भाषा
བོད་ཡིག中文English

परम पावन दलाई लामा ने नालंदा विश्वविद्यालय के उद्घाटन पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

June 24, 2024

धर्मशाला। परम पावन दलाई लामा ने बिहार के राजगीर में नए नालंदा विश्वविद्यालय के परिसर के उद्घाटन पर बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

परम पावन ने लिखा, ‘मूल प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय पूर्व में शिक्षा-केंद्र के रूप में सूर्य की तरह चमकता था। प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय में गहन अध्ययन, चर्चा और बहस पर आधारित शिक्षा फली-फूली, जिसने पूरे एशिया से छात्रों को अपनी ओर आकर्षित किया। विभिन्न देशों से आए छात्रों ने यहां दर्शन, विज्ञान, गणित और चिकित्सा के अलावा अहिंसा और करुणा की सदियों पुरानी भारतीय परंपराओं के बारे में सीखा, जो आज की दुनिया में न केवल प्रासंगिक बल्कि आवश्यक भी हैं।

परम पावन ने लिखा, ‘प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के छात्रों ने इन सकारात्मक गुणों के अलावा मन और भावनाओं की कार्यप्रणाली की गहन समझ विकसित की थी, जो शांति (शमथ) और अंतर्दृष्टि (विपश्यना) विकसित करने के लिए पारंपरिक भारतीय ध्यान प्रणालियों से उत्पन्न हुई हैं। मेरा मानना है कि जिस तरह से नालंदा परंपरा ने कार्य- कारण के संदर्भ में इन गुणों को प्रस्तुत किया है, उसका मतलब है कि उन्हें मानवता के व्यापक लाभ के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ आसानी से जोड़ा जा सकता है।’ परम पावन ने पत्र को समाप्त करते हुए लिखा, ‘मैं पूरे भारत सहित दूर देश तक के युवाओं में प्राचीन भारतीय ज्ञान और बुद्धिमत्ता को लेकर बढ़ती रुचि से बहुत उत्साहित हूं। इसमें व्यापक करुणामयी दुनिया के निर्माण में योगदान करने की बहुत बड़ी क्षमता है। चूँकि मैं प्राचीन भारतीय ज्ञान में अधिक रुचि और जागरुकता पैदा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं, इसलिए यह अद्भुत है कि इस ऐतिहासिक स्थान पर एक नया नालंदा विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है। मैं कामना करता हूं कि यह और समृद्ध हो और फले-फूले।’


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

पब्लिक सर्विस कमिश्नर कर्मा येशी ने दिल्ली में ऑफिशियल आउटरीच टूर खत्म किया

3 weeks ago

टीआरएमसीएस मैनपाट को क्षेत्रीय सहकारी उत्कृष्टता और मेरिट पुरस्कार 2025 मिला

3 weeks ago

फ्रांस में तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा को नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की 36वीं वर्षगांठ मनाई

3 weeks ago

कालोन डोलमा गायरी ने कर्नाटक के गृह मंत्री माननीय जी. परमेश्वर से शिष्टाचार भेंट की

3 weeks ago

सचिव धोंडुल दोरजी ने तिब्बती वर्क्स और अभिलेखागार के पुस्तकालय में छठे रकरा रिनपोछे के संग्रहित कार्यों के विमोचन में भाग लिया

3 weeks ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service