भाषा
བོད་ཡིག中文English
  • मुख पृष्ठ
  • समाचार
    • वर्तमान तिब्बत
    • तिब्बत समर्थक
    • लेख व विचार
    • कला-संस्कृति
    • विविधा
  • हमारे बारे में
  • तिब्बत एक तथ्य
    • तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
    • तिब्बतःएक अवलोकन
    • तिब्बती राष्ट्रीय ध्वज
    • तिब्बती राष्ट्र गान (हिन्दी)
    • तिब्बत स्वायत्तशासी क्षेत्र
    • तिब्बत पर चीनी कब्जा : अवलोकन
    • निर्वासन में तिब्बती समुदाय
  • केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
    • संविधान
    • नेतृत्व
    • न्यायपालिका
    • विधायिका
    • कार्यपालिका
    • चुनाव आयोग
    • लोक सेवा आयोग
    • महालेखा परीक्षक
    • १७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां
    • CTA वर्चुअल टूर
  • विभाग
    • धर्म एवं सांस्कृति विभाग
    • गृह विभाग
    • वित्त विभाग
    • शिक्षा विभाग
    • सुरक्षा विभाग
    • सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
    • स्वास्थ विभाग
  • महत्वपूर्ण मुद्दे
    • तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
    • चीन-तिब्बत संवाद
    • मध्य मार्ग दृष्टिकोण
  • वक्तव्य
    • परम पावन दलाई लामा द्वारा
    • कशाग द्वारा
    • निर्वासित संसद द्वारा
    • अन्य
  • मीडिया
    • तस्वीरें
    • विडियो
    • प्रकाशन
    • पत्रिका
    • न्यूज़लेटर
  • तिब्बत समर्थक समूह
    • कोर ग्रुप फॉर तिब्बतन कॉज़ – इंडिया
    • भारत तिब्बत मैत्री संघ
    • भारत तिब्बत सहयोग मंच
    • हिमालयन कमेटी फॉर एक्शन ऑन तिबेट
    • युथ लिब्रेशन फ्रंट फ़ॉर तिबेट
    • हिमालय परिवार
    • नेशनल कैंपेन फॉर फ्री तिबेट सपोर्ट
    • समता सैनिक दल
    • इंडिया तिबेट फ्रेंडशिप एसोसिएशन
    • फ्रेंड्स ऑफ़ तिबेट
    • अंतरष्ट्रिया भारत तिब्बत सहयोग समिति
    • अन्य
  • संपर्क
  • सहयोग
    • अपील
    • ब्लू बुक

रिप्रजेंटेटिव मैकगोवर्न ने जेलों में कोविड-19 की खतरनाक स्थिति के बीच चीन से पंचेन लामा को रिहा करने का आह्वान किया

April 28, 2020

अमरीकी सांसद जिम मैंगोवर्न।

tibet.net

धर्मशाला। अमेरिकी कांग्रेस के सदस्य और चीन पर कांग्रेस-कार्यकारी आयोग और टॉम लॉटस मानवाधिकार आयोग के सह-अध्यक्ष जिम मैकगवर्न ने 11वें पंचेन लामा गेधुन चोएक्यी न्यिमा की तत्काल रिहाई का आह्वान किया है जिन्हें छह साल की उम्र में 17 मई 1995 को चीनी सरकार द्वारा जबरन गायब कर दिया गया था।

पंचेन लामा के 31वें जन्मदिन पर जारी बयान में रिप्रेजेंटेटिव मैकगवर्न ने कहा, ष्गेधुन चोएक्यी न्यिमा को उनके जन्मदिन पर मेरा उपहार यही है कि मैं उन्हें और उनके परिवार की तत्काल और बिना शर्त रिहाई की अपनी मांग को फिर से दोहरा रहा हूं।ष्

पंचेन लामा तिब्बती बौद्ध धर्म के प्रमुख पदधारकों में से एक हैं और परंपरा के अनुसार दलाई लामा के पुनर्जन्म को मान्यता प्रदान करने में अहम भूमिका निभाते हैं और इसी वजह से उन्हें परम पावन दलाई लामा द्वारा 11वें पंचेन लामा के रूप में पहचान किए जाने के तीन दिन बाद ही 17 मई 1995 को जबरन गायब कर दिया गया था।

तिब्बत में धार्मिक नेताओं और उनके रिवाजों का चीन द्वारा दमन किए जाने की आलोचना करते हुए रिप्रजेंटेटिव मैकगवर्न ने कहा कि “वे तिब्बती बौद्ध धर्म के साथ ही दलाई लामा और असली तथा स्वतंत्र पंचेन लामा से डरते हैं।”

उन्होंने कहा कि “चीनी सरकार के इस डर की प्रतिक्रिया अक्सर मानवाधिकारों के उल्लंघन तक जाती है।”

उन्होंने चीनी सरकार की  ष्दुनिया को यह बताने के लिए कि पंचेन लामा और उसका परिवार सुरक्षित और सुकून में है,ष् आलोचना की और कहा कि चीनी सरकार ने जिस तरह से पंचेन लामा का अपहरण करके और उनके पूरे जीवन को नियंत्रित कर रखा है और उनके परिवार को दशकों से दुनिया की आंखों से ओझल कर रखा है्, इसे कोई भी सरकार न्यायसंगत नहीं ठहरा सकती है।

उन्होंने विशेष रूप से चीनी सरकार से आग्रह किया कि वैश्विक कोविड-19 महामारी को देखते हुए, जो वैज्ञानिक रूप से चीन में पहली बार साबित हुई है, कैदियों को रिहा करने और हिरासत में लिए  गए विशेष रूप से कोविड-19 की चपेट में आ गए लेागों को रिहा कर देना चाहिए क्योंकि जेल उनके लिए असुरक्षित हैं।

“आज, हम सब दुनिया भर में स्वास्थ्य संकट यानि वैश्विक कोविड-19 महामारी का सामना कर रहे हैं। विज्ञान इंगित करता है कि विषाणु पहली बार चीन में दसियों हजारों लोगों में दिखाई दिया था, जनके संक्रमण से हजारों लोग मर गए। अब यह हर जगह फैला हुआ है।”

उन्होंने कहा कि वायरस के अत्यधिक संक्रामक होने के कारण ष्कैदी और हिरासत में रहने वाले लोग उच्च जोखिम में हैं।ष् इन कारणों से, अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य और मानवाधिकार निकाय दुनिया भर की जेल आबादी में तत्काल और पर्याप्त कमी करने का आग्रह कर रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार पर उच्चायुक्त ने सरकारों से आह्वान किया है कि वे विशेष रूप से ऐसे लोगों को रिहा करने के तरीकों की जांच पर विचार करें जो कोविड-19 की चपेट में हैं और उनमें से जो बीमार होने के साथ-साथ कम सजा वाले अपराधी भी हैं, उन्हें पहले रिहा करने पर विचार किया जाए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक किस्म के कैदी पररिभाषा कम जोखिम वाले होते हैं।

ष्वे (पंचेन लामा)  मुक्त होने चाहिए क्योंकि लंबे समय से हिरासत में निरुद्ध रखे जाने के कारण उन्हें कोरोना वायरस से अधिक खतरा होने की आशंका है जो पहले से ही बड़ी संख्या में लोगों का जीवन लील रही है। उन्हें रिहा किया जाना चाहिए, क्योंकि उन्हें विचार, विवेक और धर्म की स्वतंत्रता के लिए अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उपभोग करने का अधिकार है, जिसमें उन्हें अपना धर्म चुनने का अधिकार भी शामिल है। उन्हें रिहा किया जाना चाहिए क्योंकि वह अभी युवा हैं और उन्हें जन्मदिन की मुबारकवाद गेधुन चोएक्यी न्यिमा कहने का यह उचित समय है। हम कामना करते हैं कि इस वर्ष हमें उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हो।


विशेष पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

12 Jun at 6:09 am

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

5 Jun at 5:42 am

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

1 Jun at 10:32 am

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

31 May at 9:50 am

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

12 May at 10:07 am

संबंधित पोस्ट

मेडिकल अपडेट: परम पावन दलाई लामा के बाएं घुटने की सफल रिप्लेसमेंट सर्जरी हुई

2 months ago

परम पावन दलाई लामा दिल्ली में चिकित्सा उपचार तथा लद्दाख की अपनी वार्षिक यात्रा के लिए धर्मशाला से रवाना हुए।

2 months ago

स्पीकर डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और डिप्टी स्पीकर खेंपो सोनम तेनफेल ने आज शपथ ली

2 months ago

18वीं तिब्बती निर्वासित संसद के लिए डोल्मा त्सेरिंग तेयखांग और खेनपो सोनम तेनफेल क्रमशः अध्यक्ष और उपाध्यक्ष निर्वाचित

2 months ago

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के कर्मचारियों ने परम पावन दलाई लामा से मुलाक़ात की

3 months ago

हमारे बारे में

महत्वपूर्ण मुद्दे
तिब्बत जो मुद्दे सामना कर रहा
मध्य मार्ग दृष्टिकोण
चीन-तिब्बत संवाद

सहयोग
अपील
ब्लू बुक

CTA वर्चुअल टूर

तिब्बत:एक तथ्य
तिब्बत:संक्षिप्त इतिहास
तिब्बतःएक अवलोकन
तिब्बती:राष्ट्रीय ध्वज
तिब्बत राष्ट्र गान(हिन्दी)
तिब्बत:स्वायत्तशासी क्षेत्र
तिब्बत पर चीनी कब्जा:अवलोकन
निर्वासन में तिब्बती समुदाय

केंद्रीय तिब्बती प्रशासन
संविधान
नेतृत्व
न्यायपालिका
विधायिका
कार्यपालिका
चुनाव आयोग
लोक सेवा आयोग
महालेखा परीक्षक
१७ केंद्रीय तिब्बती प्रशासन आधिकारिक छुट्टियां

केंद्रीय तिब्बती विभाग
धार्मीक एवं संस्कृति विभाग
गृह विभाग
वित्त विभाग
शिक्षा विभाग
सुरक्षा विभाग
सूचना एवं अंतर्राष्ट्रीय संबंध विभाग
स्वास्थ विभाग

संपर्क
भारत तिब्बत समन्वय केंद्र
एच-10, दूसरी मंजिल
लाजपत नगर – 3
नई दिल्ली – 110024, भारत
दूरभाष: 011 – 29830578, 29840968
ई-मेल: [email protected]

2021 India Tibet Coordination Office • Privacy Policy • Terms of Service