भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

निर्वासित तिब्बती संसद ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

September 6, 2024

निर्वासित तिब्बती संसद ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू के नेतृत्व में उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की

धर्मशाला। निर्वासित तिब्बती संसद ने अरुणाचल प्रदेश के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में ०६ सितंबर २०२४ को चोएनोर हाउस, मैक्लोडगंज में दोपहर के भोज का आयोजन किया। इसमें अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू, अरुणाचल प्रदेश के सांसद और ‘तिब्बत के लिए अखिल भारतीय संसदीय मंच (ऑल पार्टी इंडियन पार्लियामेंटरी फोरम फॉर तिब्बत)’ के सह-संयोजक श्री तापिर गाओ, शिक्षा और पर्यटन मंत्री श्री पासंग दोरजी सोना और नामसाई के विधायक श्री झिंगनू नामचूम शामिल हुए।

दोपहर के भोज में निर्वासित तिब्बती संसद के स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल, कालोन ग्यारी डोल्मा, कालोन नोरज़िन डोल्मा और स्थायी समिति और लोक लेखा समिति के सदस्य शामिल हुए।

अरुणाचल प्रदेश से आए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए स्पीकर खेन्पो सोनम तेनफेल ने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री की परम पावन दलाई लामा के प्रति गहरी आस्था और तिब्बत के मुद्दे के प्रति उनके अटूट समर्थन की प्रशंसा की। स्पीकर ने विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करने के साथ ही उनके प्रति आभार और सम्मान प्रकट किया।

अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पेमा खांडू ने आज ०६ सिंतबर की सुबह परम पावन दलाई लामा के साथ मुलाकात के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने तिब्बती मुद्दे के प्रति समर्पित प्रयासों के लिए केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की प्रशंसा की और साझा धर्म और संस्कृति में निहित तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश के लोगों के बीच विशेष संबंधों पर प्रकाश डाला। भारत और तिब्बत के बीच सीमा के बारे में विशेष रूप से अरुणाचल प्रदेश में उन्होंने ‘चीन-भारत सीमा’ के बजाय ‘भारत-तिब्बत सीमा’ शब्द का उपयोग करने की अपनी पहल का उल्लेख किया।

दोपहर के भोज के बाद प्रतिनिधिमंडल ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया, जहां उन्हें इसके सत्रों, समितियों और विभिन्न गतिविधियों के बारे में जानकारी दी गई। यह यात्रा अरुणाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल और निर्वासित तिब्बती संसद की हस्तियों के बीच स्मृति चिन्हों और औपचारिक खटक (स्कार्फ) के आदान-प्रदान के साथ संपन्न हुई।


विशेष पोस्ट

बुद्ध पूर्णिमा (वेसाक) के अवसर पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

1 May at 9:42 am

संदेश

31 Mar at 9:22 am

परम पावन दलाई लामा के दीर्घायु के लिए तीन तिब्बती समूहों द्वारा प्रार्थनाएं अर्पित

25 Mar at 10:05 am

परम पावन दलाई लामा ने भारत में तिब्बत मुद्दे का समर्थन करने वाले कोर ग्रुप द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थनाओं में भाग लिया

11 Mar at 9:07 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

10 Mar at 9:41 am

संबंधित पोस्ट

हरबर्टपुर स्थित गोंगकर त्सेदुप लखांग ने घोटन पहल के तहत सामूहिक भोजन कार्यक्रम आयोजित किया।

4 days ago

शिक्षा विभाग ने बच्चों की पांच कहानियों की किताबों और पांच सचित्र बच्चों के विश्वकोशों की समीक्षा की

5 days ago

गृह विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने ओडिशा में फुंटसोकलिंग तिब्बती बस्ती का निरीक्षण किया

5 days ago

शिक्षा परिषद ने कक्षा XI और XII के लिए तिब्बती टेक्स्टबुक पर दो दिवसीय समीक्षा बैठक आयोजित की

6 days ago

नॉर्थ ईस्ट के स्कूलों में समावेशी शिक्षा पर वर्कशॉप आयोजित की गईं

6 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service