भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

परम पावन दलाई लामा ने अपने ८९वें जन्मदिन पर संदेश दिया

July 7, 2024

परम पावन दलाई लामा ने अपने ८९वें जन्मदिन पर संदेश दिया

न्यूयॉर्क (अमेरिका)। परम पावन दलाई लामा ने अपने ८९वें जन्मदिन के अवसर पर अनुयायियों को ऑनलाइन माध्‍यम से संबोधित किया और दुनिया के कोने-कोने से आए जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

उन्‍होंने कहा, ‘आज तिब्बत के अंदर और बाहर रहनेवाले तिब्बती लोग बहुत खुशी और उत्साह के साथ मेरा जन्मदिन मना रहे हैं। हिमालयी क्षेत्रों के भी सभी तिब्बती और अन्‍य लोग मेरे लिए प्रार्थना कर रहे हैं।‘ इसके लिए मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूँ।‘

उन्‍होंने आगे कहा, ‘मैं अब लगभग ९० वर्ष का हो गया हूं। हालांकि पैरों में थोड़ी तकलीफ़ को छोड़कर मैं अस्वस्थ महसूस नहीं करता हूं। मैं पूरी तरह से स्वस्थ हूं। मैं अपने जन्मदिन पर तिब्बत के अंदर और बाहर के सभी शुभचिंतक तिब्बतियों को मेरे लिए प्रार्थना करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। मेरा जन्म धोमय (अमदो) की धरती पर हुआ था और अब मैं दलाई लामा की उपाधि से विभूषित हूं। जब मैं तिब्बत में था तब भी और निर्वासन में आने के बाद भी मैंने अपने जीवन का पूरी तरह से सार्थक उपयोग किया है। मैंने अपनी पूरी क्षमता से सेवा की है। इसलिए मुझे ऐसा लगता है कि मुझे इसका काफी हद तक लाभ मिला है। दुनिया भर में तिब्बती मुद्दे में रुचि बढ़ रही है और मुझे लगता है कि मैंने इसमें एक छोटा सा योगदान दिया है। मैं सभी से, विशेष रूप से तिब्बत के अंदर निवास कर रहे तिब्बतियों से सहज महसूस करने और आराम करने के लिए कहना चाहता हूं। मुझे थोड़ी शारीरिक परेशानी महसूस होती है, लेकिन यह तो उम्र बढ़ने के कारण होना ही है, है न।

हालांकि कुल मिलाकर मैं बहुत अच्छा जीवन जी रहा हूं। इसलिए, कृपया आराम करें और सुकून से रहें। आज मैं आपको कुछ विशेष बात बताना चाहता हूं। हाल ही में मेरे घुटने का ऑपरेशन हुआ है, जिससे मुझे कुछ समस्याएं रही हैं। हालांकि, मैं स्‍वस्‍थ हो रहा हूं और अब मुझे कोई समस्या नहीं है। इसलिए, कृपया खुश रहें और आराम करें। हो सकता है कि कुछ लोग आपको मेरे स्वास्थ्य के बारे में भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हों। ऐसे लोग यह कह सकते हैं कि दलाई लामा अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है। इस तरह की बातें करके वे मेरी स्थिति को गंभीर बनाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको ऐसी गलत सूचनाओं पर ध्‍यान देने की ज़रूरत नहीं है।

जहां तक मेरा खुद का सवाल है, बेशक मुझे घुटनों में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं थीं। अस्पताल ने मेरे घुटने पर मेडिकल टेस्ट और जांच की और मेडिकल की पूरी टीम ने अपनी सेवा में बहुत प्यार और समर्पण के साथ मेरा इलाज किया। इसलिए, मैं इस अवसर पर उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं। लोगों से मैं कहना चाहता हूं कि सर्जरी के बावजूद मैं शारीरिक रूप से फिट महसूस कर रहा हूं। इसलिए, मैं आपसे खुश और तनावमुक्त रहने का अनुरोध करना चाहता हूं।

परम पावन दलाई लामा ने अपने संबोधन का समापन करते हुए कहा, ‘दलाई लामा के तौर पर अब तक मैंने अपनी क्षमता के अनुरूप तिब्बत के भीतर और बाहर और दुनिया के कई हिस्सों के लोगों के लिए और सबसे महत्वपूर्ण बुद्ध के उपदेशों के बारे में कार्य किया है। मैं आगे भी अपना प्रवचन जारी रखने के लिए दृढ़ हूं। मैं पूरे दिल से ऐसा करने का संकल्प लेता हूं। मैं सभी तिब्बतियों से, वे चाहे जहां भी हैं, आग्रह करना चाहता हूं कि कृपया मेरे जन्मदिन समारोह पर मेरे लिए प्रार्थनाएं करते रहें। कृपया अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।‘


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

Yesterday at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

CTA कॉम्पिटेंसी फ्रेमवर्क रिव्यू, वैलिडेशन और एप्लीकेशन वर्कशॉप खत्म हुई

1 day ago

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

2 days ago

शिक्षा विभाग ने बेंगलुरु में दलाई लामा इंस्टीट्यूट फॉर हायर एजुकेशन के छात्रों के लिए तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप कार्यक्रम का आयोजन किया।

2 days ago

गंगटोक घोटन कमेटी ने तिब्बती समुदाय के साथ मिलकर परम पावन दलाई लामा के जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना सभा की

2 days ago

मियाओ चोएफेलिंग तिब्बती बस्ती ने जाने वाले असिस्टेंट कमिश्नर का आभार जताया, नए अधिकारी का स्वागत किया

2 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service