भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

प्रतिनिधि डॉ. आर्य ने टोक्यो में तियानमेन मेमोरियल कार्यक्रम में भाग लिया

June 5, 2022

प्रतिनिधि डॉ. आर्य और वेन कोबायाशी शुई के साथ एक कार्यक्रम में।

tibet.net

टोक्यो। तियानमेन स्क्वायर नरसंहार घटना का स्मारक कार्यक्रम आज ०४ जून को यहां चीनी दूतावास के सामने विरोध मार्च और नारों के रूप में मनाया गया।इस अवसर पर बंक्योकू सामुदायिक केंद्र हॉल में एक वार्ता कार्यक्रम और टोक्यो में एक मोमबत्ती जुलूस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आयोजक, तियानमेन नरसंहार जिकेन प्रोटेस्ट कमेटी ने जापान और पूर्वी एशिया के लिए परम पावन दलाई लामा के संपर्क कार्यालय के प्रतिनिधि डॉ. आर्य त्सेवांग ग्यालपो को टोक्यो के कार्यक्रम में बोलने के लिए आमंत्रित किया था।

वक्ताओं के पैनल में चीनी लोकतंत्र आंदोलन के अध्यक्ष ओउ ताई,चीनी-अमेरिकी स्तंभकार चेन पोकोंग,दक्षिण मंगोलिया के डाइचिन ओलहुंडऔर हांगकांग डेमोक्रेसी मूवमेंट के विलियम शामिल थे। अमेरिका के चीनी मानवाधिकार कार्यकर्ता और ‘ह्यूमेनिटेरियन चाइना’ नामक संस्‍था के अध्‍यक्ष झोउ फेंगसो ने कार्यक्रम में ऑनलाइन भाग लिया। समिति के अध्यक्ष कोजिमा ताकायुकी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

दर्शकों को तियानमेन नरसंहार और चीनी सेना की बर्बरता की वीडियो रिकॉर्डिंग दिखाई गई। समिति के सदस्यों ने चीनी और जापानी भाषाओं में २०१०में नोबेल शांति पुरस्कार विजेता लियू शियाओबो की तियानमेन नरसंहार पर लिखी कविता पढ़ी। वक्ताओं ने बताया कि कैसे चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व ने युवा चीन की आवाज का बेरहमी से गला घोंट दिया और प्रदर्शनकारियों की जान ले ली। उन्होंने चीनी नेतृत्व से वास्तविकता का सामना करने और लोकतंत्र और कानून के शासन को अपनाकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का हिस्सा बनने का आग्रह किया।

प्रतिनिधि आर्य ने उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित करने और तियानमेन नरसंहार पर तिब्बती विचारों को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करने के लिए समिति को धन्यवाद दिया। उन्होंने चीन में स्वतंत्रता और लोकतंत्र की निरंतर लड़ाई में चीनी भाइयों और बहनों के साथ तिब्बती लोगों की एकजुटता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यद्यपि चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व ने ३३ साल पहले लोकतंत्र और युवा चीन की आवाज को दबाने की कोशिश की, लेकिन उनकी आवाज न केवल लाखों चीनियों के दिल में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लाखों लोगों दिल और दिमाग में भी जिंदा और जीवंत है।

प्रतिनिधि आर्य ने चीनी अत्याचारों, मानवाधिकारों के उल्लंघन, धार्मिक स्वतंत्रता के दमन और तिब्बति‍यों द्वारा तिब्बत में आत्मदाह किए जाने के बारे में बात की। उन्होंने चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व के इस आरोप का खंडन किया कि तिब्बती अलगाववादी और चीन विरोधी हैं। उन्होंने कहा कि लारुंग-गर और याचेन-गर मठों का विनाश, तिब्बतियों और चीनी भक्तों का जबरन अलगाव और तिब्बत के लिए वास्तविक स्वायत्तता पर तिब्बतियों के ज्ञापन का चीनी जनता के सामने खुलासा न करना इस तथ्य का संकेत है कि चीनी कम्युनिस्ट नेतृत्व असली अलगाववादी है, तिब्बती नहीं।

हॉल पूरी तरह से जापानी, चीनी, दक्षिण मंगोलियाई और हांगकांग के बुद्धिजीवियों और समर्थकों से भरा हुआ था। तिब्बत के लिए जापानी संघ के एक गैर-पक्षपाती एसोसिएशन ‘सुपर संघ’के भंते हयाशी शुई और भंते कोबायाशी शुई ने भी इस कार्यक्रम में भाग लिया।

वार्ता कार्यक्रम चीनी लोगों द्वारा मातृभूमि में लोकतंत्र की मांग के लिए संघर्ष के साथ समर्थन और एकजुटता व्यक्त करने वाले एक प्रस्ताव पारित करने के साथ समाप्त हुआ। प्रस्ताव में चीनी नेतृत्व से अपने लोगों के खिलाफ दमन और अत्याचार बंद करने का आग्रह किया गया है।

इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें आयोजकों और वक्ताओं ने मीडिया से बातचीत की। हॉल के प्रवेश द्वार पर विरोध की क्रूरता और दमन को प्रदर्शित करने वाली तस्वीरें प्रदर्शित की गई थीं।


विशेष पोस्ट

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

3 Jun at 7:22 am

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

13 May at 10:44 am

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

9 May at 11:40 am

परम पावन 14वें दलाई लामा ने परम पावन पोप लियो XIV को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

9 May at 10:26 am

दलाई लामा के उत्तराधिकार में चीन के हस्तक्षेप के प्रयासों का यूरोपीय संसद के प्रस्ताव में कड़ा विरोध

8 May at 9:05 am

संबंधित पोस्ट

ब्रुसेल्स स्थित तिब्बत कार्यालय ने लुंगटा टीएसजी, बेल्जियम के साथ मिलकर तीन दिवसीय बहु-सांस्कृतिक महोत्सव में भाग लिया

1 week ago

परमपावन दलाई लामा ने तिब्बत पर 9वें विश्व सांसद सम्मेलन को संदेश भेजा

2 weeks ago

तिब्बती बौद्ध समुदाय को बिना किसी बाहरी हस्तक्षेप के अगले दलाई लामा को चुनने का अधिकार होना चाहिए : स्कॉटिश सरकार

3 weeks ago

स्वर्गीय हंगकर रिनपोछे की माता का लंबी बीमारी और दुःख के बाद निधन हो गया।

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ को हार्दिक बधाई दी।

1 month ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service