भाषा
བོད་ཡིག中文English

भारतीय सेना के अधिकारियों ने ‘बेहतर समझ’ बनाने के लिए नए पाठ्यक्रम में तिब्बत के बारे में सीखा

July 22, 2022

rfa.org

सूत्रों का कहना है कि भारतीय सेना के अधिकारी एक नए पाठ्यक्रम में तिब्बत के बारे में सीख रहे हैं, जिसका उद्देश्य पूर्व में स्वतंत्र हिमालयी देश तिब्‍बत के बारे में बेहतर समझ को बढ़ावा देना है।तिब्‍बत अब चीन का हिस्सा है।

भारत के रक्षा मंत्रालय ने इस सप्ताह घोषणा की कि इस पहल की शुरुआत तिब्बत की सीमा से लगे पूर्वोत्तर के भारतीय राज्य अरुणाचल प्रदेश में केंद्रीय हिमालय और सांस्कृतिक अध्ययन संस्थान में पढ़ाए जाने वाले ४२दिवसीय पाठ्यक्रम में की गई है। इस पाठ्यक्रम में भौगोलिक रूप से संवेदनशील क्षेत्र में तैनात सैन्य अधिकारियों ने भाग लिया था।

मंत्रालय ने कहा कि रविवार को समाप्त होने वाले पाठ्यक्रम में तिब्बती भाषा के पाठ, तिब्बती बौद्ध धर्म और साहित्य पर कक्षाएं और सांस्कृतिक रूप से तिब्बती क्षेत्र में स्थानीय मठों का दौरा शामिल है, जिसे अब चीन अपने क्षेत्र के रूप में दावा करता है। मंत्रालय ने कहा कि भविष्य में  भी इसी तरह के पाठ्यक्रम की योजना बनाई जाएंगी।

१७ जुलाई को आरएफए से बात करते हुए फ्रांस में जन्मे पत्रकार और तिब्बत विशेषज्ञ क्लाउड अर्पी ने भारत सरकार के इस पाठ्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि चीन और भारत के बीच सीमा के विवादित हिस्सों पर चल रहे तनाव के कारण इसे अब अन्य सरकारी विभागों में भी लागू किया जाना चाहिए।

महीने भर चलने वाले पाठ्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में अपनी सेवा देने के बाद अर्पी ने कहा,‘भारत सरकार की यह पहल लद्दाख, सिक्किम और उत्तराखंड सीमा क्षेत्र में भारतीय प्रशासनिक सेवाओं और अन्य शासी भारतीय अधिकारियों के लिए भी अच्छी होगी।‘

आरएफए से बात करते हुएभारत सरकार के कैबिनेट सचिवालय के पूर्व सदस्य और अब सेंटर फॉर चाइना एनालिसिस एंड स्ट्रैटेजी के अध्यक्ष जयदेव रानाडे ने कहा कि शिक्षण कार्यक्रम की योजना जून २०२० में लद्दाख के उत्तर-पूर्वी भारतीय क्षेत्र में चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच घातक सीमा संघर्ष के बाद बनाई गई थी। रानाडे ने कहा, ‘इसके अलावा तिब्बत के इतिहास और परंपराओं का व्यापक ज्ञान होना सभी के लिए फायदेमंद होगा।‘


विशेष पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

October 8, 2025

संबंधित पोस्ट

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

1 month ago

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

1 month ago

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

1 month ago

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

2 months ago

परम पावन दलाई लामा ने ऑस्ट्रेलियन-तिब्बतन नेशनल एसोसिएशन, तिब्बती कम्युनिटीज यूरोप और तिब्बती यूथ कांग्रेस द्वारा आयोजित दीर्घायु प्रार्थना में भाग लिया

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service