भाषा
བོད་ཡིག中文English

पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा : पूर्व सांसद

July 7, 2012

जागरण, 6 जुलाई, 2012

हजारीबाग : तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा की 77 वीं जयंती पर स्थानीय जैन धर्मशाला में भारत-तिब्बत मैत्री संघ द्वारा भारत की सुरक्षा और तिब्बत विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महावीर लाल विश्वकर्मा ने पूज्य दलाई लामा की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।

उन्होंने कहा कि भारत को पाकिस्तान से ज्यादा चीन से खतरा है। एक समय था जब तिब्बत क्षेत्र में भारत को सीमा सुरक्षा के लिए 75 पुलिस अधिकारी लगाए जाते थे, पर हाल के दिनों में चीन के द्वारा तिब्बत पर अतिक्रमण से अभी सीमा पर सुरक्षा के लिए हजारों सैनिक लगाए गए हैं। चीन लगातार हमारी अर्थ व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। अगर भारत को बचाना है तो पहले तिब्बत को बचाना होगा।

वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री देवदयाल कुशवाहा ने संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर चीन लगातार भारत के विरूद्ध षड़यंत्र करते जा रही है। वहीं भारत सरकार द्वारा हिंदी-चीनी भाई भाई का नारा दिया जा रहा है। यह देश के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। चीन को सबक सीखाने के लिए उसके पेट पर लात मारना पड़ेगा और इसकी शुरूआत हम अपने घरों में चीन वस्तुओं के बहिष्कार करके कर सकते हैं।

मौके पर संघ के अध्यक्ष सुदेश कुमार चंद्रवंशी ने दलाई लामा के जीवन पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला एवं तिब्बत पर चीन द्वारा चलाए जा रहे दु:चक्र के बारे में तिब्बत में चलाए जा रहे स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में बताया। मौके पर रामनरेश गोप, प्रो. गंगा धर दुबे, मनोज कुमार, सौरभ जैन, युगल प्रसाद, मदन प्रसाद नंदू बाबू, राम प्रवेश ठाकुर, सुबोध श्रीवास्तव, महावीर जैन, सतीश कुमार जैन आदि उपस्थित थे।

विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service