भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

प्रतिनिधि डॉ. शांवांग ग्यालपो आर्य ने टोक्यो में अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता शिखर सम्मेलन में तिब्बत में धर्म पर चीनी अत्याचारों का मुद्दा उठाया

July 23, 2024

प्रतिनिधि डॉ. टी.जी. आर्या तिब्बत में धार्मिक अत्याचारों के बारे में श्रोताओं को जानकारी देते हुए

टोक्यो। अमेरिका स्थित अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता (आईआरएफ) संगठन ने कुछ अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय सह-आयोजकों के साथ मिलकर २२ जुलाई २०२४ को टोक्यो के न्यू ओटानी होटल के कॉन्फ्रेंस हॉल में एशिया में धार्मिक स्वतंत्रता पर चर्चा और बहस करने के लिए आईआरएफ शिखर सम्मेलन एशिया- २०२४ का आयोजन किया।

एक दिवसीय कार्यक्रम की अध्यक्षता आईआरएफ में पूर्व राजदूत सैम ब्राउनबैक और आईआरएफ पर अमेरिकी आयोग की पूर्व अध्यक्ष कैटरीना लैंटोस स्वेट ने की। अपने उद्घाटन भाषण में राजदूत सैम ब्राउनबैक ने विभिन्न देशों के वक्ताओं और प्रतिभागियों का स्वागत किया और कहा कि यह एक महत्वपूर्ण मानवाधिकार आंदोलन है जो विभिन्न देशों में अधिनायकवादी शासन के तहत धार्मिक स्वतंत्रता के उल्लंघन पर चर्चा करता है और उसका निवारण करता है।

उन्होंने कहा, ‘चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) अभी तीन नरसंहार कर रही है। पहला, तिब्बती बौद्धों को तिब्बत में दशकों से हाशिए पर रखा जा रहा है और सताया जा रहा है, दूसरा उग्यूर बहुल मुस्लिम आबादी से क्रूरता की जा रही और तीसरे फालुन गोंग साधकों के साथ क्रूरता की जा रही है। हालांकि, उन सभी को अपने विश्वास और आस्था का पालन करने का अधिकार है। अगर हम उनके लिए खड़े होकर नहीं बोलेंगे तो अगली बार हमारी बारी होगी।’

शिखर सम्मेलन में चार पैनल थे और मुख्य भाषण पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का हुआ। उन्होंने एशिया में धार्मिक स्वतंत्रता के भू-राजनीतिक महत्व पर बात की। ताइवान के राष्ट्रपति विलियम लाई ने शिखर सम्मेलन को ऑनलाइन संबोधित किया। चार प्रमुख पैनलों के समक्ष विचारणीय मुख्य मुद्दे के तौर पर थे- एशियाई देशों में नरसंहार के प्रभाव, धार्मिक बहुलवाद, धार्मिक स्वतंत्रता और अधिनयायकवादी सरकारों के शासन के तहत विश्वास की स्वतंत्रता की स्थिति।

परम पावन दलाई लामा के संपर्क कार्यालय के प्रतिनिधि डॉ. आर्य शांवांग ग्याल्पो ने क्षेत्र में नरसंहार के प्रभाव पर बात करने के लिए एक पैनलिस्ट के तौर पर भाग लिया। डॉ. आर्य ने तिब्बत की स्थिति और सीसीपी शासन के तहत ७० से अधिक वर्षों तक तिब्बती पहचान, संस्कृति और धर्म को नष्ट करते रहने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लारुंग गर और याचेन गर मठ परिसरों के दिनदहाड़े हुए विध्वंश के बारे में जानकारी दी और पूर्वी तिब्बत के खाम क्षेत्र में ९९ फुट की बुद्ध प्रतिमा, ३३ फुट की मैत्रेय प्रतिमा और ४५ फुट की गुरु पद्मसंभव की प्रतिमा को ध्वस्त करने के बारे में भी बात की। उन्होंने तिब्बती धार्मिक मामलों, खासकर परम पावन दलाई लामा के पुनर्जन्म के चयन में में चीनी हस्तक्षेप के बारे में बात की।

इस अवसर पर डॉ. आर्य ने हाल ही में ‘तिब्बत समाधान अधिनियम’ के लिए अमेरिकी कांग्रेस और सरकार को धन्यवाद दिया और अन्य लोकतांत्रिक देशों से भी इसी तरह के समर्थन का आग्रह किया।

एशिया के विभिन्न धार्मिक समुदायों के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने देशों में धार्मिक स्वतंत्रता के दमन और इसकी आजादी के अधिकारों के उल्लंघन का सामना करने और इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। आयोजकों ने धार्मिक स्वतंत्रता के महत्व और धर्मों से महान सभ्यताओं के उद्भव और विकास पर बात की।

शिखर सम्मेलन की ख्याति का आलम यह था कि सम्मेलन के सारे टिकट पहले ही बिक गए। इसके आयोजकों और इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने बहुत संतुष्टि और सीखने को लेकर अपने अच्छे अनुभवों को व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्रों में धार्मिक और मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिए अधिनायकवादी शासन को भी चुनौती दी।

शिखर सम्मेलन के लिए YouTube पर ऑनलाइन एक्सेस लिंक यहां दिया गया है: IRF एशिया 2024

हांगकांग वॉच के बेनेडिक्ट रोजर्स ने अधिनायकवादी सरकार के तहत विश्वास की स्वतंत्रता पर पैनल की अध्यक्षता की
आईआरएफ के लिए पूर्व अमेरिकी राजदूत माननीय सैम ब्राउनबैक प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ श्रोताओं को संबोधित करते हुए
प्रतिनिधि डॉ. आर्या, वाशिंगटन टाइम्स फाउंडेशन के सैम ब्राउनबैक और डॉ. माइकल जेनकिंस के साथ

विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा का धन्यवाद संदेश

11 Jul at 9:30 am

परम पावन महान 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन के अवसर पर निर्वासित तिब्बती संसद ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं

6 Jul at 9:22 am

परम पावन महान 14वें दलाई लामा के 90वें जन्मदिन पर कशाग ने उन्हें शुभकामनाएं दीं, अतिथियों का आभार जताया

6 Jul at 9:16 am

परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का आधिकारिक उत्सव

6 Jul at 8:22 am

रम पावन 14वें दलाई लामा का 90वें जन्मदिन पर संदेश

5 Jul at 11:29 am

संबंधित पोस्ट

गेशे लखदोर ने NITTE और येनेपोया विश्वविद्यालय में परम पावन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताओं पर चर्चा की

2 days ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने मेलबर्न में सार्वजनिक संबोधन के दौरान परम पावन के पुनर्जन्म के मुद्दे पर प्रकाश डाला

2 days ago

नीदरलैंड तिब्बती समुदाय ने परम पावन दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया

2 days ago

तिब्बती संपर्क अधिकारी धुंडुप ग्यालपो ने 15वें यूरो तिब्बत कप 2025 फाइनल में भाग लिया

3 days ago

कुल्लू में तिब्बतियों ने परम पावन दलाई लामा का 90वां जन्मदिन उनकी चार प्रमुख प्रतिबद्धताओं को बढ़ावा देने वाली पहलों के साथ मनाया

3 days ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service