कर्ष कि ‘यह आशा की जाती है और माना जाता है कि एक प्रमुख जिम्मेदार देश के रूप में भारत अपनी स्थिति पर कायम रहेगा, अपनी प्रतिबद्धताओं का सम्मान करेगा, तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर हस्तक्षेप नहीं करेगा३।‘ कोई जान-बूझकर उकसावे से कम नहीं है। चीन को भारत की संप्रभुता और धैर्य का सम्मान करना चाहिए। तिब्बत मुद्दे को हल करने और चीन-भारत संबंधों के स्थिर विकास को सुनिश्चित करने के लिए स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए हम सभी को एक साथ काम करने की आवश्यकता है।

त्सेवांग ग्याल्पो आर्या केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग के सचिव हैं। वह तिब्बत नीति संस्थान के प्रमुख भी हैं।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

तिब्बत नहीं, जिज़ांग: चीन के मनमाने नामकरण के मतलब क्या है

2 weeks ago

चीन ने हालिया श्वेत पत्र में तिब्बत का नाम ही मिटा दिया

4 weeks ago

तिब्बत में दूरसंचार के लिए प्रताड़ना

1 month ago

तिब्बत में भूकंप: प्राकृतिक नहीं, मानव निर्मित आपदा

4 months ago

कैलाश शिखर के पास चीन नया बॉर्डर गेम खेल रहा!

1 year ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service