भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

May 8, 2025

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

ब्रुसेल्स, ०८ मई २०२५। तिब्बत के ११वें पंचेन लामा गेधुन चोएक्यी न्यिमा के जबरन गायब कर दिए जाने के ३० साल होने पर यूरोपीय संसद ने कड़ा प्रस्ताव पारित किया। स्ट्रासबर्ग में ०५ से ०८ मई तक चले यूरोपीय संसद के पूर्ण अधिवेशन के दौरान पारित इस प्रस्ताव में तिब्बत में धार्मिक स्वतंत्रता के चीन के व्यवस्थित उल्लंघन की घोर निंदा की गई है।

यह प्रस्ताव तिब्बती बौद्ध आध्यात्मिक धर्मगुरुओं के पुनर्जन्म के चयन में चीनी सरकार के चल रहे हस्तक्षेप का कड़ा विरोध करता है। विशेष रूप से यह परम पावन १४वें दलाई लामा के पुनर्जन्म और उत्तराधिकार मामले को नियंत्रण करने के बीजिंग के प्रयासों की कड़ी निंदा करता है।

यूरोपीय संसद के सदस्यों ने शी जिनपिंग के शासन में तिब्बत में मानवाधिकारों की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई और तिब्बती लोगों की विशिष्ट पहचान को खत्म करने के उद्देश्य से दमनकारी नीतियों पर गहरी चिंता व्यक्त की। इनमें सरकारी आवासीय स्कूल भी शामिल हैं। इस प्रस्ताव में तिब्बती धार्मिक रीति-रिवाजों पर सरकार के नियंत्रण को समाप्त करने की मांग की गई है और मानवाधिकारों के हनन के लिए जिम्मेदार चीनी अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों की मांग की गई है।

प्रस्ताव का केंद्रीय मुद्दा वियतनाम में चीनी हिरासत में प्रमुख तिब्बती बौद्ध लामा तुलकु हंगकर दोरजे की संदिग्ध मौत और उसके बाद उनके परिवार की सहमति के बिना उनके शव का अंतिम संस्कार किया जाना है। यूरोपीय संसद ने उनकी मौत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वतंत्र जांच, जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करना और उनके पार्थिव शरीर के अवशेषों को उनके परिवार और धार्मिक समुदाय को सौंपने की मांग की।

प्रस्ताव में तिब्बती बच्चों का चीनीकरण करने के उद्देश्य से संचालित सरकारी बोर्डिंग स्कूलों, तिब्बती धार्मिक लामाओं के पुनर्जन्म का चयन करने हस्तक्षेप, परम पावन १४वें दलाई लामा के पुनर्जन्म के चयन में हस्तक्षेप और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तिब्बतियों के दमन सहित बीजिंग द्वारा तिब्बतियों को जबरन चीनी मूल में आत्मसात करने की नीतियों की भी निंदा की गई है।

यूरोपीय संसद ने यूरोपीय संघ और उसके सदस्य देशों से चीन और वियतनाम के साथ सभी तरह के राजनयिक संपर्कों के दौरान इन चिंताओं को उठाने और पंचेन लामा की रिहाई की वकालत करने का आग्रह किया।

यूरोपीय संसद में पांच प्रमुख राजनीतिक समूहों द्वारा संयुक्त रूप से प्रस्ताव पेश किया गया और इसे ३० के मुकाबले ४७८ मतों के प्रचंड बहुमत से स्वीकार किया गया। ४१ सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया।

प्रस्ताव पर बहस का समापन यूरोपीय आयुक्त माइकल मैकग्राथ द्वारा संसद की चिंताओं को दोहराते हुए चीन से परम पावन १४वें दलाई लामा सहित सभी लामाओं के धार्मिक उत्तराधिकार के चयन में हस्तक्षेप न करने का आग्रह करने के साथ हुआ। उन्होंने ११वें पंचेन लामा के जबरन गायब होने की ३०वीं वर्षगांठ का उल्लेख किया, जिसे तिब्बती आनेवाले दिनों में याद करेंगे। साथ ही चीन से तुलकु हंगकर दोरजे की संदिग्ध मौत की स्वतंत्र जांच का आह्वान किया। मैकग्राथ ने तिब्बत में धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा करने और मानवाधिकारों की बारीकी से निगरानी करने के लिए यूरोपीय संघ की प्रतिबद्धता की पुष्टि की तथा चीनी अधिकारियों के साथ सभी उच्च-स्तरीय बैठकों में इन मुद्दों को उठाने का वचन दिया।

– बुसेल्स स्थित तिब्बत कार्यालय की रिपोर्ट


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

बजट अनुमान समिति की बैठक CTA 2026-2027 बजट की समीक्षा के लिए हुई

1 week ago

पर्यावरण विशेषज्ञों ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

1 week ago

क्याब्जे कुंडलिंग तत्सक जेद्रुंग रिनपोछे ने कोल्लेगल धोंडेनलिंग में परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता की

1 week ago

एस्टोनियाई संसद के तिब्बत सपोर्ट ग्रुप की ओर से शोक संदेश

1 week ago

तिब्बती और स्थानीय भारतीय पत्रकार सालाना इंटरैक्टिव लंच के लिए धर्मशाला में इकट्ठा हुए

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service