भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

दिवंगत हुए तिब्बत समर्थक समूह के सदस्यों की याद में भारत-तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) ने आभासी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया

May 30, 2021

भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा आयोजित एक श्रद्धांजलि वेबिनार।

tibet.net

कोविड -19 महामारी की दूसरी लहर ने भारत में बहुत तबाही मचाई है। चीन के वुहान शहर से उत्पन्न हुआ कोविड-19 वायरस अभी भी मुश्किलें पैदा कर रहा है। महामारी के कारण कई लोगों की अपनों और प्रियजनों की जान चली गई। इसी तरह, यह बहुत दुखद रहा कि हमने कुछ तिब्बत समर्थकों और तिब्बत समर्थक समूह के सदस्यों को कोविड -19 महामारी के दौरान खो दिया।  सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में भारत- तिब्बत मैत्री संघ (आईटीएफएस) ने रविवार, 30 मई 2021 को वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। शाम 6:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चली इस सभा में दिवंगत श्री सुंदरलाल बहुगुणा, डॉ. दाऊजी गुप्ता, डॉ. पी.जी. ज्योतिकर, प्रो. भाऊ लोखंडे, श्री हरीश अड्यालकर, प्रो. विमलकृति, श्री नरेश माथुर, श्री जे.एम. मुखी, श्री रघुवंश प्रसाद सिंह और स्वामी अग्निवेश को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

वर्चुअल श्रद्धांजलि सभा में भारत-तिब्बत मैत्री संघ के महासचिव डॉ. आनंद कुमार ने कार्यक्रम का संचालन किया। प्रारंभ में डॉ. आनंद कुमार ने श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित सभी सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने आभासी कार्यक्रम के एजेंडे पर प्रकाश डालते हुए परिचयात्मक टिप्पणी प्रस्तुत की। दिवंगत आत्माओं को याद करते हुए डॉ. आनंद कुमार ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन में उनके सहयोग और योगदान को साझा किया।

भारत-तिब्बत मैत्री संघ के आयोजन सचिव डॉ. मनोज कुमार ने विशेष रूप से दिवंगत आत्माओं के बारे में विस्तार से परिचय दिया और उनके लिए प्रार्थना की और सम्मान दिया। इसी तरह कार्यक्रम में मौजूद सदस्यों में से श्री सचिन रामटेक, श्री बृजेश कुमार, श्रीमती उमा घोष, रेशम बाला और श्री संदीप ज्योतिकर सहित अन्य सभी ने दिवंगत आत्माओं को एक-एक कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

भारत तिब्बत समन्वय कार्यालय (आईटीसीओ) – दिल्ली के समन्वयक श्री जिग्मे त्सुल्ट्रिम ने दिवंगत तिब्बत समर्थकों के लिए अपनी गहरी प्रार्थना और सम्मान की पेशकश करते हुए कुछ दिवंगत आत्माओं से उनके जीवनकाल में मिलने के अपने अनुभव को याद किया और बताया कि उनसे मिलकर वह कितना धन्य महसूस कर रहे थे। दिवंगत आत्माओं का अपने-अपने क्षेत्रों में बहुत बड़ा योगदान था और उससे भी बड़ा योगदान तिब्बती स्वतंत्रता आंदोलन में सहयोग देना था।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने भारत-तिब्बत मैत्री संघ की अब तक की यात्रा और दिवंगत सदस्यों द्वारा छोड़ी गई विरासत को याद करते हुए तिब्बत मुक्ति साधना के प्रति आगे की जिम्मेदारी के बारे में भी चर्चा की।

आभासी श्रद्धांजलि सभा में भारत-तिब्बत मैत्री संघ के सदस्य, तिब्बत समर्थक और आईटीसीओ के कर्मचारी शामिल हुए।

 


विशेष पोस्ट

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

10 Mar at 9:36 am

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

संबंधित पोस्ट

परमपावन 14वें दलाई लामा के सम्मान में लिम्बर्ग में प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया

2 weeks ago

संदेश

3 weeks ago

ऑस्ट्रेलिया-न्यूज़ीलैंड के मंत्रियों ने 2026 ANZMIN वार्ता में तिब्बत पर चिंता जताई

1 month ago

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service