भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

यूरोपीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने कालोन नोरज़िन डोल्मा से मुलाकात कर तिब्बत से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की

October 5, 2023

tibet.net 

धर्मशाला। केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के सूचना और अंतरराष्ट्रीय संबंध विभाग (डीआईआईआर) के कालोन (मंत्री) नोरज़िन डोल्मा ने ०५ अक्तूबर को अपने विभाग में यूरोपीय संसद और दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय कार्यालय फ्रेडरिक नौमान फाउंडेशन फॉर फ्रीडम (एफएनएफ) के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया।

यूरोपीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में ऑस्ट्रियाई संसद सदस्य यानिक शेट्टी, ऑस्ट्रिया की वियना असेंबली के सदस्य डोलोरेस बाकोस,जर्मनी की थुरिंगिया स्‍टेट पालिर्यमेंट के डिप्‍टी स्‍पीकर डिर्क बर्गनर, जर्मनी के जेना नगर निगम के विभागाध्यक्ष रेजिना बर्गनर, जर्मनी के एफडीपी बुंडेस्टाग समूह के संसदीय दल के नेता टॉर्स्टन हर्बस्ट, जर्मन सांसद सैंड्रा वीसर, क्रिस्टीन एशेनबर्ग-डुग्नस और ओलाफ इन डेर बीक शामिल थे।

फ्रेडरिक नौमैन फाउंडेशन (एफएनएफ) के प्रतिनिधिमंडल में एफएनएफ दक्षिण एशिया के प्रमुख डॉ. कार्स्टन क्लेन, एफएनएफ दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय परियोजना प्रबंधक फ्रैंक हॉफमैन, एफएनएफ दक्षिण एशिया के वरिष्ठ कार्यक्रम प्रबंधक नूपुर हसीजा, एफएनएफ दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय कार्यक्रम और संचार प्रबंधक हि‍मांशु चावला, एफएनएफ दक्षिण एशिया के कार्यक्रम और संचार अधिकारी तेनज़िन पलजोर, एफएनएफ इंटर्न अलेक्जेंडर ड्रूप और जर्मनी में एफएनएफ के विकास सहयोग और परियोजनाओं के सलाहकार यानिक मेफ़र्ट शामिल थे। एफएनएफ प्रतिनिधिमंडल के साथ सीटीए के वित्त विभाग के सामाजिक और संसाधन विकास कोष (एसएआरडी) से तेनज़िन नोरसांग भी थे।

एक घंटे तक चली बैठक के दौरान कालोन नोरज़िन डोल्मा ने प्रतिनिधियों को तिब्बत के अंदर की गंभीर स्थिति, केंद्रीय तिब्बती प्रशासन की वर्तमान स्थिति, तिब्बत के संबंध में अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बत की अपेक्षाओं से अवगत कराया। उन्होंने तिब्बती मुद्दे की प्रासंगिकता का श्रेय परम पावन दलाई लामा के नैतिक नेतृत्व, तिब्बत के अंदर तिब्बतियों के लचीलेपन, निर्वासित तिब्बति‍यों के प्रयासों और अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समर्थन को दिया। इसके अलावा कालोन ने तिब्बत के अंदर की गंभीर स्थिति पर प्रकाश डाला और चीन सरकार द्वारा लागू की गई कठोर नीतियों को रेखांकित किया। इनमें धार्मिक अधिकारों और स्वतंत्रता को कम करना और मठों को निशाना बनाना प्रमुख हैं। चीन सरकार तिब्‍बती मठों को अपनी हालिया नीति के खिलाफ ‘बगावत का अड्डा’ मानती है। इस नीति के तहत चीन की कम्‍युनिस्‍ट सरकार तिब्बती बच्‍चों को औपनिवेशिक शैली के आवासीय स्कूलों में जबरन प्रवेश कराती है और बच्चों को संशोधित बनावटी इतिहास की शिक्षा चीनी भाषा में दे रही है। उन्होंने मध्यम-मार्ग नीति के तहत चीन-तिब्बत संघर्ष के समाधान की मांग करने के लिए सीटीए के प्रतिबद्ध रुख की पुष्टि करते हुए कहा कि यह चीनी सरकार और तिब्बती लोगों-दोनों की मूलभूत चिंताओं को दूर करनेवाली नीति है।

कालोन ने परम पावन दलाई लामा और तिब्बती समुदाय को निवास के लिए जगह देने और तिब्बती पहचान के संरक्षण में मानवीय सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार और यहां के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी तरह उन्होंने अमेरिकी सरकार द्वारा तिब्बतियों को वित्तीय सहायता और समर्थन करने वाले कानूनों के रूप में राजनीतिक सहायता के प्रति आभार जताया। इसके साथ ही कालोन ने तिब्बत मुद्दे पर यूरोपीय देशों के समर्थन को याद किया। इसके अलावा, उन्होंने पूर्वी तुर्केस्तान, इनर मंगोलिया, ताइवान, हांगकांग सहित उत्पीड़ित समूहों के साथ गठबंधन बनाने के सीटीए के प्रयासों पर प्रकाश डाला और बताया कि उसका परम उद्देश्य दुनिया भर के उत्पीड़ित समूहों का गठबंधन बनाना है। बैठक में डीआईआईआर के सचिव कर्मा चोयिंग और सूचना विभाग के अतिरिक्त सचिव नामग्याल छेवांग भी उपस्थित थे।


विशेष पोस्ट

परम पावन दलाई लामा को ग्रैमी अवॉर्ड मिला, जिसमें उन्होंने यूनिवर्सल ज़िम्मेदारी और करुणा को दिखाया

2 Feb at 9:15 am

परम पावन १४वें दलाई लामा के तिब्बत के लौकिक और आध्यात्मिक नेतृत्व संभालने की ७५वीं सालगिरह के मौके पर निर्वासित तिब्बती संसद का बयान

December 10, 2025

परम पावन महान १४वें दलाई लामा द्वारा महान राष्ट्र तिब्बत का आध्यात्मिक-आधिभौतिक नेतृत्व संभालने के ७५वीं वर्षगांठ पर कशाग का बयान

December 10, 2025

परम पावन 14वें दलाई लामा ने एशिया में आए तूफानों के पीड़ितों के लिए प्रार्थना की

December 2, 2025

सिक्योंग पेनपा त्सेरिंग ने लखनऊ का ऑफिशियल दौरा शुरू किया, मीडिया इंटरव्यू दिए और वॉरियर्स डिफेंस एकेडमी में भाषण दिया

November 25, 2025

संबंधित पोस्ट

सिक्योंग ने D.C. में तिब्बती सपोर्ट को मज़बूत करने के लिए ज़रूरी मीटिंग्स, ज़रूरी थिंक टैंक डिस्कशन में हिस्सा लिया, IRF समिट और अटलांटिक काउंसिल फायरसाइड चैट को संबोधित किया।

4 days ago

ऑस्ट्रेलिया के मल्टीकल्चरल फेस्टिवल में तिब्बत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और करुणा का प्रदर्शन

4 days ago

प्रेस वक्तव्य

5 days ago

तिब्बत के लिए ऑस्ट्रेलियाई संसदीय समूह की बैठक तिब्बत कार्य योजनाओं पर चर्चा के लिए हुई

6 days ago

चीफ रिप्रेजेंटेटिव ऑफिसर ताशी धोंडुप ने कई नए नियुक्त लोकल अधिकारियों से मुलाकात की न्योमा

1 week ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service