भाषा
བོད་ཡིག中文English

न्यूजीलैंड में आतंकवादी हमले के बाद अर्डर्न के संवेदनशील दृष्टिकोण की दलाई लामा ने की प्रशंसा

April 5, 2019

इंडिया न्यूज, 4 अप्रैल 2019
नयी दिल्ली, चार अप्रैल (भाषा) तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता दलाई लामा ने क्राइस्टचर्च में हुए आतंकवादी हमले के बाद न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न द्वारा अपनाए गए संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए उनकी प्रशंसा की और कहा कि 21वीं सदी शांति एवं अहिंसा की सदी होनी चाहिए। लामा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि न्यूजीलैंड अन्य देशों के लिए इस बात का ‘‘जीता जागता उदाहरण’’ है कि इस प्रकार की घटनाओं के बाद किस प्रकार शांति एवं करुणा की भावना से निपटना है।
न्यूजीलैंड की मस्जिदों पर 15 मार्च को हुए एक आतंकवादी हमले में 50 लोगों की मौत हो गई थी। घृणा एवं नफरत के कारण कई देशों में पिछले कुछ वर्षों में हुई हिंसा की घटनाओं के संबंध मे सवाल किए जाने पर दलाई लामा ने कहा कि न्यूजीलैंड की नेता ने ‘‘अत्यंत दुखद स्थिति’’ से संवेदनशीलता के साथ निपटने का प्रयास किया।
उन्होंने कहा, ‘‘अर्डर्न ने अहिंसा, करुणा के साथ और अन्य लोगों का सम्मान करते हुए समस्या का सामना किया। हालांकि, जो कुछ हुआ वह दु:खद था, लेकिन इसके बाद हिंसा नहीं हुई।’’ दलाई लामा ने कहा, ‘‘मैं न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री की वास्तव में सराहना करता हूं। वह बेहतरीन महिला हैं। यह जीता जागता उदाहरण है और हरेक को इससे सीखना चाहिए।’’ दलाई लामा ने सामाजिक, भावनात्मक एवं नैतिक (एसईई) शिक्षा कार्यक्रम के शुक्रवार को दिल्ली में वैश्विक लॉन्च की घोषणा के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी ‘‘शांति एवं अहिंसा की सदी’’ होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 20वीं सदी में बहुत हिंसा देखी, दो विश्व युद्ध देखे और अब हमें अपनी समस्याओं से वार्ता और अहिंसा से निपटना चाहिए। हम शांति के जरिए ऐसा कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत धर्मनिरपेक्ष दर्शन पर आधारित है और भारत में आधुनिक शिक्षा को देश के प्राचीन ज्ञान से जोड़कर ‘‘मानवता की मदद करने की संभावना’’ है।

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service