भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

‘तिब्बत मुक्त करो, भारत बचाओ’ के उद्घोष के साथ पांचवीं जनजागरण साइकिल यात्रा पश्चिम बंगाल के कोलकाता से शुरू

November 10, 2023

tibet.net

नई दिल्ली। तिब्बत के लंबे समय से मित्र संदेश मेश्राम उर्फ समतेन येशी वर्तमान में कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़- इंडिया (सीजीटीसी-आई) के क्षेत्रीय संयोजकों में से एक के रूप में कार्यरत हैं और भारत-तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) के सदस्य भी हैं। नागपुर में रहनेवाले श्री मेश्राम ने ने ‘फ्री तिब्बत, सेव इंडिया (तिब्बत मुक्त करो, भारत बचाओ)’ संदेश के साथ पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से ०५ नवंबर, २०२३ को अपनी पांचवीं जनजागरण साइकिल यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा में तिब्बती पर्यावरणविद् और परोपकारी कर्मा समद्रूप की रिहाई के लिए अभियान भी शामिल है।

यात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम कोलकाता के बौद्ध मठ में आयोजित किया गया था, जिसमें तिब्बत समर्थक और पूर्व सीजीटीसी-आई सदस्य एडवोकेट रूबी मुखर्जी भी शामिल हुई थीं। शामिल लोगों में स्थानीय भारतीय समर्थक और कोलकाता में तिब्बती समुदाय के सदस्य, जिनमें तिब्बती स्वेटर विक्रेता संघ के सदस्य भी शामिल हैं। संदेश मेश्राम ने सदस्यों को अपनी जनजागरण साइकिल यात्रा और तिब्बत के हित के लिए इसके महत्व के बारे में जानकारी दी। भगवान बुद्ध का आशीर्वाद लेते हुए उन्होंने अपनी जनजागरण साइकिल यात्रा शुरू की। इसके पहले सदस्यों ने उन्हें खटक भेंट की और कृतज्ञता ज्ञापन के साथ उनका स्वागत किया और उनके अच्छे स्वास्थ्य और सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। पांचवीं जनजागरण साइकिल यात्रा पश्चिम बंगाल के कोलकाता से शुरू होकर पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के शहरों और कस्बों से लगभग २५०० किलोमीटर की दूरी तय करते हुए राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में १० दिसंबर, २०२३ को समाप्त होगी।

साइकिल यात्रा का मुख्य उद्देश्य तिब्बत और कम्युनिस्ट चीनी शासन की दमनकारी नीतियों के तहत तिब्बत के अंदर व्याप्त गंभीर स्थिति के बारे में आम भारतीय जनता के बीच जागरुकता पैदा करना है। यह साइकिल यात्रा तिब्बती पर्यावरणविद् और परोपकारी कर्मा समद्रुप की रिहाई के लिए भी अभियान चला रही है, जिन्हें चीनी अधिकारियों ने झूठे आरोपों में १५ साल जेल की सजा सुनाई है। अभियान में उन सभी तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई का भी आह्वान किया गया है जिन्हें झूठी सजा सुनाई गई है और जेलों में प्रताड़ित किया जा रहा है।

इससे पहले श्री मेश्राम इस तरह की चार साइकिल यात्राएं आयोजित कर चुके हैं। पहली साइकिल यात्रा २०१४ में नागपुर से ‘तिब्बत बचाओ साइकिल अभियान’ शीर्षक से हुई थी। इस यात्रा में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से गुजरते हुए ४००० किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। इसके बाद २०१६ में उनकी दूसरी साइकिल यात्रा ‘तिब्बत को बचाने के लिए साइकिल रैली’ शीर्षक से नागपुर से शुरू हुई, जो मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश से १२०० किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गुजरी और बिहार के बोधगया पहुंची।

तीसरी साइकिल यात्रा २०१७ में २० अक्तूबर को बोधगया से चीन-भारत युद्ध को यादगार बनाने के लिए सिक्किम के नाथू-ला दर्रा तक १२७० किलोमीटर तक हुई थी। यात्रा के बीच में उनकी स्वास्थ्य समस्या के कारण चौथी साइकिल यात्रा दो चरणों में करनी पड़ी। पहले चरण में दिसंबर २०१९ से फरवरी २०२० तक हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से कर्नाटक के मुंडगोड तक लगभग ७५०० किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। दूसरा चरण कर्नाटक के मुंडगोड से कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु तक १० दिसंबर २०२१ से १० जनवरी, २०२२ तक लगभग २००० किलोमीटर की दूरी तय करते हुए संपन्‍न हुआ था। यह यात्रा उत्तर कन्नड, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी के प्रमुख शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरा था।

इस रिपोर्ट को लिखने तक संदेश मेश्राम ने पश्चिम बंगाल के खड़गपुर और नयाग्राम और झारखंड के जमशेदपुर और बुंडू में रुकते हुए पांच दिनों में ९२ किलोमीटर की दूरी तय कर ली थी।


विशेष पोस्ट

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

परम पावन दलाई लामा ने दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

7 May at 9:10 am

संबंधित पोस्ट

कोऑर्डिनेटर थुप्तेन त्सेरिंग ने एमियन्स में तिब्बत समर्थकों से मुलाकात की, नुवो फ्रंट पॉपुलैरे के उप-प्रमुख फ्रांस्वा रुफिन से मिले

4 weeks ago

तिब्बत समर्थक समूह: शीर्ष तिब्बती लामा की मृत्यु की परिस्थितियों की पारदर्शी जांच होना जरूरी

1 month ago

चार्ज डी’अफेयर्स ट्रेसा रे फिनर्टी ने प्रतिनिधि थिनले चुक्की के साथ बैठक के दौरान तिब्बती लोगों के प्रति समर्थन की पुष्टि की

2 months ago

ऑल पार्टी इंडियन पार्लियामेंटरी फोरम फॉर तिब्बत ने नई दिल्ली स्थित संविधान सदन में बैठक बुलाई

2 months ago

तिब्बती एवं हिमालयी क्षेत्र की महिलाओं के अधिकार एवं सुरक्षा: भारत तिब्बत मैत्री संघ का महिला सम्मेलन 22-23 मार्च, 2025 को विश्व युवक केंद्र में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

2 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: indiatibet7@gmail.com

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service