भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

पृथ्वी दिवस पर परम पावन दलाई लामा का संदेश

April 22, 2022

dalailama.com

पृथ्वी दिवस २०२२ पर आइए याद रखें कि इंसान ही नहीं, जानवर, पक्षी और कीड़े-मकोड़े तक हर कोई सुखी जीवन जीना चाहता है। हम सभी को अपने सामूहिक अस्तित्व की चिंता करनी चाहिए। मनुष्य के रूप में हमारा अद्भुत दिमाग हमें अच्छा करने के लिए उल्लेखनीय अवसर प्रदान करता है।लेकिन, अगर हम देखें कि आज की दुनिया कैसी है तो हमें इसे और बेहतर बनाने के लिए तैयार रहना चाहिए। हमें अधिक समग्र शिक्षा की आवश्यकता है।एक ऐसी शिक्षा जिसमें दूसरों की भलाई के लिए करुणामय चिंता जैसे आंतरिक मूल्य शामिल हों।

हमारी दुनिया काफी हद तक एक-दूसरे पर अन्योन्याश्रित है। इसमें जलवायु संकट जैसी नई चुनौतियां शामिल हुई हैं जो हम सभी को प्रभावित करती हैं। साथ ही वैश्विक अर्थव्यवस्था में हमारी भागीदारी का अर्थ है कि हमें पूरी मानवता को ध्यान में रखना चाहिए। हमें पहले वैश्विक हित का ध्यान रखना होगा।

हमें जीवाश्म ईंधन पर अपनी निर्भरता को कम करने और ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को अपनाने के लिए तत्काल कदम उठाने की जरूरत है। इसमें वायु ऊर्जा और सौर ऊर्जा शामिल हैं। हमें वनों की कटाई पर ध्यान देना चाहिए और पर्यावरण की बेहतर सुरक्षा करनी चाहिए। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है। मैंने अपने जीवन में पहले तिब्बत में और बाद में धर्मशाला में बर्फबारी में गिरावट देखी है। दरअसल, कुछ वैज्ञानिकों ने मुझे बताया है कि तिब्बत जैसी जगहों का अंततः रेगिस्तान बनने का खतरा है। इसलिए मैं तिब्बत के नाजुक पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।

हमारा जीवन उम्मीदों पर आधारित है।हमारी इच्छा होती है कि चीजें ठीक तरह से चलती रहें।  उम्मीदों का संबंध  भविष्य से है। हालांकि भविष्य के बारे में कुछ भी निश्चित तौर पर कहा नहीं जा सकता है। हम आशान्वित रहते हैं, जो निराशावादी होने से कहीं बेहतर है। यहां तक कि जब ग्लोबल वार्मिंग की तीव्रता में वृद्धि हो रही है, कई युवा खासतौर पर इसका समाधान खोजने और उसे साझा करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं। वे हमारी आशा हैं।

आजकल जब हमें जलवायु संकट के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है तो हमें बदलाव के लिए समय सारिणी निर्धारित करके एक-दूसरे की मदद करनी होगी। मनुष्य के रूप में इस ग्रह पर रहते हुएहमें एक साथ खुशी-खुशी रहने का प्रयास करना चाहिए। जलवायु परिवर्तन का खतरा राष्ट्रीय सीमाओं तक सीमित नहीं है। यह हम सभी को प्रभावित करता है। हमें प्रकृति और ग्रह की रक्षा के लिए काम करना चाहिए, जो हमारा एकमात्र घर है।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

5 days ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 weeks ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 weeks ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 weeks ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service