भाषा
བོད་ཡིག中文English

‘फ्री तिब्बत: ए वायस फ्रॉम असम’ ने गुवाहाटी में तिब्बती कार्यकर्ता के अभियान की मेजबानी की

November 12, 2021

 tibet.net / गुवाहाटी। तिब्बती लेखक और कार्यकर्ता तेनज़िन त्सुंडु अपने ‘वॉकिंग द हिमालयज़’ अभियान के तहत हिमालय की लंबी यात्रा पर हैं। तेनजिंग ने १७ अगस्त २०२१ को लद्दाख की राजधानी लेह से अपनी यात्रा शुरू की थी और पिछले ८७ दिनों में उन्होंने पांच में से चार भारतीय हिमालयी राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश का दौरा पूरा कर लिया है। वह गुरुवार ११ नवंबर २०२१ को पूर्वोत्तर भारत के द्वार के रूप में प्रसिद्ध असम की राजधानी गुवाहाटी पहुंचे। यहां पर तेनज़िन त्सुंडु का स्वागत असम स्थित एक तिब्बत समर्थक समूह ‘फ्री तिब्बत: ए वॉयस फ्रॉम असम’ के सदस्यों ने प्रसिद्ध पर्यावरण कार्यकर्ता और लेखक श्री सौम्यदीप दत्ता के नेतृत्व में गर्मजोशी से किया। श्री दत्ता कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज- इंडिया के क्षेत्रीय संयोजक भी हैं।

बाद में शाम को ‘फ्री तिब्बत: ए वॉयस फ्रॉम असम’ की गुवाहाटी समन्वयक श्रीमती नोवनिता शर्मा एवं अन्य सदस्यों- सुश्री कंकना दास, श्री पंकज कुमार दत्ता, सुश्री बनानी दास और श्री बिकास बोरदोलोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जिसका शीर्षक था ‘गुवाहाटी के गौहाटी प्रेस क्लब में “तेनज़िन त्सुंडु से मिलिए’ शीर्षक से एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया जहां तिब्बती कार्यकर्ता त्सुंडु ने अपने ‘वॉकिंग द हिमालयाज’ अभियान और इसके उद्देश्य, अपनी अब तक की यात्रा और अपनी आगे की यात्रा के बारे में मीडिया मित्रों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने सक्रिय रूप से बातचीत की और मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दिया। प्रेस मीट में मीडिया बिरादरी और असम सिविल सोसाइटी के कुछ प्रमुख सदस्यों ने अच्छी तरह से भाग लिया और प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया दोनों द्वारा इसकी कवरेज अच्छी तरह से की गई।

सदस्यों को ‘एस्केप ऑफ दलाई लामा फ्रॉम तिब्बत’ नामक एक फिल्म भी दिखाई गई। यह फिल्म तिब्बत पर चीनी कब्जे और हिमालय की सीमाओं पर चीनी सैन्य दबाव का बोध कराती है। तेनज़िन ने बताया कि इस फिल्म का अभी तक अस्सी से अधिक बार प्रदर्शन हो चुका है। इसमें बयां की गई तिब्बत की कहानी और करुणा और अहिंसा में दलाई लामा के अडिग विश्वास के प्रदर्शन ने हमारे दर्शकों के मन के अंतस्थल तक को छुआ है। कई लद्दाखियों ने कहा कि यद्यपि परम पावन दलाई लामा उनके आध्यात्मिक गुरु हैं, लगभग उनके भगवान की तरह। लेकिन साथ ही उन्होंने स्वीकार किया कि वे इस बात को लेकर शर्मिंदा हैं कि वे दलाई लामा की वास्तविक कहानी को अब तक नहीं जानते थे। स्पीति और किन्नौर के लोगों ने कहा कि भारत में दलाई लामा की उपस्थिति ने उन्हें अपनी भाषा, संस्कृति और धर्म को जीवित रखने में मदद की है। उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों ने कहा कि दलाई लामा गौतम बुद्ध और महात्मा गांधी द्वारा सिखाई गई करुणा और अहिंसा की महान विरासत को जारी रखे हुए हैं।

हिमालय की सैर या वाकिंग द हिमालयाज असल में तेनजिंग त्सुंडु की पांच हिमालयी भारतीय राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों की यात्रा है। इसका उद्देश्य तिब्बत पर ७० वर्षों से चीनी कब्जे और भारत की ओर के हिमालयी क्षेत्रों पर इसके प्रभाव के बारे में अधिक जागरुकता पैदा करना रहा है। इस अभियान के तहत त्सुंडु ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में अपना दौरा अभियान चलाया और भारत पर बढ़ते चीनी सुरक्षा खतरों के प्रति लोगों को आगाह किया है। अब तक उन्होंने लद्दाख में लेह, कारगिल, ज़ांस्कर, नुब्रा, न्योमा और थिकसे का दौरा किया है; हिमाचल प्रदेश में लाहौल, स्पीति, किन्नौर; उत्तराखंड में दारचुला, मुनस्यारी, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा और हल्द्वानी; सिक्किम में लाचेन, नाथु-ला, नामची, रवंगला, गंगटोक,  रुमटेक और वापस जाते समय कलिम्पोंग, दार्जिलिंग, माने बंजांग, मिरिक, सोनाडा, कुसिआंग, ओडलबारी और सिलीगुड़ी के माध्यम से गांवों और कस्बों की यात्रा की। वह अब पांच हिमालयी राज्यों में से अंतिम अरुणाचल प्रदेश के रास्ते में हैं। वह तवांग, जंग, लुमला, जिममेथांग, दरांग, बोमाडिला की यात्रा करेंगे और राजधानी ईटानगर जाते समय जीरो, मेनचुखा, टुटिंग, तेजू और मियाओ होते हुए यात्रा करेंगे।


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

टीम तिब्बत करुणा के वर्ष के सम्मान में फ़ूड बैंक के लिए 16वें सालाना मार्च में शामिल हुई

2 months ago

भंडारा में परम पावन दलाई लामा के जीवन और उपलब्धियों को दर्शाने वाली फोटो प्रदर्शनी आयोजित की गई।

3 months ago

तिब्बतियों और समर्थकों ने कार-मुक्त रविवार को साइकिल रैली के साथ करुणा वर्ष और परम पावन दलाई लामा के 90वें जन्मदिन का जश्न मनाया

4 months ago

फ्रांस में तिब्बत ब्यूरो ने वु लान महोत्सव में भाग लिया और परम पावन की चार प्रमुख प्रतिबद्धताओं पर प्रदर्शनी आयोजित की

4 months ago

जापानी सांसद वाडा युइचिरो ने निर्वासित तिब्बती संसद का दौरा किया

4 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service