भाषा
བོད་ཡིག中文English

धर्मशाला के दो दिवसीय दौरे पर आए उच्चस्तरीय यूएसएड प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के नेतृत्व से मुलाकात की

June 13, 2023

tibet.net

धर्मशाला। १३-१४ जून २०२३ को धर्मशाला के दो दिवसीय आधिकारिक दौरे पर आए उच्चस्तरीय यूएसएड प्रतिनिधियों ने आज केंद्रीय तिब्बती प्रशासन का दौरा किया और तिब्बती संसद के अध्यक्ष खेनपो सोनम तेनफेल, सिक्योंग पेन्पा छेरिंग, शिक्षा विभाग के कलोन (मंत्री) थरलाम डोल्मा और सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) के कलोन (मंत्री) नोरजिन डोल्मा से आज सुबह कशाग सचिवालय में मुलाकात की।

डीआईआईआर सचिव कर्मा चोयिंग और प्रोटोकॉल अधिकारी तेनज़िन पलजोर ने आज कांगड़ा हवाई अड्डे पर दस सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। सिक्योंग के साथ शिष्टाचार मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल ने तिब्बत संग्रहालय और तिब्बती वर्क्स एंड आर्काइव्स (एलटीडब्ल्यूए) के पुस्तकालय का दौरा किया। इसके बाद दोपहर में उन्होंने धर्मशाला स्थित केंद्रीय तिब्बती प्रशासन और तिब्बती एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ एक गोलमेज बैठक की।

पॉलिसी एंड प्रोग्रामिंग के उप प्रशासक इसोबेल कोलमैन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में एशिया ब्यूरो के सहायक प्रशासक माइकल शिफर, मिशन के उप निदेशक करेन क्लिमोव्स्की, स्‍टॉफ फॉर पॉलिसी के उप प्रमुख सोनाली कोर्डे, वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार सोफिया ललानी, विशेष सहायक एमिली ग्रीन, कंट्रोल ऑफिसर (इंडिया) इलेन ली, डिप्टी कंट्रोल ऑफिसर (धर्मशाला) बलका डे, कम्युनिकेशन लीड मार्था वैन लिशआउट और जेंडर एडवाइजर ऋतिका चोपड़ा शामिल थी।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service