भाषा
བོད་ཡིག中文English

दलाई लामा को ‘मंच’ देने पर चीन ने दी चेतावनी

November 29, 2011

दैनिक भास्कर, 29 नवम्बर, 2011

बीजिंग/नई दिल्ली.अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन पर पहले ही आपत्ति जता चुके चीन ने सोमवार को कहा कि ‘चीन विरोधी गतिविधियों’ के लिए दलाई लामा को ‘एक मंच’ उपलब्ध कराने वाले किसी भी देश का वह विरोध करता है।

वहीं, नई दिल्ली में तिब्बती नेता के दूत ने कहा कि भारत के पास अधिकार है कि वह जारी बौद्ध सम्मेलन में दलाई लामा को अपने विचार रखने की अनुमति दे।

ज्ञात हो कि चार दिनों के अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन की शुरुआत रविवार को नई दिल्ली में हुई। सम्मेलन के दूसरे दिन विद्वानों ने बौद्ध दर्शन और अधिकार के साथ रहने के अपने विचारों पर चर्चा की।

चीन ने हालांकि सम्मेलन को लेकर अपना रुख स्पष्ट कर दिया।

चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हांग ली ने कहा, “दलाई लामा शुद्ध रूप से एक धार्मिक नेता नहीं हैं बल्कि वह धर्म की आड़ लेकर लम्बे समय से अलगाववादी गतिविधियों में संलिप्त रहे हैं।”

ली ने बीजिग में कहा, “कोई भी देश जो चीन विरोधी गतिविधियों के लिए किसी भी रूप में मंच उपलब्ध कराता है, हम उसका विरोध करते हैं।” उल्लेखनीय है कि ली का यह बयान उस समय आया है जब भारत और चीन ने सम्मेलन में दलाई लामा के शरीक होने को लेकर 28 और 29 नवंबर को होने वाली अपनी 15वें दौर की सीमा वार्ता स्थगित कर दी है।

वहीं, नई दिल्ली में दलाई लामा के मुख्य प्रतिनिधि तेम्पा जेरिंग ने होटल ललित में कहा, “सम्मेलन का उद्देश्य बौद्ध दर्शन पर चर्चा करने के लिए बौद्ध विद्वानों को एकजुट करने के सिवाय और कुछ नहीं है।”

चीन की आपत्ति पर उन्होंने कहा, “भारत एक मुक्त लोकतांत्रिक समाज है जबकि चीन एक अवरुद्ध समाज है। यही कारण है कि वह पीड़ित मनोदशा से युक्त होकर प्रतिक्रिया दे रहा है।”

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service