भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

तिब्बत ‘बफर जोन’ नहीं रहा, इसलिए आमने-सामने आ रहे हैं भारत और चीन: सांगेय

May 11, 2013

जनसत्ता, 10 मई 2013

imagesवाशिंगटन। तिब्बत की निर्वासित सरकार के प्रधानमंत्री लोबसांग सांगेय ने कहा है कि भारत और चीन के आमने-सामने आने की घटनाएं बढ़ रही हैं क्योंकि दोनों के बीच तिब्बत अब ‘बफर जोन’ के रूप में नहीं रहा।

भारत के लिए रणनीतिक हिमालयी क्षेत्र के महत्व का उल्लेख करते हुए सांगेय ने कहा, ‘‘1940 और 1930 के दशक में कभी घुसपैठ नहीं होती थी क्योंकि भारत और चीन एक दूसरे से सटे नहीं थे। तिब्बत ने हमेशा से बफर जोन के रूप में काम किया। अब दोनों देशों आमने-सामने आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के दो सबसे अधिक आबादी वाले देश आमने-सामने आ रहे हैं क्योंकि तिब्बत अब बफर जोन नहीं रहा।’’ तिब्बती प्रधानमंत्री ने कहा कि भू-राजनीतिक रूप से तिब्बत बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने चीन के सैनिकों की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ का हवाला दिया। सांगेय ने वाशिंगटन में कहा कि तिब्बती मुद्दे का समाधान नहीं होने के कारण भारत और चीन के बीच तिब्बत बफर जोन नहीं रहा।

सांगेय ने कहा कि उन्हें इसकी कोई शिकायत या अफसोस नहीं है, लेकिन काश भारत तिब्बत के लिए अधिक कर सका होता। इस संदर्भ में उन्होंने आगे कुछ नहीं कहा।
उन्होंने बीते बुधवार को यहां कहा, ‘‘तिब्बत काफी हद तक भारत की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। भारत और तिब्बत के बीच 4,000 से 5,000 किलोमीटर की सीमा है। चीन हमेशा से खतरा रहा है और इसी वजह सीमा विवाद भी है। 1949 से पहले सीमा पर शायद ही एक पुलिसकर्मी तैनात था। उस वक्त सीमा पर किसी जरूरत नहीं थी।’’
सांगेय ने कहा, ‘‘अब सैन्य ढांचा खड़ा किया जा रहा है और भारत का अरबों डॉलर सीमा सुरक्षा पर खर्च होता है जो पैसा मानवीय और शैक्षणिक परियोजनाओं पर खर्च हो सकता था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘चीन में चीनी सरकार कहती है कि तिब्बत उनका एक मुख्य मुद्दा है। भारत को भी कहना चाहिए कि तिब्बत उसके लिए मुख्य मुद्दा है।’’ लोकतांत्रिक ढंग से निर्वाचित तिब्बती नेता सांगेय ने कहा, ‘‘मैं भारत में पैदा हुआ और पला-बढ़ा। भारत ने तिब्बतियों के लिए सबसे ज्यादा किया है क्योंकि सबसे अधिक तिब्बती भारत में हैं। तिब्बती प्रशासन भी भारत में हैं। हम हमेशा कहते हैं कि भारत हमारा मेजबान है और हम उसके मेहमान हैं।’’


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

संदेश

3 weeks ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

3 months ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

4 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service